भावनगर के झील – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 May 2024 11:37:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भावनगर के झील – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गुजरात: भावनगर के झील में डूबे छह बच्चे, पांच लड़कियों में से चार की हुई मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1/559986 Tue, 21 May 2024 11:37:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=559986 कुछ दिन पहले भी शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे से लोग अबतक उबर नहीं पाए थे कि आज भावनगर में 6 बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक को बचा लिया गया है …]]>

कुछ दिन पहले भी शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे से लोग अबतक उबर नहीं पाए थे कि आज भावनगर में 6 बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक को बचा लिया गया है जबकि चार की मौत हो गई है। वहीं एक की तलाश अभी भी जारी है।

गुजरात के भावनगर के बोरतलाव में आज दोपहर के वक्त छह बच्चों के डूबने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में पांच लड़कियों और एक लड़के के डूबने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सभी बच्चे स्थानीय इलाके से थे जो कपड़े धोने और नहाने के लिए झील के किनारे गये थे। जिस दौरान बच्चों के डूबने की घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने पांचों लड़कियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार की मौत की खबर है। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर एक लापता बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले भी सामने आया था ऐसा ही मामला

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे से लोग अबतक उबर नहीं पाए थे कि आज भावनगर में 6 बच्चों की डूबने की खबर सामने आई है।

]]>