भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को एक और करारा जवाब दिया… – Live Halchal

भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को एक और करारा जवाब दिया…
भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को एक और करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने सीमा पर गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक को ढेर कर दिया है। पाकिस्तानी आर्मी ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले सीजफायर उल्लंघन में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी कि उनका एक और पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर मारा गया है। इससे पहले भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने पिछले 24 घंटे में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है।

ना’पाक’  मंसूबों को सेना का करारा जवाब

गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर अपने नापाक मंसूबे एकबार फिर दिखाए।सेना के सूत्रों ने बताया कि उसी दिन उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की ओर पाक सेना के तीन जवान मार गिराए और दुश्मन के कई बंकर भी नष्ट कर दिए। इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।इसके अलावा पाकिस्तान के कई सैनिकों के घायल होने की भी खबर है।

भारतीय सेना के सूत्रों ने पाकिस्तान द्वारा किए गए उन दावों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर उल्लंघन में पांच भारतीय सैनिक भी मारे गए।

पाकिस्तानी आर्मी की ओर से तब सीजफायर उल्लंघन किया गया, जब भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई असुरक्षित गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करने का हमेशा आग्रह किया है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता और आए दिन सीमा पर गोलीबारी करता रहता है।