भारतीय शेयर बाजार – Live Halchal

अगले हफ्ते इन शेयरों में 155 रुपये तक का डिविडेंड पाने का आया मौका, ये रही कंपनियों की लिस्ट
भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता बेहद कमाई भरा होने वाला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी देश की कई दिग्गज कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं। अगर आप भी इन कंपनियों के शेयरहोल्डर हैं, तो आपके बैंक खाते में जल्द ही डिविडेंड का पैसा क्रेडिट होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है और इसकी महत्वपूर्ण तारीखें (Ex-Date/Record Date) क्या हैं?

कौन-कौन सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड?
महीने की शुरुआत धमाकेदार होने जा रही है। केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी एपिक्राल (Epigral Dividend) 1 जून को अपने ₹5 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसी दिन कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland Share) भी ₹2.50 रुपये के अपने अंतरिम डिविडेंड के लिए फोकस में रहेगी।

इसके अलावा, मिड-कैप सेगमेंट की कंपनी फोसेको इंडिया (Foseco India Ltd) ने भी अपने निवेशकों के लिए ₹25 प्रति शेयर के बंपर फाइनल डिविडेंड का एलान किया है, जो इस हफ्ते के सबसे मजबूत पेआउट्स में से एक है।

3 और 4 जून को किन कंपनियों पर डिविडेंड की एक्स-डेट?
3 जून को बाजार में कई कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिलेंगे। एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट पामोलिव (इंडिया) (Colgate Palmolive India) ₹24 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। यह इस हफ्ते घोषित किए गए सबसे बड़े पेआउट्स में से एक है।

इसी दिन मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स ₹1.60 प्रति शेयर और नवनीत एजुकेशन ₹1.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने के लिए तैयार हैं। वहीं, अगले दिन यानी 4 जून को एग्रोकेमिकल कंपनी रैलीस इंडिया (Rallis India Dividend) के ₹3 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की एक्स-डेट तय की गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कितना डिविडेंड दे रही?
देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹6 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। रिलायंस के निवेशकों के लिए 5 जून, शुक्रवार को सबसे अहम Record Date तय की गई है। इस दिन कंपनी तय करेगी कि कौन से शेयरधारक इस डिविडेंड को पाने के हकदार हैं।

5 जून हफ्ते के आखिर दिन किन कंपनियों में डिविडेंड?
5 जून का दिन निवेशकों के लिए सबसे बड़ा डिविडेंड डे साबित होने वाला है। सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर इस दिन ₹8.50 प्रति शेयर के पेआउट के लिए एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

फार्मा सेक्टर की बात करें तो दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla share) ने ₹13 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का एलान किया है, जिसकी ट्रेडिंग भी शुक्रवार, 5 जून को होगी।

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार
दूसरी तिमाही में कंपनियों के अच्छे आय प्रदर्शन के मद्देनजर प्रमुख शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,966.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

दूसरी तिमाही के नतीजे आय वृद्धि के संकेत दे रहें

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अब तक घोषित दूसरी तिमाही के नतीजे आय वृद्धि में तेजी का संकेत देते हैं। शुद्ध लाभ में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछली छह तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा कि यह अनुमान से ज्यादा है। उपभोग के मौजूदा रुझान बताते हैं कि तीसरी तिमाही में आय में और सुधार होगा। विवेकाधीन उपभोग, ख़ासकर ऑटोमोबाइल, तीसरी तिमाही में आय वृद्धि का नेतृत्व करेगा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दिखा असर

विजयकुमार ने आगे कहा कि बाजार में लगातार तेजी और नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना संभव नहीं हो पाया है क्योंकि एफआईआई ने सभी तेजी के दौरान बिकवाली जारी रखी है। बाजार के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने और वहां बने रहने के लिए एफआईआई की रणनीति में बदलाव जरूरी है। इसके लिए आय वृद्धि में लगातार सुधार की आवश्यकता है, जो तीसरी तिमाही से संभव है। अगर वैश्विक एआई व्यापार में गिरावट आती है, तो यह एक मददगार कारक होगा।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट

व्यापक एशियाई शेयर बाजार मोटे तौर पर नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग लाल क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि नैस्डैक और एसएंडपी 500 अपने निचले स्तर से ऊपर चढ़कर सकारात्मक क्षेत्र में आ गए, व अंततः दिन का कारोबार लगभग स्थिर रहा।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 63.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार पांचवें दिन शुद्ध बिकवाल रहे और शुक्रवार को 4,968.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी जारी रखी और एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 8,461.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 84.11 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 30.90 अंक बढ़कर 25,910.05 पर बंद हुआ।

पाकिस्तान पर स्ट्राइक से बेअसर रहा भारतीय शेयर बाजार
6 मई यानी कल देर रात भारतीय सेना द्वारा Operation Sindoor चलाया गया। इसके तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी गुटों पर हवाई हमला किया गया था। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

अमूमन ऐसी घटनाओं से देश के स्टॉक मार्केट टूट जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारतीय बाजार थोड़ी गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्द ही गिरावट से रिकवरी कर ली। खबर लिखे जाने तक भारतीय बाजार सपाट कारोबार कर रहे थे। वहींं, पाकिस्तानी शेयर बाजार बुरी तरह टूट गए। कराची केएसई 100 अभी लिखते समय 12.29 बजे 2856 अंक टूटकर 110,711 पर कारोबार कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार पर नहीं हुआ असर

अभी लिखते समय सुबह 12:32 बजे भारतीय शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स 9 अंक चढ़कर 80,645 पर कारोबार कर रहा है। ये आज मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

इसके अलावा एनएसई निफ्टी 12 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,392 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 0.05 फीसदी की बढ़त आई है। इससे ये कहा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई का भारतीय शेयर बाजार पर असर नहीं हो रहा।

क्यों नहीं गिरे भारतीय बाजार, आनंदराठी ने बताई ये वजहें

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे तनाव के बावजूद भी भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूती दिखाई है। इससे पहले भी जब दोनों देशों के बीच तनाव बड़ा है, जैसे कारगिल वार, संसद पर हमला इन सब स्थिति में भी शेयर बाजार में ज्यादा गिरावट नहीं हुई थी।

आनंद राठी ने कहा कि इससे पहले भी दोनों ही देश के बीच स्थिति बिगड़ी है, लेकिन दोनों ही युद्ध करने से बचते दिखाई दिए हैं। बड़े युद्ध की आशंका अब भी कम बनी हुई है। दोनों देशों ने तीखी बयानबाजी के बावजूद आम तौर पर सामरिक सीमाओं से आगे बढ़ने से परहेज किया है।आनंद राठी के मुताबिक, निवेशक शोर और बुनियादी बातों में अंतर करने में माहिर हो गए हैं। इक्विटी और एफपीआई डेटा दिखाते हैं कि गंभीर संकट के बाद भी, बाजारों ने तेजी से वापसी की है। इस बार भी कुछ अलग नहीं दिख रहा है। इसलिए बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा।

मूडीज ने पहले ही जताया था ऐसा अनुमान

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में पहले ही ऐसा अनुमान जता दिया था। मूडीज ने कहा था कि दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद का ज्यादा नेगेटिव असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर ही होगा। मूडीज रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में भारत के कुल निर्यात का 0.5 फीसदी से भी कम पाकिस्तान हिस्सा रहा था। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह का ट्रेड नहीं होता है। इसलिए भारत पर इस विवाद का असर नहीं पड़ेगा।

मामूली बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजर के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज सुबह मामूली गिरावट के साथ खुले थे। हालांकि मार्केट बंद होते-होते बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स में 105 अंक और निफ्टी 32 अंक की तेजी के साथ बंद हुए।

भारतीय शेयर मार्केट (Indian Share Market) में आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आज सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 104.99 अंक की बढ़त के साथ 72748.42 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 32.35 अंक तेजी के साथ 22055.70 पर बंद हुआ।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में ऑटो, मैटलस कॉमोडिटीज और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं, आईटी और टेक सेक्टर के स्टॉक में गिरवट देखने को मिली है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

सेंसेक्स 104.99 अंक की बढ़त के साथ 72,748.42 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)

निफ्टी 32.35 अंक की बढ़त के साथ 22,055.70 पर बंद हुआ।

NSE के गेनर और लूजर

एनएसई के गेनर्स की बात करें तो इसमें Tata Steel, M&M, JSW Steel, Tata Motors और Apollo Hospitals हैं। वहीं टॉप 5 लूजर्स की बात करें तो इसमें टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, यूपीएल, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट और टाइटन शामिल रहे।

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के टॉप गेनर्स में Tata Steel, Mahindra & Mahindra, JSW Steel, Tata Motors, Axis Bank, Sun Pharma, Reliance Industries और Maruti शामिल रहे। वहीं, Infosys, Tata Consultancy Services, Titan, Wipro, Hindustan Unilever और Nestle लूजर्स में शामिल रहे।

आज एशिया के शेयर बाजार जैसे सियोल, टोक्यो, शंघाई और हॉन्गकॉन्ग में तेजी देखने को मिली है। बीते शुक्रवार को यूरोपियन मार्केट में जहां बढ़त देखने को मिली तो अमेरिकी बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरा रुपये

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये 4 पैसे गिरकर 82.90 पर बंद हुआ है।