महाराष्ट्र में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित मामले की हुई पुष्टि – Live Halchal

महाराष्ट्र में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित मामले की हुई पुष्टि, असम में टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क बंद
महाराष्ट्र में एक और कोरोना वायरस से संक्रमित मामले की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। राज्य में अभी तक कुल 33 मामलों की पुष्टि हो गई है। असम सरकार के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए 17 से 29 मार्च के बीच राज्य के सभी टाइगर रिजर्व, अभयारण्य (sanctuaries) और राष्ट्रीय उद्यान बंद (national parks) रहेंगे। बता दें के पूर्वोत्तर में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपध्याय ने कहा कि कोर्ट परिसर में फोटोकॉपी वाले दुकानों और कैस काउंटर को डीजिटल पेमेंट की सुविधा देनी चाहिए। ताकि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। बता दें कि  सुप्रीम कोर्ट में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

पांच देशों के साथ अपनी सीमाओं को बंद करेगा जर्मनी

जर्मनी कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए  फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, डेनमार्क और लक्जमबर्ग के साथ अपनी सीमाओं को सोमवार से वह बंद कर देगा। गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी से पता चला है कि देश में पुष्ट मामलों संख्या रविवार दोपहर तक 4,838 तक पहुंच गई, जो पिछले दिन से 1,043 अधिक है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

दुनियाभर में 6,000 से अधिक लोगों की मृत्यु

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि यूरोप कोरोना वायरस महामारी का नया ‘केंद्र’ बन गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार वायरस के कारण वैश्विक स्तर पर 6,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, 1.5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। इटली में पिछले 24 घंटे में 368 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 1,809 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,590 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कुल पुष्ट संक्रमित लोगों की संख्या 24,747 हो गई है।

चीन में मरने वालों की संख्या 3,213 हुई

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीन में COVID-19 के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,213 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि देश में पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 80,860 हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए पुष्ट मामलों और 14 मरीजों की मौत की सूचना दी है।

केजरीवाल की बैठक

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल COVID19 के प्रसार के खिलाफ रोकथाम के उपायों पर आज सभी जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली सचिवालय से डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी शामिल होंगे।

ओडिशा में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला

ओडिशा में कोरोना वायरस का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। ओडिशा के स्वास्थ्य और शिक्षा प्रशिक्षण के निदेशक डॉक्टर सीबीके मोहंती के मुताबिक इस व्यक्ति ने इटली का यात्रा की है। बाद में उन्होंने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए एक ट्रेन ली। मरीज भुवनेश्वर अस्पताल में भर्ती है।

ईरान में फंसे 53 और भारतीय लोगों को वापस लाया गया

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ईरान में फंसे 53 और भारतीय लोगों को वापस लाया गया है। इसमें 52 छात्र और एक शिक्षक शामिल हैं। इन्हें तेहरान और शिराज से लाया गया है। ईरान से अभी तक 389 लोग वापस आ गए हैं। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इसकी जानकारी दी है।

भारत में अभी तक 110 लोग संक्रमित

भारत में अभी तक कोरोना वायरस (COVID-19) से 110 लोग संक्रमित हो गए हैं। इन 110 लोगों में 93 भारतीय और 17 विदेशी लोग हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इनमें से 13 लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 14 राज्यों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 32 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा केरल में 22 मामले सामने आए हैं। इनमें तीन लोग ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 110 संक्रमित लोगों में से 93 लोग भारतीय हैं। 17 लोग विदेशी हैं। एयरपोर्ट पर अभी तक 12,76,046 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। (नोट-ये आंकड़े 15/मार्च/2020 रात 11.30 बजे तक के हैं।)

कहां कितने मामले सामने आए और ठीक हुए

आंध्र प्रदेश में एक मामले की पुष्टि हुई है। दिल्ली में 7 मामले समाने आए हैं। यहां दो लोग ठीक हो गए हैं। एक की मौत भी हुई है। हरियाणा में अभी तक 14 मामले सामने आए हैं। ये सभी विदेशी लोग हैं। कर्नाटक में 6 मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल में  22 मामले सामने आए हैं। तीन लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में 32 लोग संक्रमित हो गए हैं। पंजाब में एक व्यक्ति संक्रमित है।

उत्तर प्रदेश में 12 मामले सामने आए

राजस्थान में कुल 4 मामले सामने आए हैं। इनमें से दौ लोग विदेशी है और तीन लोग ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु एक मामला सामने आया है। तेलंगाना में तीन मामले सामने आए हैं। एक व्यक्ति ठीक हो गया है। जम्मू-कश्मीर में दो मामले सामने आए हैं। लद्दाख में तीन मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 13 मामले सामने आए हैं। इसमें से एक विदेशी हैं। 4 लोग ठीक हो गए हैं। उत्तराखंड में 1 मामला सामने आया है।