भूपेंद्र चौधरी – Live Halchal

उपचुनाव के नतीजे ‘जातिवादी, क्षेत्रवादी और धर्म आधारित राजनीति’ के मुंह पर तमाचा: भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए सरकार और पार्टी संगठन ने एक-दूसरे की तारीफ की, प्रमुख नेताओं ने जीत का श्रेय संगठनात्मक पहुंच और सरकार के प्रदर्शन के संयोजन को दिया। प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और नेतृत्व को दिया। वहीं, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने इस उपलब्धि के लिए संगठन और पार्टी के कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा की। भाजपा ने नौ विधानसभा सीट में से छह पर जीत हासिल की, जबकि उसके सहयोगी रालोद ने एक सीट जीती। विपक्षी समाजवादी पार्टी ने शेष दो सीट पर जीत हासिल की।

‘मैं यूपी की महान जनता के फैसले का सम्मान करता हूं’
भाजपा की यूपी इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राज्य विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत की सराहना करते हुए इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास को दिया। चौधरी ने मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर भाजपा की जीत का हवाला देते हुए कहा कि यह नतीजे “जातिवादी, क्षेत्रवादी और धर्म आधारित राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा हैं।” चौधरी ने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश की महान जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। उन्होंने मोदी, योगी और भाजपा की नीतियों पर अपना भरोसा जताया है और हमें स्नेह और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने भाजपा के कल्याण-उन्मुख दृष्टिकोण को भारी समर्थन मिलने का उल्लेख करते हुए कहा, “जनता और गरीबों के कल्याण के उद्देश्य से हमारी नीतियां पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ती रहेंगी।”

‘हम प्रदेश की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं’
भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 1.40 लाख से अधिक मतों से मिली जीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में जनादेश प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण के समर्थन में एक स्पष्ट संदेश है। चौधरी ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो जातिवादी, क्षेत्रवादी और धर्म-आधारित राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, “विकास की अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग परिभाषा हो सकती है लेकिन इस राज्य के लोगों ने वैचारिक रूप से हमारी कल्याणकारी नीतियों का समर्थन किया है और मोदी जी और योगी जी को वोट दिया है। हम उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।”

भाजपा ज्ञानवापी मुद्दे पर विधिसम्मत व्यवस्था के आधार पर आगे बढ़ेगी: भूपेंद्र चौधरी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी ज्ञानवापी मुद्दे पर विधिसम्मत व्यवस्था के आधार पर आगे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ज्ञानवापी को मस्जिद कहते हैं, जबकि यह स्वयं भगवान विश्वनाथ का स्वरूप है।” इस बारे पूछने पर चौधरी ने कहा कि ‘‘भाजपा इस मुद्दे पर विधिसम्मत व्यवस्था के आधार पर आगे बढ़ेगी।”

जानिए सीएम योगी के बयान पर क्यों बोले चौधरी
भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘मुझे मालूम नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस परिप्रेक्ष्य में यह बयान दिया है, लेकिन पूरा देश और सब लोग जानते हैं कि हमारे देव स्थानों को लेकर उनका (योगी) किस प्रकार दृष्टिकोण रहा है।”

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किये जाने के बावजूद उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ”भाजपा ने राजनीतिक दल के नाते जनता का निर्णय स्वीकार किया है और लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी को मौका दिया है।”

‘हमारी सरकार समाज के सब वर्गो के लिए काम कर रही’
पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से भाजपा और इसके सहयोगी दलों को 36 सीट पर जीत मिली थी जबकि शेष सीट पर विपक्ष ने जीत हासिल की थी। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद द्वारा जातिगत गणना का समर्थन करने के मामले में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, “हमारी सरकार समाज के सब वर्गो के लिए काम कर रही है।

संविधान में प्रदत्त आरक्षण की व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ेंगे।” चौधरी ने इससे पहले भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है। विपक्ष संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहा है जबकि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें आरक्षण की व्यवस्था है।”