भूमिका – Live Halchal

मोहसिन नकवी की दोहरी भूमिका पर बीसीसीआई ने जताई आपत्ति
एशिया कप 2025 खत्म हुए करीब छह हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना नौवां एशिया कप खिताब जीता था। लेकिन मैच के बाद जो दृश्य सामने आए, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया।

दरअसल, भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और साथ ही पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेनी थी। नकवी इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं, और इसी दोहरी भूमिका को लेकर अब विवाद गहरा गया है।

BCCI अब ICC मीटिंग में उठाएगा मामला

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब इस पूरे मामले को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बोर्ड मीटिंग में उठाने जा रहा है, जो इस हफ्ते दुबई में होने वाली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी के खिलाफ आरोपों की एक सूची तैयार की है और उनकी पात्रता पर सवाल उठाने वाला प्रस्ताव रखने वाला है।

बीसीसीआई का कहना है कि किसी व्यक्ति का सरकारी पद और खेल प्रशासनिक पद दोनों एक साथ संभालना आईसीसी के गवर्नेंस नियमों का उल्लंघन है। मोहसिन नकवी न केवल पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर हैं, बल्कि पीसीबी और एसीसी दोनों के प्रमुख पदों पर भी बैठे हैं।

ट्रॉफी हैंडओवर विवाद बना वजह

सूत्रों के मुताबिक, ट्रॉफी हैंडओवर को लेकर स्थिति अब भी अस्पष्ट है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में कहा कि इस मुद्दे को लेकर पहले ही एसीसी को एक औपचारिक पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को होने वाली आईसीसी बोर्ड मीटिंग में बीसीसीआई इस मामले को औपचारिक रूप से उठाएगा। सैकिया ने संकेत दिया कि इस देरी को लेकर बोर्ड बेहद गंभीर है और इसे खेल भावना और संगठनात्मक पारदर्शिता के खिलाफ मानता है।

अफगानिस्तान बोर्ड भी देगा समर्थन

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) का भी समर्थन मिल सकता है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते तब और बिगड़ गए जब पाकिस्तान की एक कथित सैन्य कार्रवाई में तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों की मौत हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

ट्रॉफी रह गई अधूरी जीत की कहानी

एशिया कप फाइनल के बाद का दृश्य बेहद असामान्य था। भारतीय टीम मैदान पर खड़ी रही, लेकिन ट्रॉफी उठाने से मना कर दिया। मोहसिन नकवी जब मंच पर पहुंचे, तब भारतीय खिलाड़ियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अंततः नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए। इसके बाद भारत की जीत का जश्न बिना ट्रॉफी और मेडल के मनाया गया, जो क्रिकेट इतिहास में शायद पहली बार हुआ। इस घटना ने न केवल भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को और तनावपूर्ण बना दिया, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए।

अब नजरें ICC मीटिंग पर

अब सबकी निगाहें ICC की बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं, जहां बीसीसीआई औपचारिक रूप से यह मामला उठाने वाला है। संभावना है कि यह मुद्दा एशिया कप ट्रॉफी की वापसी और मोहसिन नकवी की दोहरी भूमिका दोनों पर केंद्रित रहेगा। अगर ICC इसे गंभीरता से लेता है, तो आने वाले महीनों में एशियन क्रिकेट काउंसिल की नेतृत्व संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न ट्रॉफी के बिना अधूरा ही बना हुआ है और क्रिकेट फैंस इसी जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह ट्रॉफी अब तक कहां है।

एयरफोर्स स्टेशन की कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर तक रही अहम भूमिका
हरियाणा:  एयरफोर्स स्टेशन देश के सबसे पहले स्थापित किए गए एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है। 106 वर्ष से भी पुराना अंबाला एयरफोर्स स्टेशन रणनीतिक रूप से हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा, इसके साथ ही वायु सेना के कई बड़े अफसरों की कर्मभूमि भी रहा है। इतना ही नहीं, वर्ष 1965 और 1971 में पाकिस्तान ने अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की पर हर बार मुंह की खाई।

वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से ही ऑपरेशन सफेद सागर में मिराज ने उड़ान भरी थी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को भगा दिया था। इतना ही नहीं बालाकोट एयर स्ट्राइक और बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन ने अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई। अंबाला में तैनात राफेल लोगों के लिए गर्व का विषय भी बने हुए हैं।

पाकिस्तान ने एयरफोर्स स्टेशन के समीप चर्च पर गिराया था बम
वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध में, अंबाला के विमानों ने पाकिस्तान के खिलाफ पश्चिमी सैन्य अभियानों में निर्णायक भूमिका निभाई थी। दोनों ही युद्धों में, पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) की ओर से हवाई क्षेत्र पर बमबारी की गई थी लेकिन कोई खास नुकसान नहीं हुआ था। 1965 में, पाकिस्तानी वायुसेना के एक बी-57 बमवर्षक ने एक बम गिराया था जो हवाई क्षेत्र से सटे सेंट पॉल चर्च पर गिरा था।

देहरादून: विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर प्रदेश ने पेश किया खाका
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में देश की आधी आबादी की भूमिका पर केंद्र सरकार के समक्ष उत्तराखंड का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने यूरोप की तर्ज पर महिला कार्यबल में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक बढ़ाने व आंगनबाड़ी केंद्रों को डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में संचालित करने का सुझाव दिया।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सचिवालय के एचआरडीसी सभागार से वर्चुअल शामिल हुईं। उन्होंने कहा, गर्भवती की देखभाल व छह वर्ष की आयु तक शिशुओं के पोषण और शिक्षण के कार्य को हल्के में न लेते हुए इस क्षेत्र में नियमित रूप से रिसर्च और सोशल ऑडिट करने की जरूरत है। स्थानीय निकायों को मिलने वाले बजट में से 10 फीसदी हिस्सा महिला व शिशु विकास के लिए आरक्षित किया जाए। महिला सशक्तिकरण के लिए तकनीकी कौशल युक्त वर्क फोर्स तैयार कर कर्मचारियों की अर्हता में भी तकनीकी स्किल शामिल करने की आवश्यकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने किशोरी बालिका परियोजना का सभी जिलों में विस्तार करने व कौशल विकास पर विशेष फोकस करने की जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की ग्रेडिंग के लिए प्रणाली विकसित करने की मांग रखी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उत्तराखंड के सुझावों को सराहा और इन्हें लागू करने का भरोसा दिलाया।

उत्तराखंड ने रखे ये प्रस्ताव
बैठक में कैबिनेट मंत्री ने शिशुओं की पोषण मानक दर को संशोधित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के बजट को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने, मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में बजट का 80 प्रतिशत हिस्सा सामग्री व 20 प्रतिशत हिस्सा श्रमिकों के लिए देने, टेक होम राशन योजना में फेस रीडिंग सिस्टम के साथ ओटीपी को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के पोर्टल को यूजर फ्रेंडली और सरल बनाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रवृत्ति देने, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए कम से कम दो वाहनों उपलब्ध कराने, स्पॉसरशिप योजना में निर्धारित संख्या तक ही पात्र अभ्यर्थियों को लाभ देने, योजना में तैनात कर्मचारियों के मानदेय में वार्षिक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा।

ऐसा बोले कोहली- हार्दिक पांड्या के साथ सहायक की भूमिका पर…
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करते समय आसानी से आक्रामक रूख अख्तियार कर सकते हैं लेकिन भारतीय कप्तान को लगता है कि हार्दिक पांड्या जैसे बड़े शॉट खेलने वाले एक खिलाड़ी की उपस्थिति से उन्हें कई बार सहायक की भूमिका निभाने का मौका मिलता है। ऐसा कम ही होता है जब कोहली के आखिरी के ओवरों में क्रीज पर रहने के बाद भी उनके गेंद और रन का अंतर ज्यादा ना हो।

ऐसा रहा पूरा मुकाबला-  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के मैच में उन्होंने 77 गेंद में 82 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। आखिरी ओवरों में कोहली मिशेल स्टार्क पर दो छक्के लगाने के अलावा एक और दो रन दौड़ कर खुश थे जबकि पंड्या दूसरे छोर से आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। पंड्या ने 25 गेंद में 48 रन बनाये। इसी के साथ कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में सोच रहे थे तो उन्होंने कहा, जब मैंने अर्धशतक पूरा किया तब मेरे दिमाग में यह ख्याल आया था। मैंने पंड्या से बात कि और उसने कहा, मुझे जोखिम उठाने की जरूरत नहीं।

अजिंक्य रहाणे, विश्वकप में गेंदबाजों की भूमिका को लेकर कुछ ऐसा बोले…
भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को लगता है कि भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज इंग्लैंड में टीम को मजबूती देंगी। उनके मुताबिक इंग्लैंड के दशा भारतीय गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होंगे। वहीं उन्होंने यह भी माना कि टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी अहम किरदार निभाने वाले हैं।

कुछ ऐसा बोले रहाणे-  रहाणे ने कहा, ‘कुल मिलाकर टीम बहुत ज्यादा मजबूत है। इस बार दुनिया कप नए प्रारूप में खेला जाएगा, हम नौ लीग मैच खेलेंगे, इसलिए लय व निरंतरता अहम होगी। ‘ रहाणे ने कहा, ‘अगर आप अच्छी आरंभ करते हो तो आपको सारे टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होती है । आईसीसी टूर्नामेंट में कोई भी टीम कभी भी लय हासिल कर सकती है । इसलिए हम किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते । इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘हमारा आक्रमण बहुत ज्यादा अनुभवी है । अच्छी वस्तु यह है कि हमारी टीम में शामिल सभी गेंदबाज विकेट चटकाने वाले हैं व जिस टीम में विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होते हैं उसके मौके बढ़ जाते हैं । हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी दशा में विकेट हासिल कर सकते हैं ।