महापंचायत – Live Halchal

अंकिता को न्याय दिलाने को एक हुआ उत्तराखंड, आठ फरवरी को यहां होगी महापंचायत
अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में आठ फरवरी को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाली महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में 40 से अधिक सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी विपक्षी दलों ने महापंचायत में शामिल होने की पुष्टि की, वहीं उत्तराखंड के सांस्कृतिक गौरव गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस आंदोलन के समर्थन में अपील जारी की।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और संगठनों ने महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आयोजन की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित की गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि उत्तराखंड के हर परिवार से कम से कम एक-दो सदस्य महापंचायत में अवश्य शामिल हों। वक्ताओं ने सरकार की सीबीआइ जांच को लेकर रवैये पर नाराजगी जताई व कहा कि जनता केवल जांच नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआइ जांच की मांग कर रही है।

चेतावनी दी कि अगर सरकार का रवैया नहीं बदला, तो आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में 32 संगठनों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि व 11 संगठनों ने अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन भेजा। बैठक की अध्यक्षता यशवीर आर्य ने की, संचालन निर्मला बिष्ट ने किया जबकि संयोजन कमला पंत ने संभाला। संघर्ष मंच के सदस्य मोहित डिमरी, गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना आदि बैठक में उपस्थित रहे।

पंजाब: जगरांव में किसान मजदूरों की महापंचायत आज
किसानों ने कहा कि महापंचायत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विरोध करने की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं किसान मजदूरों से भी अनुरोध किया जाएगा कि लोकतंत्र में रहकर सभी विरोध करेंगे। माहौल खराब नहीं होने दिया जाए।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ चल रहे विरोध समेत अन्य पार्टियों से सवाल जवाब करने व अन्य मुद्दों को लेकर आज जगरांव की दाना मंडी में महापंचायत हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में होने वाली महापंचायत में हजारों किसान जगरांव पहुंचेंगे।

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए किसान संगठन उनके विरोध के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। दाना मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान-मजदूर महापंचायत में मुख्य रूप से हरिंद्र सिंह लक्खोवाल, रामिन्द्र सिंह पटियाला, जगमोहन सिंह पटियाला, अंग्रेज सिंह, मुकेश चंद्र आदि सीनियर नेता पहुंचेंगे।

तीसरे दिन 21 ट्रेनें रद्द, 83 प्रभावित, 22 को किसान करेंगे महापंचायत
किसान शंभू रेल ट्रैक पर बैठे हैं। 22 को जींद में महापंचायत की जाएगी। आंदोलन का असर अब हिमाचल और जम्मू की ट्रेनों पर ज्यादा दिखाई देने लगा है।

किसान जत्थेबंदियों का शंभू में रेल ट्रैक पर आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस कारण फिरोजपुर मंडल की 21 ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि 83 प्रभावित हुई हैं। वहीं, चार ट्रेनें शॉर्ट ओरिजिनेट की गई हैं।

दूसरी ओर किसान नेताओं ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 22 अप्रैल को हरियाणा के जींद में महापंचायत की जाएगी। इस पंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे तुरंत प्रभाव से लागू भी किया जाएगा। किसान अपने तीन साथियों को रिहा करने की मांग पर अड़े हैं। बता दें कि अब तक 380 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 139 को रद्द किया गया है। वहीं, 170 गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है।

शंभू बॉर्डर पर पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पंजाब चेयरमैन सुरजीत सिंह फूल व अन्य ने कहा कि जेल में नवदीप सिंह व बाकी दो किसानों अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह के साथ आतंकियों जैसा सलूक किया जा रहा है। जींद जेल में बंद किसान अनीश खटकड़ 19 मार्च से आमरण अनशन पर है।

उसे ड्रिप लगाया गया है और उसका 20 किलो वजन भी कम हो गया है। इनको अपने परिवारों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ की चुनौती भी स्वीकार है।

23 अप्रैल को चंडीगढ़ के किसान भवन में भाजपा नेताओं का इंतजार करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब पुलिस का भी भगवाकरण हो गया है। थाने के एसएचओ भी भाजपाइयों के समर्थन में बोल रहे हैं।

बल्लभगढ़ बना हाथरस महापंचायत से बिगड़ा माहोल हिंसा पर उतारू हुए नौजवान
फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड को लेकर रविवार को बुलाई गई महापंचायत में फैसला लिया गया है कि इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। पंचायत के बाद उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है। ये लोग निकिता हत्याकांड में आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में निकिता हत्याकांड को लेकर हुई महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही निकिता के परिजन भी वहां मौजूद थे। इसी बीच कुछ अन्य संगठन के लोग यह कहकर नारेबाजी करने लगे कि हत्याकांड का राजनीतिकरण हो रहा है।
उन्होंने भाजपाई और कांग्रेसियों पर इस मामले के राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद यह विभिन्न दल बल्लभगढ़ में हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस कभी भी यहां लाठीचार्ज कर सकती है।

हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अचानक ही एक होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के करीब 20-25 युवकों ने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पथराव किया।

माहौल को देखते हुए फरीदाबाद जिले की पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ के लिए रवाना हो गई है। सभी थाने और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को बल्लभगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

मालूम हो कि बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के बाहर सोमवार को शाम करीब चार बजे होनहार छात्रा निकिता तोमर की हत्या कर दी गई थी। निकिता, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान ने पहले निकिता को अगवा करने की कोशिश की थी और नाकाम होने पर गोली मार दी थी।