भारत-पाकिस्तान – Live Halchal

ग्रुप बी से भारत-पाकिस्तान अंतिम-4 में पहुंचे
भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने 17.5 ओवर में ही 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।

सेमीफाइनल का गणित
जितेश शर्मा की अगुआई में भारत ए ने ग्रुप चरण में खेले तीन में दो मुकाबले जीते और चार अंक तथा 1.979 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर रही। उसके खाते में छह अंक हैं और नेट रन रेट 4.560 का है। सेमीफाइनल में भारत का सामना ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि पाकिस्तान का दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। दोनों सेमीफाइनल के मुकाबले 21 नवंबर को इसी मैदान पर खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला शाम आठ बजे से खेला जाएगा।

हर्ष का नाबाद पचासा जीत का सूत्रधार
137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पहला झटका 17 के स्कोर पर लगा। शाफिक जान ने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी जय ओडेड्रा का शिकार बन गए। वह 12 रन बनाकर लौटे। भारत की इस जीत में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 44 गेंदों में 53 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसमें उनका साथ नमन धीर (30) और नेहल वढेरा (23) ने दिया। ओमान के लिए ओडेड्रा, शाफिक, समय और आर्यन ने एक-एक विकेट लिए।

ओमान की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान को करन सोनावले और हम्माद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई। विजयकुमार विशक ने कप्तान मिर्जा को अपना शिकार बनाया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने मोर्चा संभाला और 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, ओमान के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए जबकि दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इस दौरान भारत के लिए गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि विजयकुमार विशक, हर्ष दुबे और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली।

भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य पर उठने लगे सवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच हमेशा से वैश्विक क्रिकेट में चर्चा का केंद्र रहा है लेकिन इस बार एशिया कप में जो हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। यही कारण है कि अब इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कप्तान माइकल अथर्टन ने आईसीसी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों को व्यवस्थित करने पर फिर से विचार करने की सलाह दी है। भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। पिछले कुछ सालों में एशिया कप, टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बहुदेशीय टूर्नामेंट में ही ये दोनों टीमें आपस में भिड़ती नजर आईं हैं।

भारत ने नहीं मिलाया हाथ

भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुबई और शारजाह में संपन्न हुए एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध लीग मैच में हाथ नहीं मिलाने का निर्णय लिया। यही नहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने उस हमले के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के साथ खड़े होने की बात कही। इससे गुस्साए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर यूएई के विरुद्ध मैच का बायकाट करने की धमकी दी।

वह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसके बाद सुपर-4 के मैच मैच में हारिस रऊफ, फहीम अशरफ और साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ विवादास्पद और भड़काऊ हावभाव दिखाए। टूर्नामेंट का अंत तब हुआ जब भारत ने पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इन्कार कर दिया। अपनी बेइज्जती के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए।

नहीं रहा कूटनीति का माध्यम

विजेता होने के बावजूद भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक ट्रॉफी अभी दुबई स्थित एसीसी के ऑफिस में रखी है। अथर्टन ने अपने कॉलम में लिखा है कि क्रिकेट अब कूटनीति का माध्यम नहीं रहा बल्कि यह व्यापक तनावों का एक जरिया बन गया है। उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए बड़े टूर्नामेंट में ग्रुप मैचों को जानबूझकर तय करने की प्रथा को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पारदर्शी ड्रॉ रखने का सुझाव दिया है।

मालूम हो कि पिछले महीने 28 तारीख को दुबई में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच सूर्य कुमार यादव की टीम ने जीते। अथर्टन ने लिखा कि आईसीसी आयोजनों में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तय करने के आर्थिक और कूटनीतिक कारण हो सकते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रथा को खत्म किया जाए।

उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं इसलिए इस तरह के मैचों को जानबूझकर आयोजित करना ठीक नहीं है। हालांकि जब इस मामले में बीसीसीआई पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब बातें करना आसान है लेकिन क्या प्रायोजक और प्रसारणकर्ता इसके लिए तैयार होंगे? आज की स्थिति में भारत ही नहीं, कोई भी बड़ी टीम अगर किसी टूर्नामेंट से हट जाए तो प्रायोजक लाने मुश्किल हो जाएंगे।

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच महिला आयोग ने लिया बड़ा फैसला
भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई स्थिति को देखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सभी केसों की सुनवाई के लिए अगला ऑर्डर तक जारी कर दिया है। जानकारी में बताया गया है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग के अन्य कार्यक्रमों के बारे में अगले ऑर्डर तक की जानकारी दी गई है।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि आर्मी जिन कंस्ट्रक्शन से गुजर रही है और उनके सोसाइटी के वीडियो और फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर डाले जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फोर्ब्स कि आर्मी कम्यूनिटी, एम्बुलेंस और सरकारी कम्यूनिटी को तुरंत हटा दिया। राज्य महिला आयोग ने सभी केसों की समीक्षा क्यों की। इस बारे में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया हमारे सहयोगी एसोसिएट अनिल कुमार ने की खास बातचीत।

यूपी: युद्ध की आशंकाओं के चलते 1882 लोगों ने रद्द कराईं चंडीगढ़ और जम्मू की टिकटें
भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए कश्मीर या पंजाब की तरफ जा रहे लोगों ने अपनी यात्राएं कैंसिल करा दी गई है। ट्रेन और विमानों पर इसका असर पड़ा है।

सीमा पर तनाव बढ़ने से लोग लखनऊ से जम्मू-कश्मीर व चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। 1882 मुसाफिर टिकट रद्द करवा चुके हैं। उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोश हाई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब व राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में बृहस्पतिवार की रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन व मिसाइल से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इस तनातनी के चलते गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन, निजी व अन्य कार्यों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त करवा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी, बेगमपुरा, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग दिनों पर चलती हैं। लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री रवाना होते हैं। ऐसे ही लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं।

सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू व चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे, उनमें से 1882 ने टिकट निरस्त करवा दिया है। इनमें अधिकतर यात्री वे हैं, जिन्होंने आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे। शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों से भी टिकट निरस्त करवाए गए।

अमरनाथ यात्रा : रोजाना 300 पंजीकरण
तीन जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का जोश हाई है। लखनऊ में रोजाना करीब 300 सौ श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं। यही वजह है कि जम्मू जाने वाली बेगमपुरा, कोलकाता जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग शुरू हो गई है। स्लीपर से एसी बोगियों तक में वेटिंग का आंकड़ा 50 से 60 के बीच चल रहा है।

चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानें निरस्त
पाकिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच शुक्रवार को लखनऊ से चंडीगढ़ व किशनगढ़ की चार उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 6552 रद्द कर दी गई। ऐसे ही चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 146 निरस्त रही।

राजस्थान के किशनगढ़ की फ्लाइट एस 5- 222 और एस5-223 भी निरस्त कर दी गईं। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान के लिए समय से पहले पहुंचने व जांच में सहयोग की अपील की है। सुरक्षा और हवाई अड्डे के कर्मियों के साथ सहयोग करने, फ्लाइट से जुड़ी सही जानकारी लखनऊ हवाई अड्डे के सोशल मीडिया चैनलों व एयरलाइनों से लेने की अपील की गई है। एयर इंडिया प्रशासन ने तीन घंटे पहले पहुंचने की अपील की है।