भारत के साथ सभी मसलों को बातचीत से सुलझाने में पाकिस्तान को कोई गुरेज नहीं : विदेश मंत्रालय – Live Halchal

भारत के साथ सभी मसलों को बातचीत से सुलझाने में पाकिस्तान को कोई गुरेज नहीं : विदेश मंत्रालय
दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे से दबाव में आए पाकिस्तान ने एक बार फिर बातचीत से विवादों को सुलझाने की बात कही है। लेकिन सीमापार से आतंकियों को भारत भेजे जाने से रोकने पर कुछ नहीं कहा है। भारत ने बातचीत शुरू करने के लिए यही शर्त रखी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा, भारत के साथ सभी मसलों को बातचीत से सुलझाने में पाकिस्तान को कोई गुरेज नहीं है।

दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिटरी ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति के बाद पाकिस्तान की ओर से आया यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान सभी मसलों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। जम्मू-कश्मीर समेत सभी मसलों को बातचीत के जरिये निपटाए जाने का पक्षधर है।

चौधरी ने कहा, दोनों देशों के डीजीएमओ नियंत्रण रेखा पर स्थिति सामान्य रखने के लिए हॉटलाइन पर संपर्क बनाए रखने पर सहमत हो गए हैं। इस दौरान समझौतों और संघर्षविराम का कड़ाई से पालन किया जाएगा। भारत ने भी फरवरी में कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ पड़ोसी वाले सामान्य संबंध चाहता है। लेकिन इसके लिए वह आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण चाहता है। यह पाकिस्तान के ऊपर है कि वह कब तक ऐसा वातावरण बनाता है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, हमारी स्थिति सर्वविदित है। हम पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। लेकिन उसके लिए आतंक और हिंसा रहित वातावरण बनाना होगा। नियंत्रण रेखा पर शांति स्थापित करनी होगी।