‘मंगलयान’ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 20 Oct 2018 09:54:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ‘मंगलयान’ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिशा पाटनी ने एक बड़े निर्देशक को किया मना, बोला भीड़ वाली फिल्म नही करनी https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6/176174 Sat, 20 Oct 2018 09:54:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=176174 फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म ‘बाग़ी 2’ की सफलता के बाद अब फिल्मों का चुनाव बड़े ध्यान से कर रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें निर्देशक आर बाल्की ने उनकी अगली फिल्म ‘मंगलयान’ के लिए चुना था जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो वह बहुत खुश हुई लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म …]]>

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म ‘बाग़ी 2’ की सफलता के बाद अब फिल्मों का चुनाव बड़े ध्यान से कर रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें निर्देशक आर बाल्की ने उनकी अगली फिल्म ‘मंगलयान’ के लिए चुना था जिसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो वह बहुत खुश हुई लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में उनके अलावा तीन और फीमेल कास्ट की भी अहम भूमिका है तो उन्होंने मना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दिशा ने ये सोच विचार किया कि इन तीनों के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म में इतने सारे लोग होंगे तो उन्हें उनकी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर कम मिलेगा। जिसके चलते उन्होंने आर बाल्की की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म मंगलयान, भारत द्वारा छोड़े गए पहले मंगलयान पर आधारित होगी। जिसमें विद्या बालन भी अहम भूमिका निभाएंगी है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की करेंगे। दिशा पाटनी इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि इस फिल्म में उनके अलावा दो और महिला कलाकार है, जो कि तब्बू और कैटरीना कैफ होंगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

दिशा फिल्म संगमित्रा (संघमित्रा) में भी प्रमुख किरदार निभाने जा रही हैं, उसे सुन्दर सी डायरेक्ट कर रहे हैं। संघमित्रा ये योद्धा राजकुमारी की कहानी है। तेलुगु में बनने वाली ये फिल्म बेहद खर्चीली होगी और करीब 350 करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। फिल्म को अगले साल गर्मियों में रिलीज़ करने की योजना है। जानकारी के मुतबिक दिशा ने इस फिल्म को पहले ही साइन कर लिया था लेकिन फिल्म के निर्माण को लेकर उहापोह था। इस फिल्म को एस एस राजमौली की बाहुबली की तर्ज़ पर बनाया जाएगा। संघमित्रा भी दो भागों में ही रिलीज़ होगी।संघमित्रा, आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साउथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज़ करने का प्लान है।

]]>