महापौर – Live Halchal

लखनऊ नगर निगम: थमा नहीं महापौर और नगर आयुक्त के बीच टकराव
महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच अधिकारों को लेकर चल रहा टकराव थम नहीं रहा है। इसके कारण अब महापौर की विशेष सदन बुलाने की मांग भी खारिज हो गई है। नगर आयुक्त ने साफ कर दिया है कि नगर निगम अधिनियम की विधिक व्यवस्था के तहत जब तक पिछले सदन की कार्यवाही रिपोर्ट जारी नहीं होगी, अगला सदन नहीं हो सकता।

पिछला सदन चार व नौ अक्तूबर को हुआ था। उसकी कार्यवाही रिपोर्ट महापौर जारी करती हैं, जो अब तक जारी नहीं हुई है। इसी आधार पर नगर आयुक्त ने नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब कार्यवाही जारी हो जाएगी तो उसके बाद सदन की सूचना मिलने के बाद बैठक के लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे और फिर एजेंडा जारी किया जाएगा। एजेंडा भी 96 घंटे पहले जारी करना होता है। ऐसे में 14 नवंबर को सदन की बैठक किसी भी स्थिति में नहीं हो सकती।

नहीं चला विशेष सदन बुलाने का दांव
सोमवार को महापौर ने नगर निगम का सामान्य सदन बुलाने को लेकर पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था पुराने प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। सामान्य सदन होने के नाते इसमें नए प्रस्तावों को भी शामिल करना पड़ता। उसके लिए पार्षदों और विभागों से प्रस्ताव मांगने पड़ते। जिससे कई दिन का समय लगता और 14 को सदन की बैठक नहीं हो पाती। इसके अलावा सदन बुलाने के लिए नगर निगम अधिनियम के तहत 96 घंटे पहले एजेंडा व सूचना भी जारी करनी होती है, चूंकि अभी एजेंडा तैयार करने में ही 10 दिन से अधिक का समय लग जाता तो बैठक को टालना पड़ता।

इसे देखते हुए महापौर ने सामान्य सदन की जगह विशेष सदन की बैठक बुलाने के निर्देश मंगलवार को यह कहते हुए दिए थे कि विशेष सदन बुलाया जाना है, लेकिन त्रुटिवश सामान्य सदन लिख गया था, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने विशेष सदन भी बुलाने से मना कर दिया है। चर्चा थी कि सदन के बहाने नगर निगम अफसरों को सदन में घेरा जाता। इसके कारण ही पहले सामान्य सदन और फिर विशेष सदन की बात की गई।

कार्यकारिणी बैठक के लिए महापौर और नगर आयुक्त में हुई चर्चा
नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। इसमें पुराने प्रस्तावों पर ही चर्चा होगी। कोई नया प्रस्ताव नहीं आएगा। बैठक को लेकर सूचना भी जारी कर दी गई है।

बैठक से पहले कार्यकारिणी के प्रस्तावों को लेकर महापौर से उनके कैंप कार्यालय पर बात भी की गई। यह भी कहा जा रहा है कि अब सदन के बजाय पुनरीक्षित बजट पास करने के लिए कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। उसके बाद उसे सदन में पास किया जाएगा, क्योंकि बजट लेट हो रहा है।

कोई टकराव नहीं मिलकर करेंगे शहर के लिए काम
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अब किसी कोई टकराव नहीं है। शहर के विकास के लिए काम करना है। नगर आयुक्त से कार्यकारिणी बैठक व शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी हुई। जो गिले शिकवे थे वह दूर हो गए हैं। आपसी मनमुटाव का असर शहर के विकास पर पड़ता है। ऐसे में अब सब मिलकर काम करेंगे। पुनरीक्षित बजट को लेकर भी जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी।

उत्तराखंड के सीएम ने ली महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की चुनावी क्लास
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र की 65 प्रतिशत जनता का मुद्दा स्वच्छता का है, इस पर हमारा विशेष फोकस रहेगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अब तेजी से होगा। इसके लिए बजट में तीन गुना वृद्धि होगी। इससे वहां की जरूरी सुविधाओं में सुधार होगा। महापौर और पार्षदों की जीत हर कार्यकर्ता का मिशन होगा। इसके लिए एकजुटता के साथ जुट जाएं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के नाम पर वोट मांगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास पार्टी का नारा है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि महापौर से लेकर पार्षद तक के प्रत्याशियों को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने अपने कार्यकाल की कई उपलब्धियां पार्षद प्रत्याशियों के सामने रखीं।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि महापौर पद पर हम एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों में जो उत्साह दिख रहा है, उससे पार्षद पद पर भी इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए 25 दिन कारगिल युद्ध जीतना जैसा है। धैर्य, शालीनता और विनम्रता का विशेष ख्याल रखें।

उन्होंने साफ कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। अंतर्कलह को दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में हमारा नारा मिशन 80 प्लस होगा। महापौर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा की तारीफ करते हुए कहा कि साधारण परिवार से नाता रखने और उनके संघर्ष का नतीजा है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

इस मौके पर हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य मंत्री एवं निकाय प्रभारी डा.धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री ‘संगठनÓ संजय कुमार, महामंत्री व चुनाव संयोजक नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।

चमोली और जोशी नहीं पहुंचे

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में धर्मपुर विधायक एवं निवर्तमान महापौर विनोद चमोली और मसूरी विधायक गणेश जोशी शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा कि वह किसी निजी काम से व्यस्त हैं। इसके अलावा सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी बैठक में शामिल नहीं हुए। तीनों विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर चर्चाएं रही।

व्हाट्सएप से जुड़ेंगे पार्षद प्रत्याशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव मैदान में उतरे 100 पार्षद प्रत्याशियों और पार्टी संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा। व्हाट्सएप ग्रुप में पार्टी के दिशा-निर्देश की जानकारी दी जाएगी। नाम वापसी के बाद यह ग्रुप एक्टिव हो जाएगा।

घोषणा पत्र में होंगे जनता के मुद्दे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महापौर के लिए पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इस घोषणा पत्र में शहर की प्रमुख समस्याओं और भावी विकास योजनाओं का उल्लेख होगा। जनता से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और सुविधाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक शुरू होते ही बत्ती गुल

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जैसे ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई, बिजली गुल हो गई। इससे बैठक में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि कार्यकर्ताओं ने बिजली आने से पहले ही जनरेटर चालू कर दिया। इसके बाद बैठक शुरू हो पाई।

अनिल और उमेश फिर रहे अनुपस्थिति

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में महापौर टिकट न मिलने से नाराज चल रहे उमेश अग्रवाल और अनिल गोयल शामिल नहीं हुए। हालांकि, पार्टी का कोई भी नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा था।