भारत की तरकीब से जगमग होगा मलेशिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 19 Aug 2017 06:11:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारत की तरकीब से जगमग होगा मलेशिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारत की तरकीब से जगमग होगा मलेशिया, मलेशियाई PM नजीब रजाक बोले…. https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be/72140 Sat, 19 Aug 2017 06:11:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=72140 New Delhi: जिस तरह देश विदेश में पीएम मोदी की चर्चाएं हैं उसी तरह पीएम मोदी की सरकारी योजनाओं से विदेशी सरकार भी प्रेरित हो रहे हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए मलक्का की सीएम दातुक सेरी और पीएम नजीब रजाक ने कहा, “हम भारत की उजाला की सफलता से बेहद प्रेरित हैं।अभी-अभी: 2 …]]>

New Delhi: जिस तरह देश विदेश में पीएम मोदी की चर्चाएं हैं उसी तरह पीएम मोदी की सरकारी योजनाओं से विदेशी सरकार भी प्रेरित हो रहे हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए मलक्का की सीएम दातुक सेरी और पीएम नजीब रजाक ने कहा, “हम भारत की उजाला की सफलता से बेहद प्रेरित हैं।भारत की तरकीब से जगमग होगा मलेशिया, मलेशियाई PM नजीब रजाक बोले....अभी-अभी: 2 बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, पढ़े पूरी खबर, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना…

दरअसल, मलेशिया का मलक्का राज्य उन विदेशी सरकारों में है जो भारत के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत संचालित उन्नत जीवन बाय एफॉर्डेबल एलईडी एंड एप्लायंसेज फॉर ऑल (उजाला) योजना को अपने यहां अपनना चाहता है।  राज्य सरकार ने भारत के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संयुक्त उपक्रम एनर्जी एफिशिएंसी लिमिटेड सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल), जो कि उजाला जैसी ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।

 

 

 इस संबंध में, ग्रीन ग्रोथ एशिया (जीजीए) तथा ईईएसएल के बीच सितंबर 2017 के पहले सप्ताह में मलक्का समिट के दौरान अर्बन एन्वायरनमेंट एकॉर्डस (यूईए) के समानांतर उजाला के स्थानीय मॉडल को लागू करने संबंधी करार पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मलक्का सरकार राज्य में उजाला योजना के स्थानीय मॉडल के अंतर्गत शुरूआती दौर में 10 लाख एलईडी बल्बों के वितरण पर विचार कर रही है।

 

मलक्का के मुख्यमंत्री ने भारत में उजाला योजना तथा यहां के नागरिकों को इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने और जानकारी हासिल करने के लिए भारत आने की इच्छा भी जताई है। ग्रीन ग्रोथ एशिया सलाह समिति के अध्यक्ष होने के नाते वे उजाला योजना के अलावा अन्य कार्यक्रमों के स्तर पर भी ईईएसएल के साथ भागीदारी के इच्छुक हैं।

 

यह वास्तव में, पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकास को दर्शाता है और हम इससे खुद को जोड़कर देख रहे हैं। हम ईईएसएल के साथ मिलकर उजाला योजना को मलक्का और फिर समूचे मलेशिया तथा भविष्य में अन्य आसियान देशों में क्रियान्वित करने को उत्सुक हैं।

]]>