महाकुंभ – Live Halchal

इंदौर में 1 मार्च को होम्योपैथी का महाकुंभ
इंदौर शहर रविवार 01 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक चिकित्सा समागम का साक्षी बनने जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 12वीं राष्ट्रीय होम्योपैथी कॉन्फ्रेंस 2026 (AAAS 2026) का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद आयोजन में आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन, एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसाइटी सेहत एवं सूरत और होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मध्य प्रदेश इकाई सहयोगी के रूप में शामिल हैं। सांसद सेवा प्रकल्प इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संयुक्त सहयोग से होने वाला यह सम्मेलन इंदौर में होम्योपैथी अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता का नया अध्याय लिखेगा।

होम्योपैथी को शोध और अकादमिक केंद्र बनाने का लक्ष्य
आयोजन चेयरमैन डॉ. ए. के. द्विवेदी ने कॉन्फ्रेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदौर की मेजबानी में पहली बार इस स्तर पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गर्व की बात है। पिछले 27 वर्षों से अप्लास्टिक एनीमिया जैसी जटिल बीमारियों पर कार्य करने के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि होम्योपैथी असाध्य रोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर होम्योपैथी के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। आयोजन सचिव डॉ. विकास सिंघल ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि देशभर के विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं का एक मंच पर आना चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

तीन सत्रों में 24 विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव
सम्मेलन को तीन प्रमुख सत्रों में बांटा गया है जिसमें देश-विदेश के 24 प्रख्यात विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे। मुख्य वक्ताओं में सूरत से डॉ. जयेश पटेल, कोलकाता से डॉ. शिवांशु शेखर आचार्य, पंजाब से डॉ. सुखजीत कौर बठला और इंदौर से डॉ. अर्पित चोपड़ा सहित कई अन्य दिग्गज अपने विचार रखेंगे। इनके अलावा मुंबई, दिल्ली और महू के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ भी गेस्ट स्पीकर के रूप में व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में कैंसर, हड्डी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, इनफर्टिलिटी और त्वचा रोगों के होम्योपैथिक प्रबंधन पर गहन वैज्ञानिक चर्चा की जाएगी।

चयनित शोध पत्रों का होगा प्रस्तुतीकरण
इस कॉन्फ्रेंस के लिए देशभर से कुल 54 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए थे जिनमें से विशेषज्ञ समिति ने 18 श्रेष्ठ शोध पत्रों का चयन किया है। ये शोध पत्र नोएडा, मुंबई, नागपुर और वडोदरा जैसे शहरों से आए विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के चिकित्सक और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विशेष रूप से चंडीगढ़ के डॉ. विकास सिंघल हड्डी रोगों के उपचार में अपने क्लिनिकल अनुभव साझा करेंगे, वहीं डॉ. ए. के. द्विवेदी एनीमिया जागरूकता अभियान पर जोर देंगे।

होम्योपैथी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष चर्चा होगी
इस राष्ट्रीय सम्मेलन की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पहली बार होम्योपैथी चिकित्सा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अनुप्रयोगों पर विस्तृत विमर्श होगा। विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग होम्योपैथी शिक्षण, शोध कार्य, रोग विश्लेषण और डाटा प्रबंधन में किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सिलीगुड़ी से आ रहे डॉ. रंजित सोनी किडनी की पथरी के उपचार में होम्योपैथी की सफलता पर अपनी बात रखेंगे। यह आयोजन भविष्य में उपचार की गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रामाणिकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है।

आज लखनऊ में लगेगा भूले-बिसरे खेलों का महाकुंभ
मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन गेम की चकाचौंध के बीच कहीं खो गए हमारे बचपन के खेल लट्टू, कंचे, गुलेल, रस्सी कूद और खो-खो… अब एक बार फिर मैदान में लौटने जा रहे हैं। अमर उजाला 15 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘भूले-बिसरे खेलों’ के महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 10 से अधिक तरह के खेल होंगे।

आयोजन में अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑयल और सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन सहयोगी हैं। आयोजन की प्रतियोगिताओं में प्रवेश निशुल्क है। खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले स्कूलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

यह आयोजन न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि बड़ों के लिए भी पुरानी यादों को ताजा करने का सुनहरा मौका बनेगा। बचपन में खेले गए खेलों को एक बार फिर देखना, शायद खुद को फिर से बच्चा महसूस करने जैसा होगा। तो आइए, एक दिन के लिए छोड़िए जिंदगी की रफ्तार और खो जाइए उन खेलों की दुनिया में, जहां जीत से ज्यादा मायने रखती थी मुस्कान।

खेल जो लौटाएंगे बचपन की यादें
रस्सी कूद, सिकड़ी, स्लो साइकलिंग, कैरम, शतरंज, रुमाल झपट्टा, पंजा कुश्ती, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी।

विशेष प्रदर्शन
लट्टू, कंचा, देसी तीरंदाजी, गुलेल, गुट्टक, पतंगबाजी, कलारीपयट्टू, योग, मुग्दर और मलखंब।

जीतने पर मिलेगा सम्मान
हर विजेता को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

आज लखनऊ-मेरठ-रोहतक समेत इन छह शहरों में उद्यमिता का महाकुंभ
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्कलेव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, वाराणसी, फिरोजाबाद और हरियाणा के रोहतक में आयोजित हो रहा है। जो इस सेक्टर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एक मंच पर मौजूद होकर बातचीत करेंगे। भारत के आर्थिक विकास में रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अमर उजाला ने एक अनूठी पहल शुरू की है।

उद्योगों को आगे बढ़ाने और समस्याओं के समाधान पर मेरठ में आज होगा मंथन
मेरठ शहर के 50 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को आगे बढ़ाने की पहल अमर उजाला ने की है। एमएसएमई की समस्याओं के समाधान और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार (18 सितंबर) से अमर उजाला आईआईए भवन सभागार में कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।

लखनऊ में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन के मंच से छोटे सपनों को बड़ी उड़ान मिलेगी। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में अपराह्न 3:30 बजे से सजने वाले इस मंच से दिग्गज उद्योगपति छोटे उद्यमों को बड़ा रास्ता दिखाएंगे। मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे। विभिन्न सत्रों के जरिये सरकारी नीतियों व उनके लाभों पर भी चर्चा होगी।

बिहार की धरती पर रग्बी का महाकुंभ, राजगीर में जुटेंगे एशिया के शीर्ष खिलाड़ी
बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 9-10 अगस्त को एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया के शीर्ष 8 पुरुष और 8 महिला रग्बी टीमें भाग लेंगी।

बिहार एक बार फिर वैश्विक खेल मानचित्र पर चमकने को तैयार है। ‘सेपकटेकरा’ गेम की मेजबानी के बाद अब राज्य रग्बी जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की ओर कदम बढ़ा चुका है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एशिया की टॉप 8 पुरुष और 8 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

इन देशों की टीमें लेंगी हिस्सा
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत, हांगकांग, चीन, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया (केवल पुरुष टीम) और नेपाल (केवल महिला टीम) की टीमें शिरकत करेंगी। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाला यह आयोजन न केवल खेल भावना को नई ऊंचाई देगा बल्कि बिहार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी साबित होगा।

7 अगस्त से राजगीर पहुंचेंगी टीमें, 8 को उद्घाटन समारोह
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमें 7 अगस्त से राजगीर पहुंचने लगेंगी। 8 अगस्त को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कबड्डी हॉल में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार की सांस्कृतिक झलक और खेल भावना की झंकार देखने को मिलेगी।

राहुल बोस ने की मुख्यमंत्री की सराहना
पूर्व रग्बी खिलाड़ी और अभिनेता राहुल बोस ने बिहार में रग्बी चैंपियनशिप के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन का ही नतीजा है कि बिहार में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन संभव हो पा रहा है।

बिहार के खिलाड़ियों से भी सजेगी भारतीय टीम
टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में बिहार के कई युवा खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय और स्कूल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल गेम्स में बिहार की महिला टीम ने रजत पदक जीता, जबकि स्कूल गेम्स में बालक व बालिका टीमों ने कई श्रेणियों में चैंपियनशिप अपने नाम की है।

एशिया की शीर्ष रैंकिंग टीमें लेंगी हिस्सा
गौरतलब है कि एशिया के 32 देशों में से केवल शीर्ष 8 रैंकिंग वाली टीमें ही इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेती हैं। ऐसे में यह टूर्नामेंट किसी साधारण आयोजन से कहीं बढ़कर है। इसमें एशिया के सबसे बेहतरीन युवा रग्बी खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और बिहार अपने अतिथि सत्कार व आयोजन क्षमता का परिचय देगा।

रग्बी को मिला बिहार में प्राथमिकता
बिहार में रग्बी को 14 प्राथमिकता वाले खेलों में शामिल किया गया है। ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से न केवल राज्य के खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को भी नई प्रेरणा और अवसर मिलेंगे। राजगीर इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर दुनिया के सामने बिहार के गौरव, संस्कृति और खेल क्षमता की पहचान कराने जा रहा है।

बिहार: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
महाकुंभ से लौट रहे मोतिहारी के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभी घायल हो गए।

यूपी के प्रयागराज आयोजित महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे एक परिवार की कार को सुल्तानपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवार के सात लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना से मोतिहारी के पंडित टोला वार्ड-7 में मातम पसर गया।

मृतकों में पति-पत्नी सहित तीन लोग शामिल
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सत्येंद्र पांडेय, उनकी पत्नी शशिबाला देवी और सत्येंद्र पांडेय की सलहज (छोटी भाभी) रीता देवी की मौत हो गई। रीता देवी दरोगा रविंद्र तिवारी की पत्नी थीं और मठलोहियार की निवासी थीं। वहीं, घायलों में वार्ड सदस्य किरण देवी और उनके पति अशोक चौबे को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दारोगा रविंद्र तिवारी का पैर फैक्चर हो गया है और कार चालक रितेश पांडेय (सत्येंद्र पांडेय के पुत्र) को भी गंभीर चोटें आई हैं।

महाकुंभ से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल सभी महाकुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे। तभी सुल्तानपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे की खबर जैसे ही मोतिहारी के पंडित टोला पहुंची, परिवार और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।