मनोरंजन – Live Halchal

कभी अमीरों के घर किया काम, एक मूवी की फीस थी 5 लाख रुपए, भारत की वो पहली करोड़पति हीरोइन
‘किसी चीज को शिद्दत से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में जुट जाती है’, ये डायलॉग भले ही शाहरुख खान का हो, लेकिन इसपर अमल 30 और 40 के दशक की एक हीरोइन ने अपनी जिंदगी में किया था। जिनके पिता के निधन के बाद उनकी जिंदगी इतनी गरीबी में बीती की वह छोटी सी उम्र में दूसरों के घर काम करने पर मजबूर हो गईं।

हालांकि, उन्होंने महज 7 साल की उम्र में जिंदगी का वो फैसला लिया, जिससे वह फर्श से अर्श पर आ गईं और एक समय पर वह हिंदी सिनेमा की पहली करोड़पति कहलाईं। कौन थीं वह दिग्गज अभिनेत्री, जिनकी असल जिंदगी की कहानी ने किया सबको इंस्पायर, पढ़ें उनके जीवन के दास्तां।

1916 में गरीब परिवार में जन्मी थीं हीरोइन

जिन दिग्गज अभिनेत्री का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं,बल्कि कनन देवी हैं, जिन्होंने साल 1926 में फिल्म ‘जॉयदेव’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। कननं देवी का जन्म पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक गरीब परिवार में हुआ था। डीएनए की एक खबर के मुताबिक, उनके असली माता-पिता का तो नहीं पता, लेकिन एक्ट्रेस की बायोग्राफी में रतन चंद्र दास और राजोबाला का जिक्र जरूर है, जो उन्हें घर लेकर आए और माता-पिता की तरह प्यार दिया।

रतन चंद्र दास ने कनन दैवी को म्यूजिक में ट्रेन किया, लेकिन कुछ सालों के बाद उनका निधन हो गया। रतन चंद्र दास अपने परिवार में कमाने वाले अकेले सदस्य थे, जिसकी वजह से उनके निधन के बाद कनन देवी और उनकी मां आर्थिक तंगी का शिकार हो गए।

अमीर घरों में मां के साथ करती थीं झाड़ू पोछा

पिता के निधन के बाद कनन और उनकी मां के हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना घर छोड़कर रेंट हाउस में शिफ्ट होना पड़ा, जहां दो वक्त की रोटी कमाने के लिए एक्ट्रेस की मां उन्हें लेकर कोलकाता के कई अमीर घरों में काम करने लग गई थीं। बहुत ही कम उम्र में कनन को भी दूसरों के घर झाड़ू-पोंछा करना पड़ा। कनन दैवी और उनकी मां के हालातों को देखते हुए कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें अपने घर में रहने की जगह तो दे दी, लेकिन वह उनसे घरों में काम करवाने के साथ-साथ बदतमीजी भी किया करते थे।

जब कनन देवी महज 7 साल की थीं, तब उन्होंने यह डिसाइड किया था कि वह मां का अपमान और ज्यादा बर्दाश्त करने रिश्तेदारों के घर नहीं रह सकतीं। रिश्तेदारों का घर छोड़कर आईं कनन हावड़ा(वेस्ट बंगाल) में एक वेश्यालय के पास रहने लगीं। एक्ट्रेस की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके फैमिली फ्रेंड तुलसी बनर्जी, जिन्हें प्यार से कनन काका बाबू कहती थीं, उन्होंने 10 साल की लड़की को मदन थिएटर और ज्योति थिएटर से परिचय करवाया।

5 रुपए से कैसे 5 लाख लेने वाली हीरोइन बनीं कनन देवी?

मदन मूवी कनन देवी की खूबसूरती से काफी इम्प्रेस हुआ और उस समय पर 5 रुपए की फीस देकर ‘जयदेव’ के लिए साइन कर लिया। उन्होंने इसके बाद कभी भी पीछे पलट के नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्म करती चली गईं। उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए गाने भी गाए और उन्हें कंपोज भी किया। उनका समय तब बदला जब उन्होंने राधा फिल्म कंपनी के साथ काम करना शुरू किया। वह अपने समय की सबसे सबसे हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी।

उनकी फिल्मों का बजट जहां 15 से 20 हजार होता था, लेकिन एक्ट्रेस की डिमांड उस वक्त इतनी अधिक थी कि वह फिल्म के लिए लगभग एक लाख से 5 लाख की फीस लेती थीं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 57 फिल्मों में काम किया और दुनियाभर में वह मेल डोमिनेटिंग इंडस्ट्री में ‘मैडम’ के नाम से जानी गईं।

KK का 19 साल पुराना गाना पहले नहीं था फिल्म का हिस्सा
सिनेमा जगत के लोकप्रिय गायकों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें कृष्णकुमार कुन्नत यानी केके का नाम भी शामिल होता है। बेशक आज केके हमारे बीच में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गए शानदार गीतों को फैंस सुनना पसंद करते हैं।

इस आधार पर आज हम आपको केके एक ऐसे कल्ट गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था। 19 साल पहले आया वह सॉन्ग हिंदी सिनेमा का नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग भी माना जाता है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-

फिल्म का हिस्सा नहीं था केके का ये गीत

संगीत की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि कुछ गानों के बारे में फिल्मकार ने सोचा भी नहीं होता, लेकिन बाद में वो न सिर्फ फिल्म में शामिल हो जाते हैं, बल्कि हिट भी होते हैं। 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) फिल्म का गाना अजब सी.. (Ajab Si) का किस्सा भी कुछ ऐसा ही है।

विशाल-शेखर (विशाल डडलानी और शेखर रविजियानी) द्वारा संगीतबद्ध और केके (KK) तथा बिलाल सईद की आवाज में रिकार्ड इस गाने का यह किस्सा हाल ही में गायक, संगीतकार विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) ने बताया।

विशाल बताते हैं, ‘पहले यह गाना फिल्म में नहीं था। फिल्म का एल्बम पूरा हो चुका था। फराह (निर्देशक फराह खान) हमारे स्टूडियो में कुछ गानों का मिक्स सुनने आ रही थीं। वह स्टूडियो की पार्किंग में पहुंची थीं, उसी समय शेखर (शेखर रविजियानी) ने कुछ धुन बजाई, मैंने इस गाने की शुरुआती पंक्तियां गाई।

फराह के आते-आते हमारे पास चार लाइनों का मुखड़ा तैयार था। हमने उन्हें सामने यह गाना बजाया, इतना सुनते ही उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए मेरी फिल्म में परफेक्ट जगह है। फराह ने इस गाने को फिल्म में रखा और गाना हिट रहा। हम फिल्म की कहानी जानते थे, लेकिन उस सीन के बारे में नहीं जानते थे, जहां यह गाना रखा गया।

दशक का नंबर-1 रोमांटिक गीत
शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ओम शांति ओम का अजब सी.. सॉन्ग 2000 से लेकर 2010 के बीच के दशक का नंबर-1 रोमांटिक गाना माना जाता है।

सचिव जी फुलेरा छोड़कर तोड़ देंगे रिंकी का दिल, 5th सीजन में आएंगे कई धमाकेदार ट्विस्ट?
पंचायत का नया सीजन 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। पहले के तीन सीजन को जहां समीक्षकों और फैंस दोनों से ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, वहीं चौथा सीजन मिला-जुला रहा। पंचायत के तीन सीजन में जहां फुलेरा गांव में प्रधान बनने की लड़ाई के साथ-साथ कई और चीजों पर भी फोकस किया गया था।

वहीं पंचायत 4 को देखने के बाद फैंस इस बात से थोड़ा निराश हैं कि 1 से लेकर 8 एपिसोड तक सिर्फ और सिर्फ फुलेरा में होने वाली राजनीति पर फोकस किया गया है, लेकिन आपको निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसके पांचवें सीजन में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल सकते हैं। किस तरह से पंचायत के सीजन 5 की कहानी मोड़ लेगी, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

पंचायत सीजन 4 की एंडिंग में क्या-क्या हुआ?

पंचायत के सीजन 4 की एंडिंग से मेकर्स ने ये हिंट दे ही दिया था कि इसका अगला सीजन भी आएगा, जिसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न होंगे। सीजन के अंत में ये दिखा दिया गया है कि साम-दाम दंड भेद अपनाकर बनराकस उर्फ दुर्गेश की पत्नी क्रांति देवी फुलेरा की नई प्रधान बन चुकी हैं और पंचायत ऑफिस में बोर्ड पर मंजू देवी की जगह उनका नाम एड हो चुका है।

वहीं दूसरी तरफ फुलेरा की राजनीति से दूर अभिषेक ने अपने CAT के एग्जाम क्लियर कर लिए हैं और उनके 97% आए हैं। पंचायत में सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए MBA की तैयारी कर रहे थे। प्रधान जी की बेटी रिंकी उनका रिजल्ट चेक करती है और बताती है कि वह पास हो गए, जिसके बाद दोनों खुशी से उछल पड़ते हैं। रिंकी और सचिव जी दोनों अपने दिल की बात कह चुके हैं। एक तरफ जहां फुलेरा में नई प्रधान के साथ नया बदलाव होने जा रहा है, तो वहीं रिंकी का दिल ये सोचकर दुखी हो रहा है कि अभिषेक गांव छोड़कर चला जाएगा।

पंचायत के पांचवें सीजन में आ सकते हैं ये बड़े ट्विस्ट?

पंचायत के पांचवें सीजन में दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल सकते हैं। जैसे कैट का एग्जाम पास होने के बाद सचिव जी फुलेरा गांव और अपना पंचायत ऑफिस छोड़कर चले जाएंगे, या प्यार की खातिर वहीं रहेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। पत्नी मंजू देवी की हार से प्रधान जी थोड़े खफा जरूर हैं, लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह एक बार फिर से इस पॉलिटिक्स में बाजी मार लेंगे।

अभिषेक कैसे प्रधान जी और मंजू देवी को बताएंगे कि वह रिंकी से प्यार करते हैं। इस बार उप प्रधान प्रहलाद चा सीरीज में कम थे, ऐसे में ऑडियंस को ये उम्मीद है कि उनका रोल थोड़ा और बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा खुशबू और विकास की लव स्टोरी पर भी फोकस होगा। फैंस इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि पंचायत सीजन 5 में राजनीति पर नहीं, बल्कि फुलेरा गांव के लोगों की जिंदगी पर फोकस किया जाएगा, जोकि सीरीज की यूएसपी है।

‘मेरे कंट्रोल से बाहर ‘ सरदार जी 3 को लेकर चल रहे विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर 24 जून को रिलीज किया गया। एक तरफ जहां फैंस अपने फेवरेट स्टार को पर्दे पर देखकर खुश थे वहीं कुछ लोगों को फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी अच्छी नहीं लगी। ये लोग फिल्म का विरोध करने लगे कि इसे रिलीज ना किया जाए। फिल्म अब केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही रिलीज होगी। भारत में फिल्म संगठनों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर देश में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सिंगर ने इस मामले में दी सफाई
अब एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की कास्टिंग को लेकर चल रहे विवाद के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी, जोकि पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के पहले की बात है। पहलगाम हमला 22 अप्रैल, 2025 को हुआ था।

इंडिया में रिलीज नहीं होगी फिल्म?
वहीं दिलजीत ने फिल्म को लेकर चल रहे विरोध पर बात की। उन्होंने फिल्म को विदेशों में रिलीज करने के लिए निर्माताओं को अपना समर्थन भी व्यक्त किया। इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि बहुत सी चीजें उनके नियंत्रण से बाहर हुईं और अब, स्थिति उनके हाथ में नहीं है। विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा, “जब यह फिल्म बनी थी, तब स्थिति सब ठीक थी। हमने फरवरी में इसकी शूटिंग की थी और तब सब कुछ ठीक था। उसके बाद, बहुत सारी बड़ी चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। तो निर्माताओं ने तय किया कि फिल्म बनाई जाएगी जाहिर तौर पर अब भारत में तो नहीं लगेगी, तो विदेशों में रिलीज करते हैं। निर्माताओं का इसमें बहुत पैसा लगा हुआ है और जब ये फिल्म बन रही थी तब ऐसा कुछ नहीं था।”

मैं इसका समर्थन करता हूं – दिलजीत
‘सरदार जी 3’ के निर्माताओं के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा,”वे जानते हैं कि इससे नुकसान होगा क्योंकि आप एक पूरे क्षेत्र को हटा रहे हैं। जब मैंने फिल्म साइन की थी तब भी सब कुछ ठीक था। अब, स्थिति हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए, अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं।”

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में काफी टेंशन आ गई थी। फिल्म एसोसिएशन ने इसके बाद से पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

गलवान घाटी झड़प पर बनने जा रही सलमान खान की नई फिल्म, एक्टर को मिलेगा ये रोल
बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई। इसके बाद सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में अपना रोल निभाने के लिए सलमान खान ने तैयारी शुरू कर दी है। सलमान खान हर दिन कई घंटों की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

सलमान निभाएंगे कर्नल बी का किरदार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टाइटल तो अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान एक बड़े अफसर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह के उपन्यास ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ पर आधारित है। फिल्म में कथित तौर पर सलमान खान कर्नल बिकुमल्ला का किरदार निभाएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए सलमान खान आर्मी की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

कौन हैं कर्नल बिकुमल्ला?
कर्नल बिकुमल्ला वही अफसर हैं, जिन्होंने गलवान घाटी झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनका नाम संतोष बाबू है और वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। संतोष बाबू भारत-चीन झड़प के दौरान शहीद हो गए थे।

फिल्म के लिए एक्ट्रेस फाइनल
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के विपरीत चित्रांगदा सिंह को लिया गया है। यह पहली बार है, जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए जाना जाता है।

आर्मी ट्रेनिंग ले रहे सलमान खान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। खबरों की मानें तो जुलाई में सलमान खान का लुक फाइनल हो जाएगा और फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है। सलमान खान इन दिनों अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में रोल को निभाने के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया यह भी जाता है कि फिल्म में युद्ध वाला हिस्सा लद्दाख में शूट होगा।