भूकंप – Live Halchal

बिहार: 1934 के भूकंप और तूफानों को झेलकर भी अडिग है 700 साल पुराना वट वृक्ष
बिहार के मुंगेर जिले में स्थित आईटीसी पार्क परिसर का 700 वर्ष पुराना विशाल वट वृक्ष अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। वैज्ञानिक जांच में इसकी आयु लगभग सात शताब्दी प्रमाणित होने के बाद इसे ‘हेरिटेज ट्री’ यानी प्राकृतिक धरोहर वृक्ष घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है तो यह देश के सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर वृक्षों में शामिल हो सकता है।

सर्वेक्षण में सामने आई ऐतिहासिक पहचान
इस ऐतिहासिक वट वृक्ष की विशेष पहचान वर्ष 2022 में बिहार जैव विविधता बोर्ड द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के दौरान हुई थी। सर्वेक्षण के बाद वैज्ञानिकों ने इसकी उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग तकनीक का उपयोग किया। जांच में यह सामने आया कि वृक्ष की आयु करीब 700 वर्ष है।

100 मीटर क्षेत्र में फैला है विशाल वट वृक्ष
यह विशाल वट वृक्ष लगभग 100 मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई करीब 60 फीट है। इसकी सैकड़ों हवाई जड़ें समय के साथ नए तनों का रूप ले चुकी हैं, जिससे यह पूरा क्षेत्र एक छोटे जंगल जैसा दिखाई देता है। यही विशेषता इसे अन्य वृक्षों से अलग और बेहद खास बनाती है।

भूकंप और तूफानों के बावजूद अडिग रहा वृक्ष
स्थानीय लोगों के अनुसार यह वट वृक्ष वर्ष 1934 के विनाशकारी भूकंप सहित कई भीषण आंधी-तूफानों का सामना कर चुका है। प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद यह आज भी मजबूती से खड़ा है और मुंगेर की ऐतिहासिक विरासत का जीवंत प्रतीक बना हुआ है।

संरक्षण के लिए बनाई जा रही विशेष योजना
वन प्रमंडल पदाधिकारी अमरीश कुमार मल्ल ने बताया कि इस ऐतिहासिक वृक्ष के संरक्षण और वैज्ञानिक देखरेख के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत वृक्ष की नियमित निगरानी और संरक्षण के उपाय किए जाएंगे।

विशेषज्ञों ने बताई नियमित निगरानी की जरूरत
वानिकी विशेषज्ञों का कहना है कि इस दुर्लभ वट वृक्ष की हवाई जड़ों, शाखाओं और मुख्य तने की समय-समय पर वैज्ञानिक जांच और निगरानी जरूरी है। इससे इसकी सेहत बेहतर बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ियां भी इस प्राकृतिक धरोहर को देख सकेंगी।

मुंगेर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक
यह 700 वर्ष पुराना वट वृक्ष केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि मुंगेर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। हेरिटेज ट्री का दर्जा मिलने से इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

चिली में आया 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
उत्तरी चिली में सोमवार को 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अटाकामा रेगिस्तान में कलामा शहर से 31 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर लगभग 100 किमी की गहराई पर था।

हालांकि, भूकंप के तेज झटके के बावजूद फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। चिली विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 5:52 बजे (2152 GMT) आया, जिसका केंद्र कैलामा शहर से 12 किलोमीटर (7.45 मील) दक्षिण में स्थित था।

वहीं, चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं प्रतिक्रिया सेवा ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और न ही किसी के घायल होने या गंभीर क्षति की कोई रिपोर्ट है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप अटाकामा रेगिस्तान में कलामा शहर से लगभग 31 किलोमीटर दूर, लगभग 100 किलोमीटर (63 मील) की गहराई पर आया।

बता दें कि चिली एक दक्षिणी अमेरिकी देश है। यह देश दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित देशों में से एक है। चिली के लोग 7.0 से कम तीव्रता वाले भूकंपों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करते हैं।

चिली के भूभाग के भीतर तीन विवर्तनिक प्लेटें मिलती हैं- नाजका प्लेट, दक्षिण अमेरिकी प्लेट और अंटार्कटिक प्लेट। जिसके कारण यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

1960 में दक्षिणी शहर वाल्दिविया 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान भयंकर तबाही मची थी और 9,500 लोग मारे गए थे। 2010 में मध्य चिली में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, इससे 520 से अधिक लोगों मौत हुई थी।

महाराष्ट्र के हिंगोली में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप
शनिवार सुबह महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। पड़ोस में नांदेड़ और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के किसी भी तत्काल नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। हिंगोली के कलेक्टर राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव में कुछ घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें आ गई हैं।

4.7 रही भूकंप की तीव्रता
नांदेड़ जिला अधिकारियों ने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीडिंग का हवाला दिया, जिसमें भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। इस भूकंप को सुबह 8:45 बजे रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी शहर नांदेड़ और ग्रामीण इलाकों अर्धापुर, हदगांव और हिमायतनगर तालुकों और परभणी जिले के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, प्रभावित जिलों में से किसी से भी अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं।

हिंगोली के कलेक्टर गुप्ता ने कहा, “मुझे हिंगोली जिले के पांगरा शिंदे गांव में घरों और कम्युनिटी हॉल में दरारें पड़ने की तस्वीरें मिली हैं। हमारी टीमें हालात का जायजा लेने और नुकसान की सही जानकारी जुटाने के लिए मौके पर जा रही हैं।”

स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। एहतियात के तौर पर नांदेड़ और परभणी में आपातकालीन राहत टीमों को तैयार रखा गया है।

सुबह-सुबह दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
सोमवार की सुबह दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई।

भूकंप का केद्र उत्तरी दिल्ली में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, हरियाणा के सोनीपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप के झटके हल्के थे, किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन अचानक आए इन झटकों ने लोगों को कुछ पलों के लिए आशंकित कर दिया। कई लोगों ने अपने घरों और कार्यालयों में कंपन महसूस किया, जिसके बाद वे बाहर निकल आए।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

सोनीपत में भूकंप: सुबह 8.44 बजे महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता
सोनीपत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर झटके महसूस किए गए। तीन दिन में जिले में यह दूसरी बार हुआ है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सोमवार सुबह आए भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा। गहराई पांच किलोमीटर नीचे बताई जा रही है। इसका असर हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली से सटे दूसरे इलाकों में भी रहा। लोग अपनी-अपनी दिनचर्या शुरू कर ही रहे थे कि अचानक धमाके जैसी आवाज आई और इसके बाद करीब 3-4 सेकेंड तक ऐसा लगा मानो कोई पकड़कर हिला रहा हो।

तीन दिन पहले भी आया था भूकंप
तीन दिन पहले भी सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर महसूस किए गए थे। इसका केंद्र गोहाना के निकटवर्ती गांव भैंसवाल कलां में 5 किलोमीटर धरती के अंदर था।

भरी दोपहरी में घरों के बाहर भाग लिए थे लोग
भरी दोपहरी में जैसे ही लोगों ने अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए थे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 आंकी गई थी। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं आई थी।