मंत्री उपेंद्र तिवारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 16 Oct 2020 09:00:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मंत्री उपेंद्र तिवारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बलिया काण्ड : गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है मंत्री उपेंद्र तिवारी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be/382985 Fri, 16 Oct 2020 09:00:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=382985 बलिया जिले के दुर्जनपुुर गांव में कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस मारी-मारी फिर रही है। वहीं, प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी …]]>

बलिया जिले के दुर्जनपुुर गांव में कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस मारी-मारी फिर रही है। वहीं, प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, फरार अन्य लोग हैं। इसके पहले बलिया के डीएम श्रीप्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ज्ञात सहित सात अज्ञात आरोपित गिरफ्तार है। जल्द से जल्द मुख्य आरोपित व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा।

मंत्री, डीएम के बयान और पुलिस की दबिश को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ की गलती थी, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी सरकार है।

बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होती है। मंत्री ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव का समय है तो थोड़ा सा माहौल तल्ख है। इसके बावजूद अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, कोई प्रदेश छोड़ कर भाग नहीं पा रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई करीबी अपराध कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि नेता जिम्मेदार है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई हो रही है।

 

]]>