भीषण हादसा – Live Halchal

आजमगढ़ में भीषण हादसा: बिजली के पोल से टकराते ही डीजल टैंकर में विस्फोट
यूपी के आजमगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ। गोरखपुर से डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर भी गिर गया। टैंकर में विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।

गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर सोमवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास हादसे का शिकार हो गया। बिजली के पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसके तुरंत बाद तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई।

आग इतनी विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी टैंकर के पास नहीं जा सके। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार भी शामिल है। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, दो युवकों की पहचान का प्रयास पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मृतकों की पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

मैनपुरी में भीषण हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के हीरापुर कैथोलि गांव के रहने वाले दीपक चौहान और उनके परिवार के लोग कार में सवार थे। ये सभी लोग आगरा से छिबरामऊ जा रहे थे।

मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा।

बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।

दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरी दुर्घटना में एक और व्यक्ति घायल
इस दुर्घटना के ठीक 5 मिनट बाद उसी जगह के पास एक पिकअप वैन पीछे से डीसीएम में घुस गई। इस हादसे में पिकअप का चालक एहसान गाड़ी में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सीएचसी बेवर में भर्ती कराया गया। एहसान अपने भाई यशपाल के साथ बिहार जा रहा था।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में जिस तरह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, उसे लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक्स किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मैनपुरी हादसा अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार दिलाया जाए।

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार
गोरखपुर निवासी परिवार कार से नैनीताल घूमने जा रहा था। इनकी कार शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं।

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-बरेली हाईवे पर स्थित जमुका गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। नैनीताल जा रहे कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। गोरखपुर जिले से एक परिवार कार से घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जा रहा था। रोजा के जमुका गांव में एक ट्रक से मोरंग उतारी जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

मृतकों में दो साल का मासूम
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां गोरखपुर जिले के खोराबाद थाना क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी 42 वर्षीय श्वेता द्विवेदी, 35 वर्षीय शिवम पांडे व उनका दो वर्षीय बेटा माधवन की मौत हो गई।

हादसे में 23 वर्षीय अंगद यादव, 27 वर्षीय शालिनी पांडे व दो वर्षीय सिद्धू द्विवेदी घायल हुए हैं। इनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है।

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा : कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर
बिहार के कटिहार में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।

समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना
उन्होंने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे राहत और बचाव दल ने पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल हैं, जबकि दो की स्थिति नाजुक है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

सुपौल निवासी हैं पीड़ित
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित सुपौल के निवासी हैं, एसपी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सभी पीड़ित एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, टक्कर लगते ही जलने लगा डंपर
आगरा के सैंया क्षेत्र में टक्कर लगने के बाद डंपर में आग लग गई। ड्राइवर जब तक खुद को बचा पाता, तब तक आग ने उसे चपेट में ले लिया। ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैयां बिजलीघर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैंटर में आग लग गई। चालक का पैर सीट में फंस गया। जब तक वो बाहर निकलता, तब तक आग ने पूरी तरह घेर लिया। चालक की डंपर के अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतक का नाम निशांत है, जो राजस्थान के मनिया जिला का रहने वाला था। डंपर चालक लोकेंद्र ने बताया कि निशांत को गाड़ी कम चलाना आथी थी। सिखाने के उद्देश्य से उसने ड्राइविंग सीट पर उसे बिठा दिया था। सैयां बिजलीघर के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक मार दिए। निशांत डंपर को संभाल नहीं पाया और कैंटर से टकरा गया।

टक्कर लगते ही डंपर में आग लग गई। वो तो बच निकला, लेकिन निशांत का पैर फंस गया। वो चाहते हुए भी उसे नहीं बचा सका। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक निशांत की जिंदा जलकर मौत हो गई।