भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में होगा बड़ा फायदा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 Nov 2017 05:31:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में होगा बड़ा फायदा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टीम इंडिया के फैन्स के लिए आई बुरी खबर, भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में होगा बड़ा फायदा https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/88660 Wed, 01 Nov 2017 05:31:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88660 भारत का कोई भी खेल प्रशंसक यह नहीं चाहता कि टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा किसी भी तरह पाकिस्तान को हो। लेकिन 1 नवंबर से भारत और न्य़ूजीलैंड के बीच शुरु हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में यदि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी …]]>

भारत का कोई भी खेल प्रशंसक यह नहीं चाहता कि टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का फायदा किसी भी तरह पाकिस्तान को हो। लेकिन 1 नवंबर से भारत और न्य़ूजीलैंड के बीच शुरु हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में यदि टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम को होगा। टीम इंडिया के फैन्स के लिए आई बुरी खबर, भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में होगा बड़ा फायदा

कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह टी-20 रैंकिंग में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारत की जीत से पाक को टीम रैंकिंग में फायदा होगा। भारत के जीतने से पाकिस्तान की टीम नंबर एक पर पहुंच जाएगी जो आईसीसी टी-20 रैंकिंग में फिलहाल न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर चल रही है। न्यूजीलैंड के 125 अंक हैं जबकि रविवार को श्रीलंका को 3-0 से हराने वाले पाकिस्तान के उससे एक अंक कम (124) हैं। 

टीम इंडिया 116 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं और अगर 3-0 से जीत मिलती है तो उसके 122 अंक हो जाएंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड 114 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर लुढ़क जाएगा। भारत यदि 2-1 से भी जीता तो भी पाक शीर्ष पर पहुंच जाएगा। न्यूजीलैंड के 121 अंक रह जाएंगे।    

 

 

]]>