मजबूत महाराष्ट्र – Live Halchal

‘मजबूत महाराष्ट्र की ओर बढ़ते कदम’, राज्यपाल राधाकृष्णन ने प्रगतिशील राज्य बनाने पर दिया जोर
गुरुवार को 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 65वें महाराष्ट्र दिवस के मौके पर प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक समावेशी, प्रगतिशील और विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। बता दें कि राज्यपाल राधाकृष्णन मुंबई में महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित एक समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस समारोह की शुरुआत की और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र सरकार की थीम पर दिया जोर
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के सभी वर्गो को लेकर एक आधुनिक, मजबूत और आगे बढ़ता हुआ महाराष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मुंबई में ‘महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक भवन’ और एक म्यूजियम बनाने जा रही है। साथ ही, महाराष्ट्र के समुद्री किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पानीपत में बनाया जाएगा ‘मराठा शौर्य स्मारक’
राज्यपाल ने आगे कहा कि हरियाणा के पानीपत में ‘मराठा शौर्य स्मारक’ बनाया जाएगा और आगरा में भी एक स्मारक बनेगा जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को एक समय नजरबंद किया गया था। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर रही है।

हुतात्मा चौक पर सीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि
इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के ‘हुतात्मा चौक’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही ठाणे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने महाराष्ट्र दिवस समारोह में भाग लिया।