महत्वपूर्ण प्रस्तावों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 11 Mar 2024 07:14:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महत्वपूर्ण प्रस्तावों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर https://livehalchal.com/uk-124/547293 Mon, 11 Mar 2024 06:27:16 +0000 https://livehalchal.com/?p=547293 लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू …]]>

लोकसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी, जिसमें कई विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

कैबिनेट में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के साथ ही बेसिक शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन और निजी भूमि पर पेड़ कटाने की अनुमति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा विभागों की सेवा नियमावली और शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आवास, पर्यटन, कृषि से संबंधित प्रस्ताव चर्चा हो सकती है।

चुनाव प्रत्याशी घोषित करने के साथ पार्टी ने तीनों सीटों पर लाभार्थी सम्मेलनों व रैलियों के जरिये प्रचार भी शुरू कर दिया है। टिहरी सीट पर प्रचार की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कई बैठकें लीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी तीनों सीटों पर लाभार्थी सम्मेलनों के जरिये पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे। अगले कुछ दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं।

टिहरी सीट राजपरिवार के कब्जे में अब तक 11 बार आ चुकी
भाजपा ने टिहरी, अल्मोड़ा -पिथौरागढ़ और नैनीताल -ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से प्रत्याशी रिपीट किए हैं। पार्टी ने टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह पर दांव लगाया। पार्टी एक बार फिर से टिहरी राजघराने का तिलिस्म तोड़ने का साहस नहीं कर पाई। एक उपचुनाव को जोड़कर माला चौथा लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रचार मैदान में उत्तर चुकी हैं। टिहरी सीट राजपरिवार के कब्जे में अब तक 11 बार आ चुकी है। अल्मोड़ा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि नैनीताल से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया गया है।

]]>