भारत में Galaxy S9 – Live Halchal

भारत में Galaxy S9, Galaxy S9+ की लॉन्चिंग की तारीख का हुआ ऐलान
सैमसंग भारत में अपने दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स – Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus लॉन्च करने की तैयारी में है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान कंपनी ने इसे ग्लोबल लॉन्च किया है. साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारत में इस स्मार्टफोन लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं.

Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus को 6 मार्च को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा. भारत में इसकी कीमतें क्या होंगी इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इसकी कीमतें कथित तौर पर लीक हुई हैं.

कीमतों की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि Galaxy S9 की भारत में शुरुआती कीमत 45 से 50 हजार रुपये के बीच होगी, जबकि Galaxy S9 Plus की शुरुआती कीमत 55 से 60 हजार रुपये हो सकती है.

Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 10nm 64 bit ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये 64/ 128/ 256GB के तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. इस इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकेगा.

Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+  में Android Oreo बेस्ड कंपनी का अपना स्किन दिया गया है. इनमें IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Gigabit LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11ac, USB Type-C, Bluetooth 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मौजूद है.

कैमरे के सेक्शन की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स के फ्रंट में f/1.7 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. वहीं Galaxy S9 के रियर में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ सुपर स्पीड डुअल पिक्सल (f/1.5-f/2.4 अपर्चर) 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है.

इसी तरह Samsung Galaxy S9+ के रियर में डुअल OIS के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरों की अलग-अलग बात करें तो एक कैमरा वाइड एंगल लेंस वाला है, जिसमें सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस f/1.5-f/2.4 सेंसर मौजूद है. वहीं दूसरा कैमरा टेलीफोटो लेंस वाला है, जिसमें f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस सेंसर मौजूद है.

Galaxy S9 में 4GB रैम और 3000mAh की बैटरी के साथ 5.8-इंच QHD+ कर्व्ड सुपर AMOLED 18.5:9 डिस्प्ले दिया गया है. वहीं Galaxy S9+ में 6GB रैम और 3500mAh की बैटरी के साथ  6.2-इंच QHD+ कर्व्ड सुपर AMOLED 18.5:9 डिस्प्ले मौजूद है.

इन दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो दोनों का कैमरा सबसे बेहतरीन है. इनका कैमरा f/1.5 अपर्चर वाला होने की वजह से लो-लाइट में कमाल की तस्वीरें क्लिक करता है. वहीं इनमें 960 फ्रेम्स पर सेकेंड की रिकॉर्डिंग कैपेसिटी दी गई है. इसलिए इनमें स्लो मोशन वीडियो भी कमाल की बनती हैं.

इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऐपल के Animoji फीचर के जवाब में AR इमोजी दिया गया है. यानी इसकी मदद से आप खुद का ही वर्चुअल अवतार खड़ा कर सकते हैं और 18 अलग-अलग एक्सप्रेसन्स में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

इसके अलावा Galaxy S9 और Galaxy S9+ के कैमरा ऐप में Bixby विजन दिया गया है. इससे इन स्मार्टफोन्स में लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलता है. साथ ही इसी तरह के कई और आकर्षक फीचर मिलते हैं. इसके अलावा इस बार पिछले मॉडल की तुलना में फिंगरप्रिंट स्कैनर को कैमरे के नीचे रखा गया है. साथ ही बेजल्स को कुछ कम किया गया है और बेहतर स्पीकर्स मौजूद कराए गए हैं.