भारतीय सेना – Live Halchal

आतंकवाद पर होगा कड़ा प्रहार: राष्ट्रीय राइफल्स को मिलेंगे 159 नए ‘बुलेटप्रूफ वाहन’
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की क्षमता बढ़ाने के लिए 159 आधुनिक बुलेटप्रूफ ट्रूप कैरियर (बीपीटीसी) खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सेना ने इस परियोजना के लिए भारतीय विक्रेताओं की पहचान करने के उद्देश्य से सूचना के लिए अनुरोध (आरएफआई) जारी किया है। चयनित कंपनी को अनुबंध के बाद हर वर्ष कम से कम 60 वाहनों की आपूर्ति करनी होगी।

राष्ट्रीय राइफल्स वर्तमान में पुराने वाहनों पर निर्भर है, खासकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान सैनिकों की आवाजाही के लिए। नए बुलेटप्रूफ ट्रूप कैरियर सैनिकों को कठिन और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेंगे।

आरएफआई के अनुसार, इन वाहनों में पर्याप्त गतिशीलता होनी चाहिए और सवार सैनिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रस्तावित बीपीटीसी में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण समेत सीमित युद्ध सामग्री ले जाने की क्षमता भी होगी। ये वाहन सड़क पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तथा ऑफ-रोड 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकेंगे। मैदानी इलाकों में इनकी रेंज 350 किलोमीटर तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 300 किलोमीटर होगी।

ये वाहन 5,000 मीटर की ऊंचाई तक संचालित हो सकेंगे और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के बर्फीले इलाकों में -10 डिग्री सेल्सियस से लेकर +40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

आरएफआई में फायरिंग पॉड्स और वाहन के हैच पर लगी मशीनगनों के जरिए सीमित फायरिंग क्षमता की भी मांग की गई है।

खास बात यह है कि सेना इन बुलेटप्रूफ कैरियरों की खरीद पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अनुरूप करना चाहती है।

थल और वायु सेना ने सियाचिन की रक्षा करने वाले बहादुरों को दी श्रद्धांजलि
भारतीय सेना और वायु सेना ने सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र की रक्षा करने वाले भारत के बहादुर सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।

ऑपरेशन मेघदूत के 42 साल पूरे होने पर दोनों सेनाओं ने पृथ्वी के कुछ सबसे कठिन इलाकों और मौसम की स्थिति में वीरता, धीरज और परिचालन उत्कृष्टता द्वारा परिभाषित विरासत को श्रद्धांजलि दी।

13 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है सियाचिन दिवस?

13 अप्रैल को सियाचिन दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1984 में ऑपरेशन मेघदूत शुरू किया गया था, जब भारतीय सेना और वायु सेना उत्तरी लद्दाख क्षेत्र पर हावी होने वाली ऊंचाइयों को सुरक्षित करने के लिए सियाचिन ग्लेशियर तक आगे बढ़ी थी।

सेना ने क्या कहा?

वायु सेना ने कहा, ”इस सियाचिन दिवस पर भारतीय वायुसेना दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र की रक्षा करने वाले बहादुर योद्धाओं के अदम्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। रणनीतिक एयरलिफ्ट और रसद सहायता से लेकर, अत्यधिक ऊंचाई वाली स्थितियों में हताहतों की निकासी तक भारतीय वायुसेना सियाचिन में परिचालन तत्परता बनाए रखना जारी रखती है।”

वहीं, सेना के उत्तरी कमान ने कहा, ”सियाचिन दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, सेना कमांडर एनसी और उत्तरी कमान के सभी बहादुर के अटूट साहस और प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं जो दृढ़ता से बर्फीली ऊंचाइयों की रक्षा कर रहे हैं। हम उन बहादुर आत्माओं को भी याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।”

बढ़ी भारतीय सेना की मारक क्षमता,’प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप मिली
भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सेना को 7.62 मिमी कैलिबर की 2000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (एलएमजी) की पहली खेप मिल गई है।

यह अत्याधुनिक हथियार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश में ही निर्मित किए गए हैं। इन मशीन गनों का निर्माण अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा किया गया है। कंपनी ने तय समय से पहले इनकी डिलीवरी कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, कुल 40,000 ‘प्रहार’ मशीन गनों की आपूर्ति का ऑर्डर दिया गया, जिसमें यह पहली खेप है।प्रहार का निर्माण अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने ग्वालियर के नजदीक मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपने स्माल आ‌र्म्स कॉम्पलेक्स में किया है।

शनिवार को कंपनी परिसर में सेना को एक समारोह में दो हजार एलएमजी की पहली खेप सौंपी गई। इस मौके पर रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ए अंबरासु, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

अंबरासु ने बाद में सेना के लिए तैयार एलएमजी की पहली खेप ले जा रहे ट्रकों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजवंशी ने कहा कि आज जिस सफर की शुरुआत हुई है, उसे पूरा करने में हमें छह साल लगे। हमने इसे तय समय से 11 महीने पहले ही सौंप दिया है।

उन्होंने आगे कहा, हमें जो मूल समय-सीमा दी गई थी, वह सात साल से अधिक की थी। अगले तीन वर्षों में पूरा आर्डर सौंप दिया जाएगा।

प्रहार स्वदेशी और वजन अपेक्षाकृत हल्का

नई ‘प्रहार’ एलएमजी आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे सैनिकों को युद्ध के दौरान अधिक सटीकता और बेहतर फायरपावर मिलेगी। इनका वजन अपेक्षाकृत हल्का है, जिससे इन्हें कठिन इलाकों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि स्वदेशी स्तर पर इस तरह के हथियारों का निर्माण न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा, बल्कि सेना की परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। यह कदम भारत की रक्षा तैयारियों को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पंजाब में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, भारतीय सेना की जानकारी पाक भेजने वाला जासूस गिरफ्तार
अमृतसर: पंजाब के खुफिया विभाग स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने देर रात पाकिस्तान को भारतीय सेना की गोपनीय जानकारियां भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान हरपाल सिंह के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार हरपाल सिंह पिछले 1 साल से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई. एस. आई. के संपर्क में था और उसे लगातार भारतीय सेना की गुप्त जानकारियां भेज रहा था। इस संबंधी सुचना मिलने पर आज एक सीक्रेट आप्रेशन के तहत हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान हरपाल सिंह के कब्जे से एक सी.डी. व मोबाइल फोन रिकवर किया गया जिसकी स्कैनिंग के बाद कुछ पाकिस्तान के नंबर रिकवर किए गए हैं। आरोपी अजनाला सैक्टर का रहने वाला है और पेशे से किसान बताया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से थार के रेगिस्तान तक, भारतीय सेना में ‘स्पेशल साथियों’ का सम्मान
भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने देश की रक्षा में अहम योगदान देने वाले दो बैक्ट्रियन ऊंट, दो जांस्कारी पोनी और दो आर्मी डॉग्स को सम्मानित किया। ये विशेष साथी बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेगिस्तानी इलाकों तक चुनौतीपूर्ण अभियानों में सेना का साथ देते हैं।

देश के सबसे कठिन इलाकों में भारतीय सेना के जवानों का साथ कुछ और साथी भी तैनात रहते हैं, जो भारत की रक्षा करते हैं। भारतीय सेना प्रमुख ने इन्हीं साथियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है।

भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दो बैक्ट्रियन ऊंट, दो जांस्कारी पोनी और दो आर्मी डॉग्स को सम्मानित किया है। बर्फीली जगहों से लेकर रेगिस्तानी इलाकों तक भारतीय सेना में शामिल ये साथी कई चुनौतीपूर्ण अभियानों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

बैक्ट्रियन ऊंट और जांस्कारी पोनी को सम्मान
भारतीय सेना के लिए बैक्ट्रियन ऊंट भारी सामान ढोने, ऊबड़‑खाबड़ रास्तों और तीखी ढलानों को पार करने में मदद करते हैं। इन ऊंट की मदद से मुश्किल से मुश्किल इलाकों में सामान पहुंचा गया है।

जांस्कारी पोनी का भी भारतीय सेना में अहम स्थान है। इन साथियों ने सियाचिन ग्लेशियर और उसके आस-पास के इलाकों में तैनात भारतीय जवानों का साथ निभाया है।

आर्मी डॉग्स का अदम्य साहस
भारतीय सेना के साथ निगरानी करने में, ट्रैकिंग में और सर्च ऑपरेशन में आर्मी डॉग्स काफी अहम भूमिका निभाते हैं। इन आर्मी डॉग्स को सेना में शामिल करने से पहले स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है।

आर्मी डॉग्स देश के बॉर्डर पर खड़ी भारतीय सेना का साथ एक सच्चे सिपाही की तरह देते हैं। भारतीय सेना प्रमुख ने इन आर्मी डॉग्स को इनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया।