ममता बनर्जी पर हमला : चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है : तेजस्वी यादव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 11 Mar 2021 10:43:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ममता बनर्जी पर हमला : चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है : तेजस्वी यादव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ममता बनर्जी पर हमला : चुनाव जीतने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है : तेजस्वी यादव https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/427242 Thu, 11 Mar 2021 10:43:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=427242 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीते दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लग गई. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनपर ये हमला किया गया है. ममता अभी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इस मसले पर जमकर राजनीति हो रही है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने …]]>

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीते दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लग गई. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनपर ये हमला किया गया है. ममता अभी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इस मसले पर जमकर राजनीति हो रही है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मसले पर भाजपा पर निशाना साधा है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत गंभीर मसला है और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. बीजेपी का जो इतिहास रहा है उसके मुताबिक चुनाव जीतने के लिए वह कोई भी हथकंडा अपना सकती है.

तेजस्वी बोले कि ममता बनर्जी के साथ जो घटना घटी है वह हो सकता है बीजेपी वालों ने करवाया हो. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कहीं भी किसी भी हद तक हो जा सकती है. बीजेपी द्वारा इस घटना को नाटक बताया जा रहा है इसपर तेजस्वी बोले कि एक मुख्यमंत्री घायल हुई हैं, मगर इस घटना की निंदा करने के बदले बीजेपी झूठे आरोप लगा रही है.

]]>