भूपेंद्र यादव – Live Halchal

पीएम जनमन कार्यक्रम : भूपेंद्र यादव बोले – घर घर तक पहुंचेगी मोदी की गारंटी की गाड़ी
प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी घर-घर तक पहुंचेगी। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का नाम हुआ है। यह बात केंद्रीय श्रम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विकासनगर ब्लॉक कार्यालय में पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण का संकल्प लिया है। अति पिछड़े जन जातीय समाज के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस समाज के लिए सामुदायिक साधन जुटाए जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय के विषय को जन जन तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता से सहज संवाद करते हैं। यही सच्चे लोकतंत्र और शासन की परिभाषा है।

जिले के प्रभारी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जनमन महाअभियान अति पिछड़ी जनजाति समुदाय को समर्पित है। केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति के उदय के लिए कार्य कर रही है। विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के जन सेवक के कार्य लोगों के दिलों तक पहुंच रहे हैं।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से ली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टॉलों का अवलोकन किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जानकारी ली। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया। लाभार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

प्रधानमंत्री को भी सुना
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया। उनके कार्यों की सराहना की।

भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी, कौन होगा भाजपा का अगला अध्यक्ष…
भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे संशय के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी है। यादव ने बताया कि

सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए जाएंगे। भूपेन्द्र यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह जी ने कहा कि इन लोकसभा चुनाव में जो जीत और बहुमत पार्टी को मिला है वह हर बूथ कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है। जहां भी पार्टी का आधार नहीं था, वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी के विस्तार के लिए काम किया।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2014 में कहा था और उन्होंने फिर उस बात को दोहराया कि अभी भाजपा का पीक नहीं आया है। अभी जिन राज्यों में हमें सफलता नहीं मिली है, वहां पार्टी की सदस्यता का, पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम के संयोजक होंगे। नए सदस्य बनाने का अभियान हम शुरू करने जा रहे हैं और इसके लिए पार्टी ने शिवराज चौहान को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया है उनके साथ दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और शोभा सुरेंद्रन सहसंयोजक की भूमिका में होंगे