भारत के खिलाफ फर्जी फोटो दिखाना पड़ सकता है भारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 27 Sep 2017 12:54:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारत के खिलाफ फर्जी फोटो दिखाना पड़ सकता है भारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बड़ी खबर: UN महासभा ने पाक को बड़ी चेतवानी, भारत के खिलाफ फर्जी फोटो दिखाना पड़ सकता है भारी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-un-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a5%9c/82132 Wed, 27 Sep 2017 12:54:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=82132 संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की यूएन में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा भारत के खिलाफ फिलिस्तीनी लड़की की फोटो दिखाए जाने को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट मिरोस्लैव लजैक ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट ने कहा कि मलीहा मोदी के फर्जी फोटो दिखाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ एक्शन …]]>
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की यूएन में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा भारत के खिलाफ फिलिस्तीनी लड़की की फोटो दिखाए जाने को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट मिरोस्लैव लजैक ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट ने कहा कि मलीहा मोदी के फर्जी फोटो दिखाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ एक्शन ले सकता है। 

बता दें कि रविवार को मलीहा लोधी ने यूएन में एक लड़की की फोटो दिखाई थी, जिसे कश्मीरी बताकर उसे पैलेट गन का शिकार बताया था। लेकिन जल्द ही पाक का झूठ अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो गया। असल में मलीहा ने जिस फोटो को कश्मीरी लड़की का बताया था वो फिलिस्तीनी लड़की की फोटो थी।

मीडिया ने मलीहा की गलत फोटो दिखाए जाने को पाकिस्तान की बौखलाहट माना था। शनिवार रात संयुक्त राष्‍ट्र सभा में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है।

इसी बौखलाहट में सुषमा के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर में भारत की बर्बरता को दिखाने के लिए एक फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था। लोधी ने अपनी स्पीच के दौरान एक घायल लड़की की फोटो दिखाई। जिसमें उसके चेहरे पर पैलेट गन की गोलियों के निशान थे। उनका कहना था कि ये भारत का असली चेहरा है।

]]>