भारतीय हॉकी टीम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 11 Aug 2024 08:45:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारतीय हॉकी टीम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पंजाब पहुंची भारतीय हॉकी टीम, अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत! https://livehalchal.com/pn-225/574947 Sun, 11 Aug 2024 08:36:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=574947 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानि रविवार को अमृतसर पहुंची है। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ खिलाड़ियों का स्वागत करते पहुंचे।  वहीं एयरपोर्ट के बाहर सुबह से ही लोग खिलाड़ियों …]]>

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यानि रविवार को अमृतसर पहुंची है। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ खिलाड़ियों का स्वागत करते पहुंचे। 

वहीं एयरपोर्ट के बाहर सुबह से ही लोग खिलाड़ियों के इंतजार में इकट्ठा हो गए थे। वहीं खिलाड़ियों के माता-पिता भी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद खिलाड़ी सीधा दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं। 

]]>
लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने पर सीएम योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई https://livehalchal.com/up-530/574568 Fri, 09 Aug 2024 04:42:42 +0000 https://livehalchal.com/?p=574568 भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। सीएम …]]>

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने भारतीय टीम को चैंपियन करार देते हुए कहा कि पूरे भारत को आप पर गर्व है।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “जय हो। पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया। आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पूर्व भारतीय हॉकी टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

]]>
पेरिस ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के दो खिलाड़ी चयनित https://livehalchal.com/up-406/567083 Thu, 27 Jun 2024 04:46:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=567083 भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। वाराणसी के ललित उपाध्याय और गाजीपुर के राजकुमार पाल पेरिस ओलंपिक में हुनर दिखाएंगे। लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। पेरिस ओलंपिक (26 जुलाई से 11 अगस्त 2024) के लिए चयनित भारतीय हॉकी टीम में …]]>

भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के दो खिलाड़ी चयनित हुए हैं। वाराणसी के ललित उपाध्याय और गाजीपुर के राजकुमार पाल पेरिस ओलंपिक में हुनर दिखाएंगे। लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

पेरिस ओलंपिक (26 जुलाई से 11 अगस्त 2024) के लिए चयनित भारतीय हॉकी टीम में पूर्वांचल के लिए दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भारतीय टीम में वाराणसी के भगतपुर निवासी ललित उपाध्याय और गाजीपुर के करमपुर निवासी राजकुमार पाल अपना हुनर दिखाएंगे। दोनों के चयन पर परिजनों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया है।

करमपुर में स्थापित मेघवरन सिंह स्टेडियम से सैकड़ों खिलाडी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। अब तक 14 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। इनमें ललित और राजकुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई हैं। ललित कुमार उपाध्याय अब उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं, राजकुमार पाल के पिता के देहांत के बाद उनकी माता ने ही तीनों भाइयों की परवरिश की है। कठिनाइयों के बावजूद, राजकुमार ने हार नहीं मानी। उन्होंने केवल 8 वर्ष की आयु में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण लिया था।

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह बताते हैं कि स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह का योगदान न केवल करमपुर, बल्कि पूरे देश के हॉकी प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। तेज बहादुर सिंह के भतीजे और स्टेडियम के संचालक अनिकेत ने बताया कि ललित और राजकुमार के चयन की खबर से करमपुर में खुशी का माहौल हैं।

अकादमी के संचालक अनिकेत, कोच इंद्रदेव, खेल सचिव मनोज सिंह, कोच पूजा सिंह, कोच सुजीत तिवारी ने दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जताई। साथ ही राजकुमार के आवास पर जाकर उनकी मां और परिजनों को बधाई दी।

लगातार दूसरा ओलंपिक खेलेंगे ललित
2014 में अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरुआत करने वाले ललित उपाध्याय (30 वर्ष) 162 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 44 गोल कर चुके हैं। सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाले ललित ने शहर के यूपी कॉलेज से हॉकी खेलने की शुरूआत की थी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ललित पूर्वांचल में हॉकी की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। 

लंबे अंतराल के बाद पूर्वांचल के दो खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इससे पहले मोहम्मद शाहिद (लगातार तीन ओलंपिक), विवेक सिंह और राहुल सिंह भी ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ललित के बड़े भाई अमित उपाध्याय भी कैग (भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक) की प्रयागराज टीम से हॉकी खेलते हैं।

26 साल के राजकुमार पहली बार खेलेंगे ओलंपिक

26 वर्षीय राजकुमार पाल ने औड़िहार (गाजीपुर) की मेघवरन सिंह हॉकी एकेडमी से खेल की शुरुआत की थी। वे ओलंपियन विवेक सिंह एकेडमी से भी कई मैच खेल चुके हैं। 2020 में अतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण करने के बाद अब तक 48 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं। एनईआर (पूर्वोत्तर रेलवे) के हॉकी कोच सतीश नारायण सिंह (पूर्व में विवेक सिंह एकेडमी में कोच) ने बताया कि ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम में उनका चयन पहली बार हुआ है। वे भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ऑफिस दिल्ली में एकाउंटेंट जनरल पद पर कार्यरत हैं। राजकुमार के भाई जोखन पाल भारतीय सेना की टीम और राजू पाल सिकंदराबाद रेलवे टीम से हॉकी खेलते हैं।

]]>