भारत में कोरोना का कहर एक दिन में 3 लाख नये केस – Live Halchal

भारत में कोरोना का कहर एक दिन में 3 लाख नये केस, 2 हजार से ज्यादा की जान गई
कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यधिक गंभीर होती जा रही है। देश में पहली बार 2.94 लाख नए मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकार्ड मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 21 लाख को पार कर गया है।

एक दिन में कोरोना के 2,94,115 नए मामले मिले, 2020 लोगों की मौत

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 2,94,115 नए मामले मिले हैं, 1,66,520 मरीज ठीक हुए हैं और 2,020 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 519, दिल्ली में 277, छत्तीसग़़ढ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149, गुजरात में 121 और मध्य प्रदेश में 77 मौतें शामिल हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 56 लाख नौ हजार के पार

देश में अब तक सामने आ चुके संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 56 लाख नौ हजार को पार कर गई है। इनमें से एक करोड़ 32 लाख 69 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,82,570 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 21,50,119 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंक़़डों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.53 लाख थी। उबर चुके लोगों की संख्या 1.31 करोड़ और मृतकों की संख्या 1,80,530 थी।

सोमवार को 15 लाख से ज्यादा टेस्ट

देश में सोमवार को 15,19,486 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 26 करो़़ड 94 लाख 14 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

कई राज्यों में विस्फोटक स्थिति :

महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसग़़ढ में विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र में 62 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। केरल में रिकार्ड करीब 20 हजार नए केस पाए गए हैं। दिल्ली में भी 28 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। गोवा में पहली बार हजार से ज्यादा ([1,160)] नए संक्रमित पाए गए हैं और 26 लोगों की जान गई है। ब़़ढते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य में रात का कफ्र्यू लगाने का एलान किया है। राजस्थान ने भी तीन मई तक लाकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगा दी हैं।

झारखंड में 22 अप्रैल से हफ्ते भर का लॉकडाउन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 22 से 29 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। राज्य में पांच हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और 45 लोगों की जान भी गई है।