भोपाल-इंदौर 6 लेन हाई-वे को … – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 03 Jul 2019 09:22:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भोपाल-इंदौर 6 लेन हाई-वे को … – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 डिजिटल राजमार्ग करने की कवायद में कमलनाथ, भोपाल-इंदौर 6 लेन हाई-वे को … https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95/251218 Wed, 03 Jul 2019 09:22:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=251218 मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि भोपाल-इंदौर सिक्स लेन हरित एक्सप्रेस-वे को आदर्श राजमार्ग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस सिलसिले में सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिल चुके हैं. प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीएम …]]>

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि भोपाल-इंदौर सिक्स लेन हरित एक्सप्रेस-वे को आदर्श राजमार्ग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इस सिलसिले में सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिल चुके हैं. प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीएम कमलनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया.

सीएम कमलनाथ ने प्रदेश में प्रस्तावित भोपाल-इंदौर सिक्स लेन हरित एक्सप्रेस-वे के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसे एक मुख्य राजमार्ग के तौर पर विकसित किया जाएगा. इसका निर्माण एनएचएआई या प्रदेश सरकार किसी के द्वारा भी करवाया जा सकता है. कमलनाथ ने कहा कि, ‘प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे एक आदर्श राजमार्ग बनेगा, जिसके दोनों ओर लॉजिस्टिक पार्क, लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट सिटी और आईटी पार्क विकसित किए जाएंगे. इसके निर्माण से लोगों को भोपाल-इंदौर-भोपाल आवागमन में बहुत सहूलियत होगी और वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी.’

सीएम कमलनाथ ने भोपाल-इंदौर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की डी.पी.आर. तैयार कराने लिए पांच करोड़ 38 लाख रुपये की राशि शीघ्र आवंटित करने का अनुरोध किया है. जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीएम कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राज्य के लिए वर्ष 2019-20 की वार्षिक कार्य योजना में राष्ट्रीय राजमार्गो के 232 किमी के हिस्से का विकास करने के लिए 1271 करोड़ रुपये की मांग की. 

]]>