भारत में लॉन्च हुई यह दमदार कार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Jun 2021 09:21:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारत में लॉन्च हुई यह दमदार कार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारत में लॉन्च हुई यह दमदार कार, 3.5 सेकेंड में पकड़ती है 100Kmph की रफ़्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%af%e0%a4%b9-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be/443395 Tue, 08 Jun 2021 09:21:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443395 इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini ने आज भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए एक और नए दमदार मॉडल Huracan Evo RWD Spyder को लॉन्च किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस सुपरकार की शुरुआती कीमत 3.54 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। 

भारत में ये कार ग्लोबल लॉन्च के तकरीबन एक साल बाद पेश की गई है, इसे ग्लोबल मार्केट में पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। 
हालांकि यहां के बाजार में Huracan Coupe मॉडल पहले से मौजूद है, जिसकी कीमत 3.22 करोड़ रुपये है। ये पिछले एक साल में लैम्बॉर्गिनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली दूसरी कार है। 

इस कार में कंपनी ने 5.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड V10 इंजन का इस्तेमाल किया है। जो कि 602 bhp की पावर और 560 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.5 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा इस कार की टॉप स्पीड 324 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

Huracan Spyder डिजाइन और लुक के मामले में काफी हद तक कूपे मॉडल जैसा ही है। हालांकि इसका वजन 120 किलोग्राम ज्यादा है, इस कार की सबसे खास बात ये है कि इसका रूफ टॉप महज 17 सेकेंड में ही खुल जाता है। भले ही कार की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो। कंपनी ने इसमें कूपे मॉडल जैसा ही केबिन भी दिया है। इस कार में 8.4 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एप्पल कार प्ले और ऐमजॉन एलेक्सा से कनेक्ट किया जा सकता है। 

]]>