मंत्रियों ने पढ़ें कसीदे… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 26 May 2017 05:20:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मंत्रियों ने पढ़ें कसीदे… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 MODI@3: 11 मुद्दों पर सरकार का ब्यौरा रखेंगे शाह, मंत्रियों ने पढ़ें कसीदे… https://livehalchal.com/modi3-11-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8c/55482 Fri, 26 May 2017 05:20:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=55482 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार शुक्रवार को अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने का जश्न पूरे जोरों-शोरों से मनाएगी. पीएम मोदी खुद असम में इस जश्न की शुरुआत करेंगे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी सरकार का ब्यौरा देंगे. अमित शाह शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, और …]]>

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार शुक्रवार को अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने का जश्न पूरे जोरों-शोरों से मनाएगी. पीएम मोदी खुद असम में इस जश्न की शुरुआत करेंगे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी अपनी सरकार का ब्यौरा देंगे. अमित शाह शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, और एनडीए सरकार का बखान करेंगे.

Modi@3: 11 मुद्दों पर सरकार का ब्यौरा रखेंगे शाह, मंत्रियों ने पढ़ें कसीदे...

अमित शाह अलग-अलग मुद्दे पर सरकार के काम-काज का ब्यौरा देंगे. इसमें कुल 11 अहम मुद्दों पर जोर होगा.

1. निर्णय लेने वाली सरकार

2. गांव और गरीबों के लिए सरकार

3. भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

4. भारतीयों की सुरक्षा करने वाली सरकार

5. लोगों के लिए, लोगों की सरकार

6. ब्रांड इंडिया को बढ़ावा

7. भारत के अच्छे भविष्य की नींव रखने वाली सरकार

8. महिलाओं को सशक्त करने वाली सरकार

9. युवाओं को मौका देने वाली सरकार

10. किसानों के हित वाली सरकार

11. रिफॉर्म करने वाली सरकार

इन सभी के अलावा शुक्रवार सुबह से ही केंद्र सरकार के सभी मंत्री और कई वरिष्ठ बीजेपी नेता सुबह से ही सरकार के तीन साल होने पर बधाई दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी.

]]>