मध्यप्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या भारी बढ़ोतरी श्मशान घाटों पर लगी लंबी कतारें – Live Halchal

मध्यप्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या भारी बढ़ोतरी श्मशान घाटों पर लगी लंबी कतारें
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से होने मौतों की संख्या बढ़ोतरी जारी है। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने पर श्मशान घाटों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण से डर कर लोगों ने कहीं 10 तो कहीं 5 दिन का खुद ही लॉकडाउन लगा लिया है.

महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा जिले में कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते सोमवार से बुधवार शाम तक कुल 86 मरीज पॉजीटिव मिले, तो वहीं कोविड वार्ड में भर्ती 33 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रशासन चार मौतों को ही कोविड से मान रहा है, लेकिन इन सभी शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल से किया गया है। बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, छिंदवाड़ा में 3,366 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल 308 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना संक्रमण को प्रकोप बढ़ता देख आम लोग खुद ही जीवन की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का फैसला कर रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले के लिंगा में पंचायत ने दस दिन, रामाकोना में दस दिन, सौंसर में छह दिन और बिछुआ में पांच दिन बाजार बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं जिला मुख्यालय पर डेंटल एसोसिएशन ने पांच दिन तक दवाखाने बंद रखने और मंडी व्यापारी संगठन ने 4 अप्रैल तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए करीला में रंगपंचमी पर लगने वाला मेला रद्द कर दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रशासन ने जिले की बॉर्डर को सील कर दिया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए घर बैठे करीला मंदिर के दर्शन करने की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रशासन ने एक लिंक जारी किया है। श्रद्धालु https://ashoknagar.nic.in/ पर क्लिक करके दर्शन कर सकते हैं।

जबलपुर जिले में बुधवार काे कोरोना के 170 नए मरीज मिले हैं और दो मरीजाें की मौत हुई। 119 मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे। वहीं अभी 1283 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 267 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

ग्वालियर में बुधवार को कोरोना के 120 नए मरीज मिले। यह इस साल का कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर, 2020 को 141 मरीज मिले थे। सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं।

इंदौर में बुधवार को शहर में 638 नए कोरोना मरीज मिले हैं और दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री के साथ कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साफ हो गया है कि शहर में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री को कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रंगपंचमी पर गेर, जुलूस, सार्वजनिक रूप से रंग खेलना, समूह में घूमना, अनावश्यक आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। वहीं इंदौर में प्रोटोकाॅल तोड़ने पर राजबाड़ा और सरवटे की कई दुकानें व होटलों को सील कर दिया गया है।