मथुरा में नकली शराब बना रहे चार लोग गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 05 Jun 2021 09:53:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मथुरा में नकली शराब बना रहे चार लोग गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मथुरा में नकली शराब बना रहे चार लोग गिरफ्तार, दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/442631 Sat, 05 Jun 2021 09:52:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=442631 मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली शराब बनाने के इल्जाम में चार लोगों को अरेस्ट कर शराब बनाने का समान जब्त किया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने जानकरी देते हुए बताया है कि बरसाना के थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने मुखबिरों की जानकारी पर थाने के पास ही एक स्थान पर छापा मारा और 30 पेटी शराब व शराब बनाने का सामान, कच्चा माल, नकली रैपर, बोतलें व ढक्कन आदि जब्त किए। इस मामले में आरोपी के दो पुत्र और उनके साथियों समेत चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में दो दरोगा शिवकुमार शर्मा और अर्जुन राठी एवं सिपाही रवि कुमार, गजेंद्र कुमार और युवराज सिंह आदि को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

]]>