मध्य प्रदेश – Live Halchal

मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया अपना असर, पारा 41 डिग्री पार
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के बाद अब तेज गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और 16 अप्रैल से लू चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

आंधी-बारिश का ब्रेक खत्म होते ही मध्य प्रदेश में मौसम ने तीखा रुख अपना लिया है। तापमान तेजी से उछल रहा है और अब प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आने जा रहा है। रविवार को कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ।

मालवा-निमाड़ बना हॉट जोन
मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर-उज्जैन संभाग सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा तप रहा है। खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी पारा 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे दिन में झुलसाने वाली गर्मी महसूस होने लगी है।

बड़े शहरों में भी चढ़ा पारा
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। इंदौर में 39.2 डिग्री, भोपाल में 38.6 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और उज्जैन में 38.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर अपेक्षाकृत थोड़ा कम गर्म रहा, लेकिन वहां भी पारा 36 डिग्री के पार है।

16 अप्रैल से शुरू होगा लू का प्रहार
मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि 16 अप्रैल से प्रदेश में हीट वेव यानी लू का दौर शुरू हो जाएगा। धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव जरूर होगा, लेकिन यह कमजोर रहेगा और गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

अचानक बदले मौसम से अब सीधी तपिश
अप्रैल के शुरुआती दिनों में प्रदेश ने आंधी, बारिश और ओलों का दौर देखा। 1 से 9 अप्रैल तक लगातार मौसम बदलता रहा, जिससे गर्मी पर ब्रेक लगा रहा। लेकिन अब दूसरे पखवाड़े में मौसम पूरी तरह पलट चुका है और तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
दोपहर में धूप से बचें
हल्के और सूती कपड़े पहनें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

एमपी में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, 7 से नया सिस्टम
मध्य प्रदेश में इस बार अप्रैल की शुरुआत ही बदले हुए मौसम के साथ हो रही है। तेज गर्मी के बजाय प्रदेश में अगले चार दिन यानी 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम के साथ 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिससे मौसम का असर और बढ़ेगा।सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के करीब 24 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट समेत कई जिले शामिल हैं, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

पहले भी दिखा असर, ओले-आंधी ने बदला मिजाज
इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश में मौसम ने तीखा रूप दिखाया। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई और लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, शिवपुरी, मंदसौर, भिंड, दतिया समेत कई जिलों में ओले गिरे, जबकि अन्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।हवा की रफ्तार भी कई जगह खतरनाक स्तर तक पहुंची जबलपुर में 59 किमी/घंटा, सागर में 54 और बड़वानी में 50 किमी/घंटा तक दर्ज की गई।

7 अप्रैल से नया सिस्टम होगा एक्टिव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में लगातार एक्टिव सिस्टम की वजह से मौसम अस्थिर बना हुआ है। 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम शांत नहीं रहेगा। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा तक जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की गति बनी रहेगी।

गर्मी के बीच राहत, लेकिन चिंता भी
आमतौर पर अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बार-बार एक्टिव हो रहे सिस्टम की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मार्च में जहां पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं अब मौसम ठंडा बना हुआ है। हालांकि, इस बदलते मौसम का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। फरवरी और मार्च में कई बार ओले और बारिश से गेहूं, पपीता और केले की फसलों को नुकसान हुआ है।

तापमान में उतार-चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस)
खरगोन: 37.8 (सबसे गर्म)
खंडवा: 36.1
नर्मदापुरम: 35.5
जबलपुर/दमोह: 34.5
भोपाल: 33.4
इंदौर: 32.8
पचमढ़ी: 28.6 (सबसे ठंडा)

क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि प्रदेश में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है।

सागर की सारा पांडे का जलवा: NCC के जरिए रूस में लहराएंगी तिरंगा
मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। विश्वविद्यालय की होनहार एनसीसी (NCC) कैडेट सारा पांडे का चयन प्रतिष्ठित ‘यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम’ (YEP) 2026 के लिए हुआ है। सारा अब रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। सबसे खास और गर्व करने वाली बात यह है कि पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र से सारा पांडे एकमात्र छात्रा हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिला है। उनकी इस सफलता से बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

मां के अधूरे सपने को पूरा करने का था जज़्बा
सारा की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे एक बेहद भावुक कर देने वाली कहानी है। सारा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एनसीसी में जाने की प्रेरणा अपनी मां से मिली, जो खुद कभी एनसीसी का हिस्सा रही थीं। लेकिन उनका कुछ सपना अधूरा रह गया था। सारा पांडे ने बातचीत में कहा— मैंने एनसीसी इसलिए जॉइन की क्योंकि मैं अपनी मां का अधूरा सपना पूरा करना चाहती थी। उन्हें देखकर ही मुझे प्रेरणा मिली और आज मैंने जो भी मुकाम हासिल किया है, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है।

पहले भी लोहा मनवा चुकी हैं सारा
सारा इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वह एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन माने जाने वाले गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) में भी शामिल हो चुकी हैं। उस कठिन शिविर में भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से केवल सारा का ही चयन हुआ था। इसके अलावा वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पूरे देश के टॉप-10 कैडेट्स में भी स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

इनका रहा विशेष योगदान
सारा ने बताया कि इस बड़ी सफलता को हासिल करने में 7 MP बटालियन और विश्वविद्यालय की ANO सुमन पटेल का विशेष योगदान और मार्गदर्शन रहा है। सारा की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, एनसीसी यूनिट और प्राध्यापकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं ओले गिरने तो कहीं तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक साथ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले दो दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है।

इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट बाकी जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल समेत कई शहरों में बदला मौसम
राजधानी भोपाल में देर रात और तड़के सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, बैतूल, मैहर और पांढुर्णा में भी मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश दर्ज की गई। ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं और संतरे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

जनजीवन हो सकता है प्रभावित
कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे बिजली सप्लाई और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 मार्च के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

लाल आतंक पर अंतिम प्रहार: संयुक्त मध्य प्रदेश में 38 साल की दहशत का हुआ अंत
मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के घने जंगलों की खामोशी में गोलियों की गूंज सुनाई देती थी। दिन हो या रात, गांवों की पगडंडियां हों या शहर की सड़कें, पुलिसकर्मी हों या आमजन, हर पल एक ही डर सताता रहता था कि कहीं माओवादियों का निशाना न बन जाएं।

संयुक्त मध्य प्रदेश के वे दिन आज इतिहास बनते जा रहे हैं, जब माओवादी समस्या ने 1988 से 1990 के बीच अपनी जड़ें जमाई और देखते ही देखते यह खौफ लगभग चार दशकों तक पसरा रहा। खौफ के चलते विकास पीछे छूटता रहा।

प्रभावितों में उस समय आशा की किरण जगी, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 के पहले देशभर से माओवादी समस्या खत्म करेंगे। मध्य प्रदेश में पुलिस ने माओवादियों की ऐसी घेराबंदी की है कि वे या तो मारे गए या फिर उन्होंने हथियार डाल दिए।

आखिरकार 10 दिसंबर की रात बचे दो माओवादियों के सरेंडर के साथ शांति का सूरज निकला। मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ एक नवंबर 2000 को अलग हुआ, लेकिन मध्य प्रदेश में घूम रहे माओवादियों में तीन को छोड़ कर सभी छत्तीसगढ़ या दूसरे राज्यों से थे।

छत्तीसगढ़ में अब भी माओवादी मौजूद हैं, पर सरकार ने 31 मार्च के पहले उनके सफाए के लिए कमर कस ली है। मध्य प्रदेश में माओवादियों ने वर्ष 1988 के आसपास जड़े जमाना शुरू कर दी थी।

इसके लगभग दो वर्ष बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामा चरण शुक्ल ने विधानसभा में स्वीकार किया था कि मप्र में माओवादी समस्या ने दस्तक दे दी है। बीते 35 वर्षों में माओवादियों ने 57 आमजन और 38 पुलिसकर्मियों की जान ले ली।

लोगों का दहशतभरा जीवन तब शुरू हुआ जब वर्ष 1991 में बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में माओवादियों ने एक पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया, जिसमें नौ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए।

दूसरी बड़ी घटना बालाघाट के ही रूपझर थाना क्षेत्र के नारंगी गांव में हुई, जिसमें बारूदी सुरंग विस्फोट से एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना में 16 पुलिसकर्मी बलिदान हो गए। 1999 में माओवादियों ने संयुक्त मप्र के तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे को घर से अगवा कर चौराहे पर उनकी हत्या कर दी। अब मप्र में हालात सामान्य हो गए हैं।