भारती एयरटेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 06 Jul 2024 05:23:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारती एयरटेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली उपभोक्ता आयोग ने भारती एयरटेल पर पांच लाख का जुर्माना रखा बरकरार https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad/568845 Sat, 06 Jul 2024 05:23:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=568845 आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने राशि का भुगतान कर दिया था ऐसे में एयरटेल का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है। दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरटेल पर एक ग्राहक को फोन कॉल करके परेशान करने और बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर उसकी सेवाएं काट देने के लिए लगाए गए पांच …]]>

आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने राशि का भुगतान कर दिया था ऐसे में एयरटेल का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है।

दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एयरटेल पर एक ग्राहक को फोन कॉल करके परेशान करने और बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर उसकी सेवाएं काट देने के लिए लगाए गए पांच लाख के जुर्माने को बरकरार रखा है। आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने राशि का भुगतान कर दिया था ऐसे में एयरटेल का रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा है।

राज्य आयोग की अध्यक्ष डॉ. न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल और न्यायिक सदस्य पिंकी की एक समिति ने पाया कि एयरटेल न केवल अपनी सेवाएं प्रदान करने में लापरवाह है, बल्कि उसने अपने पद का इस्तेमाल अपने ग्राहक को परेशान करने के लिए भी किया था।

समिति ने 4 सितंबर, 2014 को जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा एयरटेल पर सेवा में कमी के लिए लगाए गए जुर्माने को बरकरार रखा है। समिति ने कहा, अपीलकर्ता एयरटेल उपभोक्ता को पर्याप्त सेवा प्रदान करने में विफल रहा। उपभोक्ता ने एयरटेल से इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाएं खरीदी थीं। मार्च 2013 में उसने ने इन सेवाओं के लिए देय 4,995 की राशि का भुगतान करने के लिए एक चेक सौंपा।

एयरटेल ने दावा किया कि पर्याप्त धनराशि की कमी के कारण यह चेक बाउंस हो गया और इस मुद्दे पर ग्राहक को लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। उपभोक्ता ने एयरटेल के प्रतिनिधियों से बैंक के साथ स्थिति की फिर से जांच करने को कहा और बाद में बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से भी पुष्टि की कि राशि एयरटेल के खाते में जमा हो गई थी।

]]>
भारती एयरटेल: दुर्गम इलाकों में भी आसान होगी नेटवर्क कनेक्टिविटी https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95/521765 Sat, 28 Oct 2023 05:44:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=521765 भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि वनवेब उपग्रह संचार सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने के लिए तैयार है। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में भी नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी। 4जी जैसे नेटवर्क पर भी इंटरनेट स्पीड तेज हो जाएगी।मित्तल ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल …]]>

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि वनवेब उपग्रह संचार सेवा अगले महीने से देश के सभी हिस्सों से जुड़ने के लिए तैयार है। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में भी नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी। 4जी जैसे नेटवर्क पर भी इंटरनेट स्पीड तेज हो जाएगी।
मित्तल ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के उद्घाटन पर कहा, 5जी सेवाएं पिछले साल शुरू की गई थीं। एयरटेल ने अब तक 20,000 गांवों के साथ 5,000 कस्बों और शहरों में इसका विस्तार कर पूरे देश में पहुंच बना ली है। मार्च, 2024 अंत तक देश के हर गांव में 5जी सेवा की पहुंच हो जाएगी।

मित्तल ने कहा कि यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड के जरिये एयरटेल ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों को जोड़ रहा है। अब देश के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए उपग्रह प्रौद्योगिकी उपलब्ध है। वनवेब का यूटेलसैट के साथ विलय हो गया है। यूटेलसैट वनवेब के रूप में काम करेगी।

98% मोबाइल आज मेक इन इंडिया
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, भारत मुकदमेबाजी व 2जी घोटाले के साये से बाहर निकलकर दूरसंचार प्रौद्योगिकी निर्माता और निर्यातक के रूप में उभर रहा है। दुनिया आज भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट दृष्टि और नेतृत्व से प्रेरित होकर दूरसंचार क्षेत्र ने संपर्क, सामर्थ्य एवं मानकों पर मील के कई पत्थर हासिल किए है। वैष्णव ने 5जी सेवाओं के तेजी से शुरू होने व देश के स्पष्ट 6जी दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कहा कि दूरसंचार, डिजिटल का मार्ग प्रशस्त करता है। भारत में 10 साल पहले 98 फीसदी मोबाइल फोन आयात होते थे। आज देश में 98 फीसदी मेक इन इंडिया मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है। भारत ने पिछले साल 90,000 करोड से ज्यादा के मोबाइल फोन निर्यात किए थे। आज भारत में बने दूरसंचार उपकरण 70 से ज्यादा देशों में निर्यात हो रहे हैं। भारत ऐसा देश है, जहां सबसे सस्ती डाटा सेवाएं हैं। देश में 114 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर हैं।

तकनीक की ताकत से बनाएंगे एकता की डिजिटल प्रतिमा : आकाश अंबानी
रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, जियो ने सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया। हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत और भारतीयों को एक साथ लाकर पूरे देश को प्रेरित किया है। हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिये एकता की एक डिजिटल प्रतिमा बनाएंगे। अंबानी ने कहा, हम दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड देने वालों में हैं। जियो ने सभी 22 सर्किल में 10 लाख से अधिक 5जी सेल स्थापित किए हैं। प्रौद्योगिकी व संपर्क की शक्ति से हम भारत को सबसे समृद्ध, उन्नत व सबसे समावेशी बनाएंगे।

5जी सेवा शुरू करने, 4जी के विस्तार पर बड़ा निवेश करेगी वीआईएल: बिरला
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) आने वाली तिमाहियों में 5जी नेटवर्क शुरू करने और 4जी सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण निवेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी अहम एवं उभरते क्षेत्रों में मजबूत आपूर्ति शृंखला स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल तंत्र अभूतपूर्व वृद्धि की ओर है। यह प्रयास भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजारों के लिए हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर दोनों डिजाइन तैयार करने में सक्षम बनाएगा।

अब देश में टाटा बनाएगी आईफोन
भारत में आईफोन का निर्माण अब टाटा समूह करेगा। टाटा ने देश में आईफोन बनाने वाली कंपनी विस्ट्रॉन के बंगलूरू प्लांट को खरीदने के लिए करीब 12.5 करोड़ डॉलर (1,040 करोड़ रुपये) में सौदा किया है। इसके साथ ही टाटा भारत का पहला आईफोन निर्माता बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। विस्ट्रॉन कॉर्प के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को सहायक कंपनियों एसएमएस इन्फोकॉम (सिंगापुर) पीटीई लि. व विस्ट्रॉन हांगकांग लि. को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. (टीईपीएल) के साथ विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्रा. लि. में 100% हिस्सेदारी को मंजूरी दी।

]]>
स्टॉक मार्किट: शुरुआती कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, भारती एयरटेल, ONGC और NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be/411281 Wed, 13 Jan 2021 07:31:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=411281 भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 49,763.93 पर खुला। शुरुती कारोबार में यह 0.27 फीसद या 135.87 अंक की बढ़त के साथ 49,652.98 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स अधिकतम 49,795.19 अंक तक गया, जो सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। …]]>

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 49,763.93 पर खुला। शुरुती कारोबार में यह 0.27 फीसद या 135.87 अंक की बढ़त के साथ 49,652.98 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स अधिकतम 49,795.19 अंक तक गया, जो सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी भारती एयरटेल में 3.38 फीसद, ओएनजीसी में 3 फीसद और एनटीपीसी में 2.99 फीसद देखने को मिली।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी बुधवार को 14,639.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 0.48 फीसद या 70.25 अंक की तेजी के साथ 14,633.70 पर ट्रेड करता देखा गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते देखे गए। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 4.58 फीसद, भारती एयरटेल में 4.51 फीसद और आईओसी में 3.62 फीसद देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में बुधवार को कुल 11 सेक्टोरल सूचकांकों में से 4 लाल निशान पर और 7 हरे निशान पर दिखाई दिये। सूचकांकों में से निफ्टी बैंक में 0.41 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.56 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.54 फीसद, निफ्टी मीडिया में 0.90 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.66 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.10 फीसद और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.22 फीसद की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.12 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.10 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.01 फीसद और निफ्टी फार्मा में 0.08 फीसद की गिरावट देखी गई। 

]]>
BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, यूजर्स को मिलेगा 1400 GB डेटा https://livehalchal.com/bsnl-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1/179165 Wed, 24 Oct 2018 10:40:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=179165 बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स का मकसद दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स यानी की भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने का है. जानकारी के मुताबिक नए प्लान की की कीमत 1,699 रुपये और 2,099 रुपये है. इन प्लान में यूजर्स को मोबाइल डेटा, …]]>

बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स का मकसद दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स यानी की भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने का है. जानकारी के मुताबिक नए प्लान की की कीमत 1,699 रुपये और 2,099 रुपये है. इन प्लान में यूजर्स को मोबाइल डेटा, वॉयस कॉल, एसएमएस जैसे बेनिफिट्स मिल रहें हैं.

टेलीकॉम टॉक के रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनल ने इतने रुपये वाले प्लान में जियो को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया जा रहा है कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने इसे दिवाली महाधमाका सेल के रुप में लेकर आया है. 1,699 रुपये की अगर बात करें तो यहां यूजर्स को 2 जीबी रोजाना डेटा दिया जा रहा जो अनलिमिटेड है. डेटा खत्म होने के बाद 80kbps की स्पीड हो जाती है तो वहीं एफयूपी लिमिट भी. प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल दिया जा रहा है तो वहीं 100 एसएमएस भी.

वहीं अगर 2099 रुपये के प्लान की अगर बात करें तो यूजर्स को यहां 4 जीबी डेटा रोजाना दिया जा रहा है. यानी की एफयूपी लिमिट क्रॉस करने के बाद स्पीड 80kbps हो जाएगी. दोनों प्लान में तकरीबन वीं सुविधा है.  लेकिन अगर जियो की बात करें तो यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है वो भी 4 जी डेटा. साथ में अनलिमिटेड इंटरनेट जहां एफयूपी खत्म होने के बाद स्पीड 40kbps हो जाएगी.

]]>
Airtel लेकर आया 75 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान https://livehalchal.com/airtel-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-75-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bf/177827 Mon, 22 Oct 2018 12:08:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=177827 भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है. इस प्लान की कीमत कंपनी ने 419 रुपये रखी है. इस नए प्लान को कंपनी के 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स के बीच जगह दी गई है. इन सभी प्लान्स में प्रतिदिन 1.4GB डेटा ग्राहकों को दिया जाता है. 399 …]]>

भारती एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है. इस प्लान की कीमत कंपनी ने 419 रुपये रखी है. इस नए प्लान को कंपनी के 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स के बीच जगह दी गई है. इन सभी प्लान्स में प्रतिदिन 1.4GB डेटा ग्राहकों को दिया जाता है.

399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान की ही तरह एयरटेल ने इस नए प्लान को भी ओपन मार्केट प्लान बनाया है. यानी देशभर में किसी भी सर्किल के ग्राहक अपना रिचार्ज इस प्लान के साथ करा सकते हैं. इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो ग्राहकों को इसमें प्रतिदिन 1.4GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और प्रतिदिन 100SMS मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिनों की रखी गई है.

इसके अलावा आपको बता दें एयरटेल ने हाल ही में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. कंपनी ने इस नए प्लान की कीमत 398 रुपये रखी है. इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही. इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है.

इस नए प्लान की बात विस्तार से करें तो इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5GB 3G/ 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉल (लोकल, STD, नेशनल रोमिंग) और पूरी वैलिडिटी के दौरान प्रतिदिन 90 SMS (लोकल, STD) मिल रहा है. जैसा कि ऊपर बताया गया इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है.

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि कंपनी ने कॉलिंग को लेकर किसी तरह की कोई बाध्यता भी नहीं रखी है. आपको बता दें एयरटेल के पोर्टफोलियो में 399 रुपये का प्लान भी शामिल है. लेकिन इस प्लान के फायदे अभी पेश हुए 398 रुपये वाले प्लान की तुलना में बेहतर नहीं है.

]]>