मशरूम – Live Halchal

लंच हो या डिनर, ‘मटर मशरूम मसाला’ की ये आसान रेसिपी जीत लेगी सबका दिल
मशरूम प्रोटीन और विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है, जबकि मटर इसे हल्की मिठास और बेहतरीन रंगत देते हैं। इन दोनों का साथ जब तीखे मसालों और गाढ़ी, मलाईदार ग्रेवी से मिलता है, तो यह हर किसी के लिए एक कम्प्लीट और टेस्टी मील बन जाता है। इसे रोटी, नान या चावल किसी के साथ भी खाया जा सकता है। यह एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, खासकर अगर घर में कोई मेहमान आने वाला हो। आइए, बिना देर किए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

मटर मशरूम मसाला बनाने के लिए सामग्री

सब्जी: 200 ग्राम मशरूम (साफ करके कटे हुए), 1 कप हरी मटर (ताजा या फ्रोजन)

ग्रेवी के लिए: 2 प्याज (बारीक कटे हुए), 2 टमाटर (प्यूरी), 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट।

मसाले: 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (या स्वादानुसार), 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।

तड़का: 2 बड़े चम्मच तेल/घी, 1 तेज पत्ता, 1/2 चम्मच जीरा।

मटर मशरूम मसाला बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटे हुए मशरूम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे मशरूम का स्वाद बढ़ जाता है और वो पानी नहीं छोड़ते। अब इन्हें बाहर निकाल लें।

उसी पैन में बचा हुआ तेल/घी डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो जीरा और तेज पत्ता डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक अच्छी तरह भूनें।

प्याज भुन जाने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें। अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर 30 सेकंड तक भूनें।

तुरंत बाद टमाटर की प्यूरी और नमक डालें। ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारों से अलग न होने लगे। इसका मतलब है कि मसाले अच्छी तरह पक चुके हैं।

अब भुने हुए मशरूम और हरी मटर डालें। इसे मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं।

अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ी या पतली ग्रेवी के लिए लगभग 1 कप पानी डालें। गरम मसाला डालकर मिलाएं। पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, ताकि मटर नरम हो जाए और सभी स्वाद आपस में घुल-मिल जाएं।

जंगली मशरूम की सब्जी खाने से सात नेपाली श्रमिकों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
जंगली मशरूम खाने से एक महिला श्रमिक समेत सात नेपाली श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी श्रमिकों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बाल-बाल बच गई।

नेपाल के जिला सुरखेत निवासी श्रमिक बड़ी संख्या में पौड़ी गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों में रहकर मजदूरी करते हैं। इसमें 20 से अधिक श्रमिक गुमखाल में एक होटल निर्माण कार्य में जुटे हैं। सोमवार शाम काम निपटाने के बाद लाल बहादुर होटल के पीछे लगी मशरूम तोड़कर ले आया और रात्रि भोजन के लिए सब्जी बना ली।

सभी श्रमिकों के एक ही जगह ठहरे होने से सोमवार रात कई श्रमिकों ने सब्जी मिल-बांटकर खा ली। भोजन करने के करीब एक घंटे बाद ही श्रमिकों की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, बेचैनी से त्रस्त श्रमिकों में चीख-पुकार मच गई।

अन्य श्रमिक उन्हें आनन-फानन में सीएचसी रिखणीखाल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार तड़के चार बजे एंबुलेंस से सभी श्रमिकों को बेस अस्पताल भेजा गया। वहां दिन भर चले उपचार के बाद श्रमिकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये नेपाली श्रमिक हुए बीमार
नेपाल के जिला सुरखेत के गांव सिम्हाना निवासी ललिता (42), सुमन बहादुर (17) और गांव लेखफर्सा के धन बहादुर (53), लाल बहादुर (34), धनराज (42), धरम खत्री (52), वीरेंद्र (56)।

पौड़ी के लाल का कमाल…सबसे महंगे मशरूम की खेती, कीमत 40 हजार रुपये किलो तक
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के फलदाकोट गांव में एक बोर्ड लगा है। किसानों की संख्या 40। हालांकि, यहां अब 20 लोग भी नहीं रहते। इसकी वजह है रोजगार के लिए पलायन। कई घरों पर ताला लटका है, तो कुछ खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इसी गांव के नवीन पटवाल ने दुनिया के सबसे महंगे मशरूम में से एक गुच्छी मशरूम का कमर्शियल उत्पादन किया है, जो देश में पहली बार है।

नवीन करीब 18 साल से मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में हैं। रुड़की में हाईटेक प्लांट में मशरूम फार्मिंग करते हैं। पिछले तीन साल से वह इस मशरूम की खेती का प्रयास कर रहे थे। दो बार असफलता के बाद आखिर उनको गुच्छी मशरूम की खेती में बड़ी सफलता मिली है। इस मशरूम की कीमत इसके आकार और गुणवत्ता के अनुसार 25 से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक रहती है। गांव के जिस नेट हाउस में इस मशरूम की खेती की गई है, वहां नवीन कहते हैं, यहां पर इस मशरूम की खेती आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकती है। लोग अपने गांव में रहकर ही इसकी खेती से लाखों रुपये कमा सकते हैं। पालयन की जरूरत नहीं।

100 स्क्वायर फीट में 80 किलो ताजा मशरूम
नवीन ने कहा, इस मशरूम की पूरी साइकल 90 दिन की होती है। हमने 28 दिसंबर, 2024 को बीज फैलाकर बैग लगाए थे। यह 100 स्क्वायर मीटर का पॉलीहाउस है। इसमें करीब 80 किलो ताजा मशरूम हुआ है। यह विश्व का चौथा सबसे महंगा मशरूम है।

ऑनलाइन और बड़े होटल्स में सप्लाई : नवीन का मानना है कि ये मशरूम पहाड़ों से पलायन रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, बल्कि जो लोग यहां से जा चुके वो भी लौट सकते हैं। नवीन ने बताया कि उनकी बात कुछ निर्यातकों से भी चल रही है। कोलैबोरेशन हुआ तो वह इसके उत्पादन को बढ़ावा देकर निर्यात की तरफ बढ़ेंगे। फिलहाल नवीन इस मशरूम को ऑनलाइन बेचने के अलावा कुछ बड़े होटल्स को सप्लाई कर रहे हैं।

सबसे महंगा खाने वाला मशरूम हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित आईसीएआर के संस्थान डायरेक्टरेट ऑफ मशरूम रिसर्च के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार गुच्छी मशरूम पर कई वर्षों से काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, यदि खाने वाले मशरूम की बात करें तो गुच्छी सबसे महंगा मशरूम है। बाकी जो इससे महंगे मशरूम हैं वो औषधीय मशरूम में आते हैं।

बड़ी उपलब्धि, और लोग करेंगे प्रयास
आईसीआर के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा कहते हैं, इसकी तकनीक हमने करीब 4 साल पहले विकसित की थी। नवीन हमारे यहां आ चुके हैं। इस तकनीक पर चर्चा हुई थी। उन्होंने जो किया वह बड़ी उपलब्धि है। इससे अब और लोग प्रयास करके आगे आएंगे।

साबित हो सकता है बड़ा गेम चेंजर
वर्ल्ड सोसाइटी ऑफ मशरूम बायोलॉजी एंड मशरूम प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह कहते हैं, कुछ साल पहले चीन में इसकी खेती हुई। हमारे देश में यह इसकी पहली कमर्शियल खेती है, जो बड़ा गेम चेंजर हो सकता है, खासकर पहाड़ी इलाकों में।

मशरूम खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, अपनी डाइट लिस्ट में जरुर करें शामिल
हमारे पास बहुत सारी सब्जियां हैं जिसको हम खाते है,इनमें हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है.पर हरी सब्जियों के अलावा भी कई सारी सब्जियां है जो हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है.तो हमें उसे बाकि की चीजों के साथ मिक्स करके जरुर खाना चाहिए.

इसी में से एक है मशरूम…जो हमारे सेहत और स्किन के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है. मशरूम को किसी भी डिश के साथ मिलाईए तो उसका स्वाद लाजवाब हो जाता है. मशरूम का टेक्सचर बहुत ही मुलायम होता है,इसे तेल और मसाले में पकाया जाता है.तो ये खाने में काफी स्वादिष्ट हो जाता है. बता दें कि इसमें भरपूर पोषक तत्त्व पाए जाते है. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इसमें खूब पाए जाते है.जो कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करता है.

कहते हैं कि मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते है, जो मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

वैसे पूरी दुनिया में मशरूम की बहुत सी अलग-अलग वैरायटी है,जो देखने और खाने में बिल्कुल ही अलग दिखती है.

मशरूम की बनाएं यह खास डिश, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद
कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

3 बड़े चम्मच मक्खन

ऑलिव ऑयल

350 ग्राम बटन मशरूम

मिक्सड हर्ब्स

2 बड़े चम्मच कटा हुआ पार्सले

नमक

1 चम्मच अजवायन

लहसुन

काली मिर्च

45 ग्राम कटा हुआ छोटा प्याज

विधि :

एक नॉन-स्टिक पैन में मक्खन और ऑलिव ऑयल को गर्म कर लें।

तेल और मक्खन गर्म होने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने कर भुनें।

जब प्याज हल्का पक जाए, तो इसमें मशरूम डालें और इन्हें मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

मशरूम सुनहरे भूरे रंग के हो जाने चाहिए. फिर, मिश्रण में थाइम,पार्स्ले, लहसुन, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इन्हें तब तक भूनिये जब तक सब कुछ अच्छे से मिक्स न हो जाये.

एक बार जब मसालों का स्वाद मशरूम के साथ मिल जाए, तो गैस की आंच बंद कर दें। बटर गार्लिक मशरूम को एक प्लेट में निकाल लीजिए. ऊपर से कुछ पार्सले और मिक्सड हर्ब्स डालें।