महागठबंधन 126 सीटों पर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 04:14:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महागठबंधन 126 सीटों पर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार चुनाव : रुझानों में महागठबंधन 126 सीटों पर तो NDA गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae/392204 Tue, 10 Nov 2020 04:14:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392204 बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में महागठबंधन 126 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर आगे चल रही है।  राजद के टिकट पर शिवहर से …]]>

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में महागठबंधन 126 सीटों पर तो एनडीए गठबंधन 110 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर आगे चल रही है। 

राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। इस चुनाव में जहां नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं तेजस्वी के सामने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के छवि से हटकर अपना राजनीतिक करियर बनाने की चुनौती है।

राजद के राघोपुर से तेजस्वी यादव- आगे, राजद के तेज प्रताप हसनपुर- आगे, विजय कुमार चौधरी- आगे, चंद्रिया राय- पीछे, मुकेश सहनी- पीछे, सहरसा से लवली आनंद- आगे, इमामगंज से जीतन राम मांझी- आगे, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव- आगे, नितिन नवीन- आगे, पुष्पम प्रिया- पीछे, मधेपुरा से पप्पू यादव- पीछे, शिवहर से चेतन आनंद सिंह- आगे, जमुई से श्रेयसी सिंह- आगे, मधुबनी से राणा रणधीर सिंह- आगे।

बांकीपुर से प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं। बिहारीगंज से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव पीछे चल रही हैं। चेरिया बरियारपुर सीट पर राजद के राजवंशी महतो, बेगूसराय विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता भूषण और भाजपा के कुंदन कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं। 

रुझानों में तेजस्वी यादव को बहुमत मिल गया है। पोस्टल बैलेट की गिनती में महागठबंधन को 123 तो एनडीए को 93 सीटे मिलती हुई दिख रही हैं। बांकीपुर से प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं।

]]>