मथुरा – Live Halchal

बरसाने में सिर्फ होली की बधाई और विकास की फिक्र, राजनीति न कोई कूटनीति
मथुरा के बरसाने में रंगोत्सव का शुभारंभ करने आए सीएम योगी ने बस ब्रज की रीति निभाई। उन्होंने अपने भाषण में राजनीति का कोई जिक्र किया और न ही कोई कूटनीति अपनाई। सीधे राधा रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे और होली की बधाई देते हुए फूलों की होली भी खेली। उनकी बातों में जहां काशी, अयोध्या और प्रयागराज का जिक्र दिखा तो वहीं ब्रज के विकास की फिक्र भी नजर आई।

सीएम योगी अपने राजनीतिक विरोधियों पर सीधे प्रहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शुक्रवार को जब सीएम योगी बरसाना आए तो अंदाज सधा हुआ था। आमतौर पर सीएम के जो तेवर देखने को मिलते हैं, बरसाना में उनका स्वरूप उलट नजर आया। मर्यादाओं से सदा मुक्त रहने वाले योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में सीएम योगी ने खुद को धर्म की मर्यादा में बांधकर रखा। बरसाने की परंपरा के अनुसार पहले राधा रानी मंदिर में दर्शन और पूजन किया और फिर मंदिर के शिखर से श्रद्धालुओं को होली की बधाई दी। यहां परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं पर फूल बरसाने के बाद वे रंगोत्सव का शुभारंभ करने राधा बिहारी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे।

यहां भी बस काशी, प्रयागराज और अयोध्या के विकास का जिक्र किया और ब्रज के विकास की फिक्र दिखाई। पूरे भाषण के दौरान वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी और यमुना मैया के साथ ही ब्रज का गुणगान करते रहे। इसके साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि अब ब्रज के विकास की बारी है। बात सिर्फ विकास तक ही सीमित रही, यहां भी सीएम ने पूर्व सरकारों और राजनीतिक दलों की कोई बात नहीं की। ब्रजवासियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बार महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन का जिक्र किया, लेकिन यहां भी उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर सवाल खड़े करने वाले राजनीतिक विरोधियों पर कोई निशाना नहीं साधा। उनका पूरा भाषण राजनीतिक और कूटनीति से दूर ब्रज की आस्था और विकास पर केंद्रित रहा। इससे सीएम का संदेश साफ है कि इधर-उधर की नहीं अब केवल ब्रज के विकास की ही बात होगी।

यमुना मैया को लेकर भी सधे रहे सीएम के बोल
प्रधानमंत्री ने यमुना मैया के निर्मल और अविरल होने का संकल्प लिया है, इसके बाद से ही ब्रजवासी भी यमुना की पीर हरने को अधीर हैं। सीएम योगी ने भी जल्द यमुना मैया के निर्मल और अविरल होने की बात कही। दिल्ली सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार आ गई है, लेकिन पूर्व सरकार पर कोई हमला नहीं बोला। वहीं दूसरी तरफ एएमयू में होली को लेकर छिड़ी रार पर लोगों को सीएम की प्रतिक्रिया का इंतजार था। लेकिन सीएम ने बिना एएमयू का जिक्र किए बस होली को आपसी सद्भाव का त्योहार बताते हुए अपनी बात पूरी की।

अधिवक्ता की संदिग्ध हालत में मौत: आधी रात को बेटी ने ऐसे हाल में देखी लाश, होश खो बैठी…
मथुरा के थाना सदर क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें नीचे उतारा और सीपीआर (मुंह से सांस) देकर जान बचाने की कोशिश की। कोई हरकत नहीं हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अशोक विहार कॉलोनी निवासी हर्ष दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पिता ब्रजेश दीक्षित (52) बाजार से लौटे। जब उनसे खाना खाने की पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बाहर से खाना खाकर आए हैं। इसके बाद वह कमरे में चले गए। देर रात उनकी बहन शिवानी उठीं और पिता के कमरे में गईं।

पिता को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। बताया कि वर्तमान में उनके पिता विद्युत निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। इसकी जानकारी जब विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लगी तो वह जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की मौत कैसे हुई इस बारे में परिजन से पूछताछ की जा रही है। बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि ब्रजेश दीक्षित पूर्व में बार के सदस्य रह चुके हैं।

फैक्टरी मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, खुद ही फंस गई महिला कर्मचारी
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही पुलिस ने चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला और उसके साथी के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि जो रिकार्डिंग उसने पुलिस को दी थी उसकी तो पुलिस जांच की ही बात कर रही है। कार्रवाई कोई नहीं कर रही।

हाईवे थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में निजी पब्लिकेशन के मालिक पर थाना हाईवे की ही रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने विरोध किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया, महिला का साथ देने वाली 10 महिला कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। इसकी शिकायत करने के लिए पीड़िता पिछले दो माह में चौकी, थाना, एसएसपी के अलावा एडीजी आगरा के पास भी गई, लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों से उसे केवल कार्रवाई का आश्वासन मिला।

इधर, फैक्टरी स्वामी की एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर 15 नवंबर को हाईवे पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि पीड़िता के साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला ने फैक्टरी स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन फैक्टरी स्वामी मथुरा में ही नहीं था। फैक्टरी स्वामी ने जो मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। फैक्टरी स्वामी का एक अश्लील बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है। पीड़िता को ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

मथुरा में संतों की हुए महापंचायत, वक्फ बोर्ड तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा…
देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की ओर 16 नवंबर को दिल्ली में बुलाई जा रही तृतीय ‘सनातन संत संसद’ में सनातन बोर्ड गठन सहित कई मांगों को उठाया जाएगा। इसके लिए वृंदावन में रविवार को संतों व कथावाचकों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर वक्फ बोर्ड के सापेक्ष सनातन बोर्ड गठित करने आवश्यकता बताई। सभा में संत संसद के लिए वृंदावन से संत समाज एवं हिंदू धर्मावलंबियों के शामिल होने को लेकर रणनीति भी बनाई गई।

रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी पर संत-कथाकारों की बैठक में सनातन बोर्ड गठन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमणमुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण एवं तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट जैसे मुद्दों पर राय रखी गई। सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हिंदू बहुल देश में मुसलमानों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम वक्फ बोर्ड है। वहीं सनातनियों के लिए ‘सनातन बोर्ड’ की जरूरत नहीं समझी गई। अगर वक्फ बोर्ड रहा तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का अतिक्रमण मुक्त होकर भव्य निर्माण भी होगा। संत गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि अगर सनातनी अभी भी नहीं जागे तो कहीं देर ना हो जाए। वक्फ बोर्ड ने मनमाने ढंग से सनातनियों की जमीनों पर कब्जा किया है। स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि संख्या बल दिखाकर सरकार को सनातन के समर्थन में कानून बनाने पड़ेगें। महंत फूलडोल महाराज ने कहा कि सनातनी एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सनातन बोर्ड के गठन के लिए देश के प्रत्येक राज्य से पीआईएल दायर करनी चाहिए। स्वामी बलरामचार्य ने कहा कि वक्फ बोर्ड को समाप्त करना चाहिए।

सनातनियों के लिए ये स्वर्णिम समय
अध्यक्षता कर रहे नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास महाराज ने कहा कि सनातनियों के लिए यह जागने और जगाने का स्वर्णिम समय है । पीपाचार्य बलराम बाबा ने कहा कि जब एक बार सनातन बोर्ड के लिए आगे बढ़ गए हैं तब इस पर पीछे नहीं हटना है। सनातन की रक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। गोरे दाऊजी महंत प्रहलाद दास ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सनातनियों के सहयोग से ही सरकार बनी हैं, सनातनियों की मांग माननी ही पड़ेगी। संचालन मृदुलकांत शास्त्री ने किया।

वृंदावन के 1000 साधु-संत जाएंगे दिल्ली
धर्म रक्षा संघ के सौरभ गौड़ ने सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 16 नवंबर को सुदामा कुटी, गोरे दाऊजी, हनुमान टेकरी बड़े आश्रमों के अलावा अन्य आश्रमों से भी एक हजार से अधिक साधु-संत दिल्ली जाकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

बैठक में ये संत रहे शामिल
स्वामी सत्यमित्रानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप दास, स्वामी चित्रप्रकाशानंद, स्वामी बलरामाचार्य, महंत देवानंद परमहंस, महंत अतुल कृष्ण दास, महंत दशरथ दास, पदरेणु महाराज, तीर्थ पुरोहित संघ के श्यामसुंदर गौतम, रामविलास चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर, रामजीवन दास शास्त्री आदि।

मथुरा में आज अमित शाह, हेमामालिनी के समर्थन में करेंगे जनसभा
गृहमंत्री अमित शाह आज मथुरा आ रहे हैं। वे यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मथुरा आ रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा करेंगे। छटीकरा स्थित प्रियकांत जू मंदिर के मैदान में जनसभा करेंगे। भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

आगरा सहित आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि अमित शाह पश्चिम की सभी सीटों को यहां से हिंदुत्व का संदेश देने के लिहाज से आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि अमित शाह के आगमन की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

जनसभास्थल नो फ्लाइंग जोन घोषित
अमित शाह के आगमन को देखते हुए जनसभा स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसके 5 किलोमीटर का दायर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्र भेजा, जिसमें उल्लेख किया है कि अमित शाह को विभिन्न आतंकवादी समूहों, नक्सलवादी समूहों एवं अन्य देश विरोधी शक्तियों से भय संभावित है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनके कार्यक्रम को गुब्बारे, पतंग, ड्रोन आदि के द्वारा बाधित किए जाने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता है। इस पत्र के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

गृह मंत्री के जनसभा स्थल का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मथुरा आ रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने सीओ सदर प्रवीण मालिक और एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह व फोर्स के संग मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहां कितना फोर्स मुस्तैद रहेगा। इसकी रणनीति तैयार की गई। इधर, डीएम शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी की ओर से फोर्स लगाई गई है। वहीं, डीएम की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा।

यह रहेगा अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 2:15 बजे कोटा, राजस्थान से मथुरा के लिए प्रस्थान।
शाम 4:05 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने हेलिपैड पर आगमन।
शाम 4:10 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर आगमन।
शाम 4:15 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने जनसभा मंच पर आगमन।
शाम 5:25 बजे मंच से रवानगी।
शाम 5:35 बजे हेलिपैड से आगरा के लिए रवानगी।

रूट रहेगा डायवर्ट
अमित शाह के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सौ शैय्या से वृंदावन की ओर (रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के चार पहिया, भारी एवं कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेगें। छटीकरा से वृंदावन के बीच भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

वृंदावन से छटीकरा एनएच-19 को जाने वाले वाहन नंदनवन कट से सुनरख तिराहा प्रेम मंदिर के पीछे से छः शिखर मंदिर तिराहा, रामताल चौराहा और जैंत गांव कट से होते हुए एनएच-19 को जाएंगे। हरियाणा तथा दिल्ली की ओर से एनएच-19 होते हुए वृंदावन आने वाले वाहन जैंत गांव कट से रामताल चौराहा होते हुए आएंगे। गोवर्धन से राल तिराहा होते हुए वृंदावन जाने वाले वाहन राल तिराह से जैत गांव कट से रामताल चौराहा से छः शिखर होते हुए जाएंगे।

मथुरा शहर की ओर से राल तिराहा होते हुए गोवर्धन/बरसाना जाने वाले वाहन छटीकरा ओवर ब्रिज से होते हुए छाता होकर गोवर्धन एवं बरसाना जाएंगे। दिल्ली, पलवल, कोसीकलां व छाता की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन (रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर) वृंदावन, गोवर्धन जाने वाले नेत्र चिकित्सालय से छटीकरा अंडरपास की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। राया, महावन, बलदेव की ओर से आने वाले वाहन गोकुल बैराज से टाउनशिप से एनएच-19 होते हुए छटीकरा अंडरपास से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।