मल्लिकार्जुन खरगे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 24 Sep 2025 09:32:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मल्लिकार्जुन खरगे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पीएम मोदी ने GST में नाम पर देश को लूटा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%87/634322 Wed, 24 Sep 2025 09:32:07 +0000 https://livehalchal.com/?p=634322 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आजादी के बाद पहली बार पटना के सदाकत आश्रम में CWC की मीटिंग कर रही है। बैठक के बीच क्या क्या बातें हुई उसपर कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता की गई। सदाकत आश्रम में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने …]]>

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आजादी के बाद पहली बार पटना के सदाकत आश्रम में CWC की मीटिंग कर रही है। बैठक के बीच क्या क्या बातें हुई उसपर कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता की गई।

सदाकत आश्रम में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में जो बातें की, जिस विषयों को रखा, उसपर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने खरगे के हवाले से कहा कि आज हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद पहली बार CWC की बैठक हो रही है। इसी सदाकत आश्रम में बड़े बड़े नेताओं ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की। आज की बैठक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। आज जो देश के हालात हैं, वो सबसे ज्यादा चिंतनीय हैं। किसानों की आय बढ़ी नहीं। मनरेगा का बजट घटा दिया गया। बेरोजगारी बढ़ गई है। GST पर केंद्र सरकार की नीतियों का कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है। आज पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी उत्सव मानने की बात कह रहे हैं। जब देशवासियों के पास पैसे ही नहीं हैं तो वह कहां से खरीदारी करेंगे।

पीएम मोदी इन मामलों में पूरी तरह फेल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश से हमारे संबंध ठीक नहीं हैं। पहले श्रीलंका, बांग्लादेश, अब नेपाल में लोकतंत्र को कुचला गया। लोकतंत्र के चारों स्तंभ को ध्वस्त कर दिया गया। पीएम मोदी जिन्हें अपना दोस्त (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) कह रहे हैं, उन्होंने भारत के क्या सुलूक किया, वह देश की जनता जान रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने सीजफायर कराने की बात कह किस तरह भारत का अपमान किया यह जनता ने देखा। वीजा और टैरिफ के मामले पर वह भारत के साथ कैसा सुलूक कर रहे हैं, यह भी जनता जानती है। विदेश और आर्थिक नीति के मामले में पीएम मोदी पूरी तरह फेल हो चुकी हैं।

बिहार में डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल
भूपेश बघेल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिहार की जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है। डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल हो चुका है। SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी का साथ बिहार की जनता ने दिया, जिस कारण चुनाव आयोग को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोले हुए कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने वाले निर्वाचन आयोग अब भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा। वोटरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। लेकिन, जनता इनका सच जान चुकी है। आगामी चुनाव में इन्हें माकूल जवाब देगी।

बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी?
सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।

]]>
अमित शाह के सवाल उठाने पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/582969 Mon, 30 Sep 2024 08:40:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=582969 कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को तबियत बिगड़ने पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। इस बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। इस पर शाह ने हमला बोला था, जिस पर अब खरगे ने पलटवार किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे …]]>

कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को तबियत बिगड़ने पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। इस बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। इस पर शाह ने हमला बोला था, जिस पर अब खरगे ने पलटवार किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। पहले शाह ने खरगे को पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने को लेकर घेरा। वहीं अब खरगे ने पलटवार किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक अखबार की रिपोर्ट को साझा करके अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को मणिपुर, सेंसस और जातिगत जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘आपकी सरकार का ही सर्वे कहता है कि शहरी सीवरों, सेप्टिक टैंकों की सफाई करने वाले 92 फीसदी कर्मचारी एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों से आते हैं।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘भाजपा जातिगत जनगणना के विरोध में इसलिए है क्योंकि तब पता चल जाएगा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ई़डब्ल्यूएस व सभी वर्ग कौन-कौन से कार्यों से अपना जीवन-यापन कर रहें हैं। उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति क्या है? उनको किस तरह की सरकारी योजनाओं का लक्षित लाभ मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना करवाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। हम ये करवाकर ही रहेंगे।’

अमित शाह ने लिया था खरगे को आड़े हाथ
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाए बिना मरने वाला नहीं हूं’ बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुचिकर और अपमानजनक व्यवहार करके खुद अपने नेताओं और अपनी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा नेता अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था, ‘कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में अपमानजनक बातें कहकर खुद अपने नेताओं और अपनी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। अपनी कटुता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बेवजह प्रधानमंत्री को अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में यह कहकर घसीटा कि वह पीएम मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही मरेंगे।’

पीएम मोदी से कितनी नफरत…
उन्होंने कहा था, ‘इससे पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों को पीएम मोदी से कितनी नफरत और डर है कि वे लगातार उनके बारे में सोचते रहते हैं। जहा तक खरगे के स्वास्थ्य की बात है पीएम मोदी, मैं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें।

क्या है मामला?
जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं।

खरगे की तबीयत उस समय बिगड़ी जब वह एक दिन पहले ही कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान में बलिदान हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे। अचानक ही उनको बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। सहयोगियों ने उन्हें तुरंत कुर्सी पर बिठाया। वहां, मौजूद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

इसके बाद जीएमसी कठुआ में भी भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद छुट्टी दे दी। जनसभा के दौरान कुछ मिनट के लिए अफरा-तफरी रही, लेकिन खुद को संभालते हुए खरगे ने मंच से बैठकर ही फिर बोलना शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें चक्कर आ गया था। उन्होंने दो मिनट में अपने भाषण को समाप्त किया। कहा था, ‘मैं 83 साल का हो गया हूं, लेकिन इतना जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा, जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।’

]]>
82 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे; पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई https://livehalchal.com/82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%96/571451 Sun, 21 Jul 2024 06:58:24 +0000 https://livehalchal.com/?p=571451 मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस …]]>

मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी।

बता दें, खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।’

राहुल ने बरसाया प्यार
वहीं, राहुल गांधी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। राहुल ने कहा, ‘आपकी अथक सेवा और लोगों के हित के प्रति समर्पण एक प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

]]>
मल्लिकार्जुन खरगे ने 5 राज्यों में चुनावों के ऐलान पर ट्वीट कर लिखा- देखिये https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-5-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c/520055 Mon, 09 Oct 2023 08:44:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=520055 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के तारीखों के ऐलान को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में होने वाले चुनाव की अलग-अलग तारीख आ चुकी है.चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 5 राज्यों में 679 …]]>

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के तारीखों के ऐलान को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में होने वाले चुनाव की अलग-अलग तारीख आ चुकी है.
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं. 60 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे. हमारी टीमों ने 5 राज्यों का दौरा किया है. मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान हैं. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में मतदान की दो तारीखें रखी गई हैं. मतलब में यहां पर दो चरणों में चुनाव होंगे.

वहीं 5 राज्यों में हुई तारीखों के ऐलान को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर रिएक्शन दिया है.मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ जनता के पास जाएगी. जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है.

]]>