भारत-बांग्लादेश सीमा – Live Halchal

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव
भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बांग्लादेश ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में भारत द्वारा अपने नागरिकों को जबरन बांग्लादेश की सीमा में धकेलने के कम से कम 10 प्रयासों को विफल कर दिया है।

चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी और जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाली इस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाते हुए ‘बार्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) ने कहा है कि किसी भी अवैध घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसने दावा किया कि हाल ही में झिनाइदाह जिले में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 30-35 लोगों को वैन में लाकर सीमा पार कराने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। राजनीतिक उथल-पुथल और राजनयिक गतिरोध 2024 में भारत-समर्थक नेता शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने उन पर पानी फेर दिया है।

भारत के सीमावर्ती राज्यों (त्रिपुरा, बंगाल और असम) में सत्तारूढ़ भाजपा ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। हालांकि, ढाका का कहना है कि किसी भी नागरिक की वापसी उचित कानूनी और राजनयिक प्रक्रियाओं के जरिये होनी चाहिए, न कि जबरन।

इस संवेदनशील मुद्दे पर 8 से 11 जून के बीच नई दिल्ली में दोनों देशों के महानिदेशक स्तर की बैठक होने वाली है, जहां इस पर तीखी चर्चा की उम्मीद है। बांग्लादेश की राजनीति में हलचल: सेलीना रिहा इस सीमाई तनाव के बीच, बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति से भी एक बड़ी खबर आई है।

अवामी लीग की दिग्गज नेता और नारायणगंज सिटी कारपोरेशन की पूर्व मेयर सेलीना हयात को बुधवार रात काशिमपुर जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार हुईं सेलीना की रिहाई पूर्व स्पीकर शिरीन शार्मिन चौधरी के बाद अवामी लीग के किसी बड़े नेता को मिली दूसरी बड़ी राहत है।

इसी बीच, ‘इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप’ (आइसीजी) ने सरकार से अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है, जिससे देश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

भारत-बांग्लादेश सीमा बलों के बीच शुरू होगी नई हॉटलाइन, 99 नए क्षेत्रों पर लगेगी बाड़
भारत और बांग्लादेश अपने-अपने सीमा सुरक्षा बलों के उप कमांडरों के बीच एक नई हॉटलाइन शुरू करने पर सहमत हुए हैं। अभी इन बलों के प्रमुखों के बीच हॉटलाइन है। दोनों देशों ने अपनी साझा सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 99 नए क्षेत्रों की पहचान भी की है।

दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई
सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच गुरुवार को यहां महानिदेशक स्तर की बैठक में इन निर्णयों को अंतिम रूप दिया गया। गत पांच अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि 18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय बैठक सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें भारतीय पक्ष अपने पड़ोसी को 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा के शेष क्षेत्रों पर बाड़ लगाने के महत्व के बारे में समझाने में सफल रहा। यह सीमा पूर्वी छोर पर पांच भारतीय राज्यों तक फैली हुई है।

प्रभावी संचार के लिए एक नई हॉटलाइन खोलने का निर्णय लिया
सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने महानिदेशक स्तर की वार्ता में प्रभावी संचार के लिए एक नई हॉटलाइन खोलने का निर्णय लिया गया है। यह संपर्क कोलकाता स्थित बीएसएफ पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) और ढाका स्थित बल के मुख्यालय में तैनात उनके बीजीबी समकक्ष के बीच होगा।