मनमानी पर उतरी पाक फौज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 19 Jun 2018 10:06:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मनमानी पर उतरी पाक फौज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाक चुनाव मनमानी पर उतरी पाक फौज, सीजफायर उल्‍लंघन में भारी इजाफा https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa/145486 Tue, 19 Jun 2018 10:06:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=145486 पाकिस्तान में आगामी 25 जुलाई को चुनाव है। ऐसे में पाक सेना इस समय किसी नेतृत्‍व के प्रति जवाबदेह नहीं है। पाक की ओर से सीमा पर फायरिंग की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले इस साल तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में 400 गुना बढ़ोत्‍तरी पाकिस्तान ने इस साल अब …]]>

पाकिस्तान में आगामी 25 जुलाई को चुनाव है। ऐसे में पाक सेना इस समय किसी नेतृत्‍व के प्रति जवाबदेह नहीं है। पाक की ओर से सीमा पर फायरिंग की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले इस साल तेजी से इजाफा हुआ है।

पिछले साल की तुलना में 400 गुना बढ़ोत्‍तरी
पाकिस्तान ने इस साल अब तक जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 480 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन किया है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार, सीजफायर उल्‍लंघन की घटनाएं 2017 में 111 बार हुई थी यानि इसकी तुलना में अभी 400 गुना अधिक है। इस दौरान पाकिस्तानी फौज ने भारतीय चौकियों-गावों समेत भारतीय जवानों पर भी फायरिंग की।

एक दिन में तीन बार होता है सीजफायर उल्‍लंघन 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के अनुसार, इस साल पाक फौज ने प्रतिदिन कम से कम तीन बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय जवानों की ओर से पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से यह उकसावे वाली कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है जब 2003 के सीजफायर समझौते को लागू करने को लेकर 29 मई को पाक-भारत के डीजीएमओ की बैठक हुई है।

]]>