मतदान – Live Halchal

पंजाब में पंचायत समिति चुनावों के लिए 14 दिसंबर को मतदान
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए खासे अहम हैं, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव को सवा साल से भी कम समय बचा है। आप पंजाब में सत्ता वापसी चाहती है लिहाजा पार्टी के लिए जरूरी है कि अपनी चुनावी विजयी यात्रा को जारी रखे।

मतदाता शहरी हों या ग्रामीण, आप को उनका विश्वास कायम रखना होगा। चूंकि ये चुनाव पूरी तरह से ग्रामीण मतदाताओं पर आधारित हैं इसलिए आप के लिए यह ग्रामीण अंचलों में अपनी सियासी पकड़ जांचने की एक परीक्षा सरीखे हैं। आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब की सत्ता संभाल रही है। यह पूरा कार्यकाल जहां पार्टी के लिए बड़ी जिम्मेदारी बना रहा, वहीं समय-समय पर उपचुनावों के जरिये पार्टी को लोगों के बीच अपनी सियासी स्थिति जांचने का मौका भी मिलता रहा।

पौने चार साल में पंजाब में सात विधानसभा सीटों तरनतारन, डेराबाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा, बरनाला, लुधियाना व जालंधर पश्चिमी पर उपचुनाव हुए। सातों उपचुनाव आम आदमी पार्टी ने जीते। अमूमन कहा जाता है कि उपचुनाव वही पार्टी जीतती है जिसका सूबे में राज हो मगर उपचुनाव के बेहतर नतीजों से जीतना इस बात को भी दर्शाता है कि सरकार की नीतियों पर जनता मुहर लगा रही है।

तरनतारन का उपचुनाव तो कार्यकाल खत्म होने के अंतिम दौर में हुआ और इसमें भी आप की शानदार जीत रही। जीत के इस सफर में उत्साह से लबरेज आप इन चुनाव को भी जीतकर विरोधियों को अपना दम दिखाना चाहती है।

ग्रामीण विकास का रिपोर्ट कार्ड ले मैदान में उतरे
आम आदमी पार्टी जिला परिषद की 357 और पंचायत समिति की 2863 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ग्रामीणों के लिए सरकार ने अभी तक क्या किया, यह रिपोर्ट कार्ड गांव-दर-गांव मतदाताओं के समक्ष रखा जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 45 टोल प्लाजा खत्म करना, हजारों किलोमीटर ग्रामीण लिंक मार्गों के निर्माण के लिए भारी बजट की घोषणा, बाढ़ मुआवजा पीड़ितों के द्वार तक पहुंचाना इत्यादि बातें मतदाताओं के समक्ष उठाई जा रही हैं। आप की किसान, महिला व युवा इकाई की अहम जिम्मेदारियां लगाई गई हैं, जो हर मतदाता तक पहुंचकर उन्हें यह बता रही है कि आप की सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए क्या-क्या किया।

चुनाव को परफॉर्मेंस टेस्ट से जोड़ना ठीक नहीं : मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव को पार्टी सामान्य चुनाव की तरह लड़ रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारा काम देखकर जनता अपना आशीर्वाद जरूर देगी। किसी भी चुनाव को सरकार के परफार्मेंस टेस्ट से जोड़कर देखना उचित नहीं। पार्टी ये चुनाव जीतेगी, क्योंकि हम जानते हैं कि जनता हमारे कामों को परखती है और फिर हमारी ईमानदार व पारदर्शी नीतियों पर मुहर लगाकर हमें जितवाती है। हम सूबे में सिर्फ पंजाबियों की भलाई के लिए राजनीति करती हैं।

सभी इकाइयां सक्रिय
आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सभी इकाइयों को प्रचार के लिए सक्रिय कर दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में मतदाताओं के बीच हैं। हम चार साल के कार्यकाल में ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए मतदाताओं को फर्क बता रहे हैं। काम के बूते मतदाताओं को भरोसा जीतना ही हमारा मकसद है।

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। लोकल बॉडी इलेक्शन के पहले चरण में आज 264 म्युनिसिपल काउंसिल और नगर पंचायत में मतदान कराया जा रहा है। 6,042 सीटों और काउंसिल प्रेसिडेंट के 264 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक स्थानीय लोग निकाय चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पूरे राज्य में 12,316 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 62,108 पोलिंग स्टाफ तैनात किए हैं।

पहले दो घंटों में लगभग 7.94 प्रतिशत मतदान
अधिकारियों ने मतदान से जुड़ा अपडेट साझा कर बताया कि वोटिंग के पहले दो घंटों में लगभग 7.94 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने दावा किया कि बुलढाणा में वोटिंग शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही एक बूथ पर दो संदिग्ध फर्जी वोटरों को पकड़ा गया। कांग्रेस का आरोप है कि शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ बुलढाणा म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव में ‘फर्जी’ वोट डालने वाले लोगों को ला रहे थे। कांग्रेस के इस आरोप पर निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

दो लोगों पर फर्जी मतदान का आरोप
कांग्रेस का दावा है कि बुलढाणा के वार्ड नंबर 15 में गांधी प्राइमरी स्कूल पोलिंग सेंटर पर एक आदमी ने कथित तौर पर स्थानीय निवासी वैभव देशमुख के नाम पर वोट डालने की कोशिश की। फर्जी वोट डालने की कोशिश करने वाला शख्स मोटाला तालुका के कोठाली का रहने वाला है। शिकायत करने के बाद उसके साथ आए एक और व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।

ईवीएम पर मतदान, 31 जनवरी तक पूरी होनी है प्रक्रिया
ग्रामीण और शहरी स्तर पर हो रहे निकाय चुनाव के पहले चरण में करीब एक करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक 31 जनवरी, 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के 17,367 कंट्रोल यूनिट और 34,734 बैलेट यूनिट्स का बंदोबस्त भी किया है।

पहले चरण के बाद भी कराए जाएंगे चुनाव
गौरतलब है कि अभी 29 नगर निगम, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव का एलान होना बाकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2 दिसंबर की वोटिंग के नतीजे राज्य के राजनीतिक माहौल को काफी हद तक प्रभावित करेंगे। अगर महायुति की जीत विधानसभा जैसी दोहराई गई, तो भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को मजबूत जनसमर्थन का संदेश जाएगा। वहीं यदि विपक्षी गठबंधन को बेहतर प्रदर्शन मिलता है, तो यह आने वाले बड़े चुनावों में उनकी ताकत बढ़ा सकता है।

बिहार: नवादा में उकौड़ा व ढोढ़ा बूथ पर देर से शुरू हुआ मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 11 नवंबर को पकरीबरावां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। हालांकि, कुछ बूथों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान कार्य देर से शुरू हुआ। उकौड़ा गांव स्थित बूथ संख्या 289 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उकौड़ा में ईवीएम मशीन खराब हो जाने से मतदान कार्य कुछ देर बाधित रहा। बाद में करीब सुबह 7:50 बजे नई मशीन पहुंचने के बाद मतदान पुनः शुरू किया गया। इसी तरह ढोढ़ा गांव के मध्य विद्यालय बूथ संख्या 387 पर भी तकनीकी दिक्कत के कारण मतदान में देरी हुई।

प्रशासन की तत्परता से समस्या का शीघ्र समाधान कर मतदान कार्य सामान्य रूप से शुरू हो गया। वहीं, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वहीं, नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव व गोविंदपुर के पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव ने अपने दोनों बेटियों के साथ नवादा के मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया।

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदाताओं की जांच के लिए प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। महिलाओं की जांच के लिए महिला पुलिस बल तैनात हैं। प्रारंभिक देरी के बावजूद मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

मतदान के आंकड़ों पर एक नजर
अतरी 14.81
बाराचट्टी 17.87
बेलागंज 17.2
बोधगया 15.88
गया 11.14
गुरुआ 17.96
इमामगंज 15.47
शेरघाटी17.30
टिकारी16.83
वजीरगंज 15.37

सीएम नीतीश ने बख्तियारपुर में किया मतदान
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरूवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में अपना वोट डाला।

मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी- सीएम नीतीश
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ” लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है- सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”

बता दें कि राजधानी पटना समेत मतदान वाले 18 जिलों के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह मतदान करने के इच्छुक मतदाताओं की कतारें ज्यादा लंबी देखी जा रही है। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाले मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पटना: पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले तेजस्वी का बड़ा एलान
महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित हुए तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह फिर से बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता बहनों के खाते में भेज देगी। हमारा विषय बिहार बनाने का है।

किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सरकार बनने के साथ ही जीविका (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई करेंगे उन्हें हर महीने 30 हजार रुपये दिया जाएंगे। उन्होंने कहा कि 20 साल से एनडीए सरकार ने किसानों के लिए ध्यान नहीं दिया। गेहूं और धान के लिए, हम धान के एमएसपी के अतिरिक्त 300 रुपये और गेहूं के एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपये देंगे। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में देंगे। यानी सिंचाई में बिजली का खर्चा सरकार देगी। अभी राज्य सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। लेकिन, हमारी सरकार इसे मुफ्त कर देगी। राज्य के व्यापार मंडलों के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।

तेजस्वी ने हर चीज को संभव कर दिखाई है’
इधर, हर परिवार को नौकरी देने के लिए बजट कहां से लाएंगे? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने एक्सपर्ट से विचार के बाद हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। भाजपा की बातों को छोड़िए। जब नौकरी देंगे तो उन्हें भी पता चल जाएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है। तेजस्वी यादव ने हर चीज को संभव कर दिखाई है। 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरी दी थी और साढ़े तीन लाख प्रक्रियाधीन करवाई थी। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं?