भोग में चढ़ाएं यह चीज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 01 Apr 2024 08:26:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भोग में चढ़ाएं यह चीज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 घर के किस दिशा में रखें लड्डू गोपाल की मूर्ति? भोग में चढ़ाएं यह चीज https://livehalchal.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d/551096 Mon, 01 Apr 2024 08:26:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=551096 अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को रखा जाता है. कई लोग जन्माष्टमी के दिन इन्हें अपने घर में लाते हैं. हालांकि यह नहीं मालूम होता कि इन्हें किस दिशा में रखा जाए और भोग में क्या चढ़ाया जाए. आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को किस दिशा में रखना चाहिए और उन्हें भोग …]]>

अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को रखा जाता है. कई लोग जन्माष्टमी के दिन इन्हें अपने घर में लाते हैं. हालांकि यह नहीं मालूम होता कि इन्हें किस दिशा में रखा जाए और भोग में क्या चढ़ाया जाए. आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को किस दिशा में रखना चाहिए और उन्हें भोग में क्या चढ़ाना चाहिए…

शूकर क्षेत्र फाउंडेशन के अध्यक्ष और ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के मुताबिक, पश्चिम दिशा में रखना चाहिए लड्डू गोपाल की प्रतिमा. इसके अलावा उनका मुख सदैव पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. नियमित रूप से हम जिस तरह अपने बच्चों को नहलाते हैं सेवा करते हैं उसी प्रकार लड्डू गोपाल को भी आपको रोज स्नान करवाना होता है, इन्हें दूध, दही, शहद, गंगाजल, चीनी, आदि से स्नान करवा सकते हैं. इसके साथ नहलाने के बाद लड्डू गोपाल को अच्छे से साफ करके, साफ सुथरे वस्त्र पहनाएं और श्रृंगार करें. ध्यान रहे श्रृंगार करने के बाद इनकी पूजा अर्चना करें |

इसके साथ ही घर में जो भी सात्विक खाना बनता है उनका सबसे पहले भोग लड्डू गोपाल को ही लगाएं, हमेशा एक पानी का गिलास इनके पास रखें, साथ ही कान्हा के खाने में तुलसी का पत्ता जरूर रखें |

लड्डू गोपाल को घर में लाने के लिए वैसे तो कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता है, लेकिन अधिकतर लोग जन्माष्टमी के दिन इन्हें अपने घर में लाते हैं, आप यदि चाहें तो इन्हें किसी भी दिन अपने घर ला सकते हैं |

गर्भवती महिलाओं के लिए अपने कमरे में यह तस्वीर लगानी चाहिए और उस तस्वीर या मूर्ति के चारों तरफ एक वेदी बनानी चाहिए और वहां पवित्रता का ध्यान रखने की जरूरत अवश्य होनी चाहिए |

पुष्प और धूप आदि का ध्यान रखना चाहिये, लड्डू गोपाल को सबसे ज्यादा माखन और मिश्री पसंद है तो उन्हें उसका ही भोग भी लगाना चाहिए. अगर शादी के वर्षों बाद भी आपके घर में किलकारी नहीं गूंज रही है तो आप लड्डू गोपाल की सेवा कर उनके सम्मुख नित्य संतान गोपाल मंत्र का एक माला या उससे अधिक जाप करके भी उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं. यह उपाय पति पत्नी दोनों को साथ में श्रद्धापूर्वक करना चाहिए |

]]>