ममता बनर्जी ने SC जाने का दिया सुझाव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 26 Aug 2020 11:56:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ममता बनर्जी ने SC जाने का दिया सुझाव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 JEE, NEET पर सोनिया गांधी ने की विपक्षी दलों के साथ बैठक, ममता बनर्जी ने SC जाने का दिया सुझाव https://livehalchal.com/jee-neet-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%aa/366612 Wed, 26 Aug 2020 11:56:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=366612 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)-Main और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (NEET) के सितंबर में होने जा रहे टेस्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाईं। इस वर्चुअल बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित घोषणाएं वास्तव में हमें …]]>

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)-Main और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (NEET) के सितंबर में होने जा रहे टेस्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाईं। इस वर्चुअल बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित घोषणाएं वास्तव में हमें चिंतित कर सकती हैं क्योंकि यह वास्तव में एक झटका है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं और परीक्षाओं के मुद्दे से केंद्र लापरवाही से निपट रहा है।

ममता ने कहा- एक साथ चलें सुप्रीम कोर्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 को लेकर देश में बनी स्थिति के चलते परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुपीम कोर्ट जाने का सुझाव दिया। ममता ने कहा, “मेरा सभी राज्य सरकारों से यह अनुरोध रहेगा कि वे एक साथ आएं जब तक छात्रों के परीक्षा में उपस्थित होने की स्थिति नहीं बन जाती उस समय तक परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट चलें।”

ममता बनर्जी ने अपने उन दो पत्रों का भी हवाला दिया जो उन्होंने इससे पहले प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा था। ममता ने कहा कि परक्षाएं सितंबर में हैं। क्यों छात्रों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है? हमने इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा लेकिन वहां से कोई भी जवाब नहीं मिला।

 

]]>