भूख हड़ताल – Live Halchal

जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी
आंदोलनकारी डॉक्टरों ने लोगों से रविवार को ‘खाना न पकाने’ का आग्रह किया है ताकि उनके मुद्दे के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया जा सके। पिछले कुछ दिनों में जब दुर्गा पूजा उत्सव चल रहा था, तब बड़ी संख्या में आम लोग भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे।

आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद अपनी मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल रविवार को नौवें दिन भी जारी रही। वहीं राज्य के विभिन्न इलाकों के लोग भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सांकेतिक उपवास कर रहे हैं। कोलकाता और राज्य के उत्तरी हिस्से के सिलीगुड़ी शहर में आमरण अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से तीन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरजी कर के पूर्व छात्र भी समर्थन में उतरे
आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर्स फोरम के एक नेता ने कहा, ‘उनकी (अनशन कर रहे डॉक्टर्स की) हालत खराब होती जा रही है, लेकिन राज्य प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है।’ इस बीच, आर जी कर अस्पताल के पूर्व छात्रों का एक समूह ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 12 घंटे का सांकेतिक उपवास किया। हालांकि, उन्हें अदालत के आदेश के बाद अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। पूर्व छात्रों, जिनमें से अधिकांश वरिष्ठ नागरिक हैं, ने कहा कि वे अपने सांकेतिक उपवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। मालदा और मुर्शिदाबाद जिले में भी कई लोग दिन में ‘सांकेतिक उपवास’ कर रहे हैं।

डॉक्टर्स की ये हैं मांगें
आंदोलनकारी डॉक्टरों ने लोगों से रविवार को ‘खाना न पकाने’ का आग्रह किया है ताकि उनके मुद्दे के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाया जा सके। पिछले कुछ दिनों में जब दुर्गा पूजा उत्सव चल रहा था, तब बड़ी संख्या में आम लोग भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। जूनियर डॉक्टर, आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के लिए न्याय और स्वास्थ्य सचिव को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। उनकी अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना, एक बिस्तर रिक्ति निगरानी प्रणाली की शुरुआत, कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, ऑन-कॉल रूम और वॉशरूम के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन शामिल है।

FAIMA ने दी चेतावनी
डॉक्टर्स की भूख हड़ताल की शुरुआत 5 अक्तूबर को हुई, जो दो चरणों में लगभग 50 दिनों के ‘काम बंद’ के बाद शुरू हुई। शुक्रवार को, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से स्थिति बिगड़ने से पहले हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल में 14 अक्टूबर से 48 घंटे के लिए ‘आंशिक रूप से काम बंद’ करने का आह्वान किया है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो वे देश भर में ‘चिकित्सा सेवाओं को पूरी तरह से बंद’ कर देंगे।

कल्याणी जेएनएम अस्पताल के 75 डॉक्टर्स ने भी दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
पश्चिम बंगाल के कल्याणी जेएनएम अस्पताल के 75 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी आरजी कर अस्पताल मामले में पीड़िता को न्याय की मांग करते हुए सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

चार दिन से भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी
दिल्ली में जल संकट के मुद्दे पर अनशन कर रहीं जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह और अन्य पार्टी नेता-कार्यकर्ता आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रात से ही उनका(अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘उनका ब्लड शुगर लेवल 43 तक तक पहुंच गया है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने कहा कि अगर उन्हें अस्तपाल में भर्ती नहीं कराया गया तो हालत और बिगड़ सकती है। आतिशी ने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल गिर गया है, कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं।’

आतिशी का वजन 2.2 किलो घटा
आतिशी का चार दिन बाद 2.2 किलो वजन कम हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। सोमवार को लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री का वजन कम हो रहा है। उनकी स्थिति खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना चाहिए लेकिन मंत्री ने अनशन खत्म करने से मना कर दिया था।

मालूम हो कि 21 जून से जल मंत्री आतिशी दिल्लीवालों को हरियाणा से उनके हक का पानी दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। डॉक्टरों ने बताया कि 21 जून को अनशन पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 किलो था। अनशन के चौथे दिन घटकर 63.6 किलो पर पहुंच गया है। चार दिन में ब्लड शुगर लेवल में 28 यूनिट की गिरावट आई है। उनका ब्लड प्रेशर लेवल भी कम हुआ है। डॉक्टरों ने इसे खतरनाक बताया है। इसके अलावा मंत्री का यूरिन कीटोन स्तर बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य कितना भी बिगड़ जाए पर अनशन का संकल्प दृढ़ : आतिशी
भोगल के जंगपुरा में जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल से उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य चाहे कितना भी बिगड़ जाए, लेकिन अनशन का उनका संकल्प दृढ़ है। जब तक दिल्ली को अतिरिक्त पानी नहीं मिलता, तब तक अनशन जारी रहेगा।

आतिशी ने कहा कि वह अनशन पर इसलिए बैठी हैं, क्योंकि दिल्ली में पानी की कमी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में अपना पानी नहीं है, यहां सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है, लेकिन पिछले 3 हफ्ते से हरियाणा ने दिल्ली को पानी भेजना कम कर दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 100 एमजीडी पानी का मतलब 46 करोड़ लीटर पानी हुआ। ये एक दिन में 28 लाख लोगों के काम आता है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पानी न मिलने से 28 लाख लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर कम हो रहा है, शुगर लेवल के साथ वजन भी घट रहा है। कीटोन का स्तर भी काफी बढ़ गया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कीटोन लेवल का इतना बढ़ना खतरनाक है और इससे शरीर पर लंबे समय तक बुरा असर पड़ सकता है।

पीएम मोदी को लिखा पत्र
पानी की मांग को लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। साथ ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना से वजीराबाद बैराज का संयुक्त दौरा करने की अपील की। इससे पहले मंत्रियों ने भोगल में चल रहे जल मंत्री आतिशी के अनिश्चितकालीन अनशन स्थल पर बैठक की। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने और उपराज्यपाल के साथ वजीराबाद का संयुक्त दौरा करने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा कि दिल्ली में इस वर्ष भयंकर गर्मी के चलते पानी का संकट पैदा हो गया है। इस वजह से दिल्लीवाले बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। तपती गर्मी में दिल्लीवालों की पानी की जरूरत भी बढ़ गई है। दिल्ली को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है। दिल्ली पानी के लिए पूरी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर है। इसमें कहा है कि दुर्भाग्य की बात यह है कि दिल्लीवालों को अधिक मात्रा में पानी मिलना तो दूर, बल्कि आवंटित पानी भी हरियाणा से नहीं मिल पा रहा है।

पत्र में लिखा कि दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1005 एमजीडी है। इसमें में एक बड़ा हिस्सा 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। कई दिन से दिल्ली को 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है। इससे 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। दिल्ली सरकार ने पानी की कमी दूर करने के लिए हरसंभव कोशिश कर ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, केंद्रीय जल मंत्री से मिलने की कोशिश की और हिमाचल के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। हिमाचल अतिरिक्त पानी दिल्ली को देने को तैयार है, जो यमुना में हरियाणा से दिल्ली आएगा, मगर हरियाणा वह पानी भी देने से इन्कार कर रहा है।

आठ दिन से भूख हड़ताल कर रही मेधा पाटकर ने अनशन खत्म किया
मेधा पाटकर ने भूख हड़ताल खत्म कर प्रशासनिक अमले से कहा कि अब हमें आश्वासन नहीं, निर्णय लेकर धरातल पर कार्य चाहिए। अगर, फिर से 2023 जैसे डूब के हालात बनते हैं, तो इस बार वह जल सत्याग्रह करेंगी।

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने 8 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। वे बीते आठ दिनों से लगातार सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल कर रही थीं, शनिवार को धार जिले के कुक्षि ब्लॉक के ग्राम खेड़ा के अनशन स्थल पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने मेधा पाटकर की बात एनवीडीए कमिश्नर दीपक सिंह से करवाई। जिसके बाद मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

दअसल, सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों का उचित पुनर्वास नहीं किए जाने और कई लोगों का नाम सर्वे में छोड़ दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर बड़वानी जिले की नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर पिछले आठ दिन से जिले के चिखल्दा के खेड़ा गांव में भूख हड़ताल कर रही थीं। इस दौरान उन्हें स्थानीय रहवासियों सहित डूब प्रभावितों का जमकर समर्थन मिल रहा था। भूख हड़ताल कर रही मेधा पाटकर की तबीयत भी लगातार बिगड़ती जा रही थी।

वीडियो कॉल पर करवाई गई कमिश्नर से चर्चा
शनिवार को धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और एसडीएम कुक्षी प्रमोद सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला अनशन स्थल पहुंचा था। जहां मेधा पाटकर की वीडियो कॉल पर एनवीडीए कमिश्नर दीपक सिंह से चर्चा करवाई गई। इस दौरान दोनों के बीच जल्द ही नीतिगत मुद्दों पर निर्णय लेकर शीघ्र ही डूब प्रभावितों की समस्याओं पर कार्य करने को लेकर सहमति बनी। मेधा पाटकर ने प्रशासनिक अमले से कहा कि अब हमें आश्वासन नहीं, निर्णय लेकर धरातल पर कार्य चाहिए। अगर, फिर से 2023 जैसे डूब के हालात बनते हैं, तो इस बार वह जल सत्याग्रह करेंगी।

अनशन तोड़ते ही भावुक हुईं मेधा पाटकर
अनशन स्थल पर दिल्ली से आए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय पारिख ने कहा कि अगर सरकार और एनवीडीए वादा खिलाफी करती है तो वे मेधा पाटकर जी को वचन देते हैं कि वे डूब प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में जारी रखेंगे। इधर, बीते आठ दिनों से भूख हड़ताल कर रहीं मेधा पाटकर अनशन को तोड़ते ही भावुक हो गईं, वे अनशन में साथ दे रहीं महिलाओं से मिलते हुए रोने लगी।
कलेक्टर बोले- ईमानदारी के साथ करेंगे समस्या का हल
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि हम लोग यहां अनशन स्थल पर आए हुए थे और कमिश्नर साहब भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे। र शासन में प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में सभी ने आश्वासन दिया है कि शासन, पुनर्वास नीति और माननीय उच्चतम न्यायालय के अनुसार जो भी यहां की परिस्थितियां हैं, जो भी पुनर्वास से बचे हुए हैं, उन सभी कार्यों को अविलंब पूर्ण किया जाएगा। ऐसे लोग जिनके लिए कोई विशेष कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है वह भी बनाई जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शासन पर भरोसा रखें, शासन आपके साथ है। ईमानदारी के साथ हम आपकी समस्या का हल करेंगे ।

कपिल मिश्रा रविवार को AAP का ऐसा खुलासा करने जा रहे जो दिल्ली के जनता को हिलाकर रख देगा
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं की विदेश यात्राओं के विवरण की मांग कर अनशन पर बैठे पूर्व मंत्री और आप विधायक कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका अगला खुलासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा.

GST पर जेटली और दिग्विजय दोनों में जमकर हुआ पत्राचार

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को दिन में राजघाट गए जहां से उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान वे रो पड़े. स्मरण रहे कि वह बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. मिश्रा की मांग हैं कि आम आदमी पार्टी को अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी देनी चाहिए.

शिवराज ने अरविन्द केजरीवाल को कहा, पहले अपना घर ठीक करो

बता दें कि कपिल ने कहा कि वे बहुत अकेला महसूस कर रहे थे इसलिए राजघाट आए हैं. कल वे हनुमान मंदिर जाएंगे. कपिल ने कहा कि रविवार को वे नए खुलासे करेंगे जिसके बाद दिल्ली की जनता को झटका लगेगा, खासतौर पर उन्हें जिन्होंने ‘आप’ पर विश्वास किया.