मसाला भिंडी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 Jun 2019 11:46:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मसाला भिंडी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘मसाला भिंडी’ ऐसे बनाएं स्वाद बदलें भिंडी का https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5/246819 Wed, 19 Jun 2019 11:46:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246819 भिंडी कई लोगों की फेवरेट को होती है. इसे सभी मसालेदार और क्रिस्पी कर खाना चाहते हैं, लेकिन इसे घर पर इस तरह बनाना आसान नहीं होता और ना ही वैसी बन पाती है जैसा हम चाहते हैं. भिंडी का एक जैसा स्वाद आपकी दिलचस्पी कम कर सकता है. ऐसे में आपको जरूरत हैं इसे …]]>

भिंडी कई लोगों की फेवरेट को होती है. इसे सभी मसालेदार और क्रिस्पी कर खाना चाहते हैं, लेकिन इसे घर पर इस तरह बनाना आसान नहीं होता और ना ही वैसी बन पाती है जैसा हम चाहते हैं. भिंडी का एक जैसा स्वाद आपकी दिलचस्पी कम कर सकता है. ऐसे में आपको जरूरत हैं इसे बनाने के लिए कुछ अलग तरीकों को अपनाने की. इसलिए आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल ‘भिंडी मसाला’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं. इससे आपका टेस्ट भी बदलेगा और भिंडी फिर से पसंदीदा बन जाएगी.  

आवश्यक सामग्री

– 250 ग्राम भिंडी (टुकड़ों में कटी हुई)

– एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
– एक प्याज (बारीक कटी हुई)
– एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
– आधा छोटा चम्मच जीरा
– एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
– तेल तलने के लिए
– नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.

– तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. 

– इसके बाद टमाटर डालकर सॉफ्ट होने तक भूनें. 

– हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं. 

– मसाले के भुनते ही इसमें भिंडी और नमक डालकर लगभग 15-20 तक इसके सॉफ्ट होने तक पकाएं. 

– बीच-बीच में जरूर चलाते रहें. इसके बाद तैयार है आपकी मसाला भिंडी.

– तय समय के बाद आंच बंदकर रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

]]>