भारतीय रेलवे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 10 Jan 2026 05:55:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg भारतीय रेलवे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भारतीय रेलवे ने दिया नए साल का तोहफा, 122 नई ट्रेनें शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a4%be/653632 Sat, 10 Jan 2026 05:55:31 +0000 https://livehalchal.com/?p=653632 भारतीय रेलवे ने लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। रेलवे ने इस साल 2026 में 122 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इसके साथ ही 569 ट्रेनें ऐसी हैं, जिनकी रफ्तार को पहले की तुलना में बढ़ा दिया है। रेलवे ने साल 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस साल से …]]>

भारतीय रेलवे ने लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। रेलवे ने इस साल 2026 में 122 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इसके साथ ही 569 ट्रेनें ऐसी हैं, जिनकी रफ्तार को पहले की तुलना में बढ़ा दिया है।

रेलवे ने साल 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस साल से 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। साथ ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से लोगों के समय की भी बचत होगी।

रेलवे ने शुरू की नई ट्रेनें
भारतीय रेलवे इस साल से 122 नई ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इन ट्रेनों में लोगों के कंफर्ट से लेकर ट्रेनों की स्पीड पर भी फोकस रखा गया है।

रेलवे इस साल से 28 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें सेमी-हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करेंगी।
लोगों के सफर को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत भी हो रही है।
भारतीय रेलवे इस साल से 60 मेल या एक्स्प्रेस ट्रेन भी शुरू कर रहा है। इसमें 2 राजधानी, 2 जन शताब्दी, 2 हमसफर और 2 नमो भारत रैपिड रेल शामिल हैं।

आपके जोन में क्या हुए बदलाव?
पूर्व मध्य रेलवे- भारतीय रेलवे इस जोन में सबसे ज्यादा 20 नई ट्रेनें चला रहा है। साथ ही 20 ट्रेनों का विस्तार किया गया है।

उत्तर रेलवे- उत्तर रेलवे को 20 नई ट्रेनों की सौगात दी गई है। इससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को और मजबूती किया जा रहा है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे- भारतीय रेलवे ने ट्रेनों गति बढ़ाने का काम इस जोन में सबसे ज्यादा किया है। यहां 117 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है, इनमें से 8 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा मिल गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे- भारतीय रेलवे ने इस जोन की 89 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है।

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे- उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने 10 नई ट्रेनों की शुरुआत की है और 36 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई है।

]]>
भारतीय रेलवे करेगी 200 ट्रेन कोच की आपूर्ति https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-200-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8/559925 Tue, 21 May 2024 07:13:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=559925 भारतीय रेलवे की निर्यात करने वाली कंपनी राइट्स (RITES) लिमिटेड ने सोमवार को एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राइट्स बांग्लादेश रेलवे को 200 ब्राड गेज यात्री डिब्बों की आपूर्ति करेगी। राइट्स ने वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा वित्त पोषित लगभग 915 करोड़ रुपये का अनुबंध …]]>

भारतीय रेलवे की निर्यात करने वाली कंपनी राइट्स (RITES) लिमिटेड ने सोमवार को एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राइट्स बांग्लादेश रेलवे को 200 ब्राड गेज यात्री डिब्बों की आपूर्ति करेगी। राइट्स ने वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा वित्त पोषित लगभग 915 करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त किया है।

करीब  915 करोड़ रुपये का अनुबंध किया प्राप्त

राइट्स ने वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा वित्त पोषित लगभग 915 करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त किया है। अनुबंध के नियमों एवं शर्तों के अनुसार, कोच की आपूर्ति के अलावा राइट्स डिजाइन, स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षण में अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेगी।

अनुबंध के तहत 36 महीने कमीशनिंग अवधि और इसके बाद 24 महीने की वारंटी अवधि होती है। यह अनुबंध ‘मेक इन इंडिया फॉर दी व‌र्ल्ड’ दृष्टिकोण के अनुरूप है। 

]]>
ठंड और घने कोहरे ने कम की भारतीय रेलवे की रफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%98%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be/536577 Sun, 14 Jan 2024 05:46:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=536577 14 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वर्तमान में दृश्यता कम है और रात और सुबह के दौरान इसके और खराब होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई है …]]>

14 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वर्तमान में दृश्यता कम है और रात और सुबह के दौरान इसके और खराब होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई है और अब से कुछ घंटों में यह 200 मीटर तक कम होने की संभावना है।

रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा और सड़कों पर दृश्यता शून्य के बराबर पहुंच चुका है। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली लगभग 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन भी प्रभावित हुए हैं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, 14 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पूर्वानुमान के अनुसार, वर्तमान में दृश्यता कम है और रात और सुबह के दौरान इसके और खराब होने की संभावना है।

16 जनवरी तक और सताएगी ठंड

आईएमडी ने शनिवार देर रात कहा कि आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई है और अब से कुछ घंटों में यह 200 मीटर तक कम होने की संभावना है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 16 जनवरी तक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

IMD ने बताया कि इस सर्दी के मौसम में पहली बार भारत के कुछ हिस्सों जैसे गंगानगर, पटियाला, अंबाला, चंडीगढ़, पालम, सफदरजंग, बरेली, लखनऊ, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज में शून्य मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने भी अपने आधिकारिक x (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट किया, ‘मौसम विभाग, दिल्ली ने 14 जनवरी 2024 को घने से बहुत घने कोहरे और 15 और 16 जनवरी 2024 को घने कोहरे का अनुमान लगाया है। हम सभी से कोहरे में सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील करते हैं।’

]]>
दिवाली-छठ पर रेलवे ने किया इतनी स्पेशल ट्रेनों का एलान https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%a0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/523535 Tue, 07 Nov 2023 06:21:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=523535 त्योहार का सीजन आते ही अपने घर से दूर रह रहे छात्र और काम की वजह से बाहर रह रहे लोग अपने घर जाने की तैयारी करने लगते हैं। ताकि वह अपनो के साथ त्योहार को मना सके। महीनों पहले वो टिकट बुक करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें टिकट कन्फर्म नहीं मिलती है। इस …]]>

त्योहार का सीजन आते ही अपने घर से दूर रह रहे छात्र और काम की वजह से बाहर रह रहे लोग अपने घर जाने की तैयारी करने लगते हैं। ताकि वह अपनो के साथ त्योहार को मना सके। महीनों पहले वो टिकट बुक करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें टिकट कन्फर्म नहीं मिलती है। इस तरह हर साल रेलवे पर लाखों लोगों को उनके घर तक पहुचानें की जिम्मेदारी होती है। इस जिम्मेदारी को भारतीय रेलवे ने हर साल बखूबी निभाया है। इस साल भी सेंट्रल रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए त्योहार के समय 425 स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है। 

सेंट्रल रेलवे दिवाली और छठ त्योहार को देखते हुए 425 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों में लगभग 3 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। सेंट्रल रेलवे ने ये सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि यह सभी ट्रेनें नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों से अलग होती है। सेंट्रल रेलवे ने इन सभी स्पेशल ट्रेनों की डीटेल लिस्ट शेयर की है। 

इन रूट्स पर चलेगी कितनी ट्रेनें?

नागपुर/अमरावती- 103 सर्विस

नांदेड़- 16 सर्विस

कोल्हापुर- 114 सर्विस

थिविम/मंगलुरु- 40 सर्विस

कानपुर/वाराणसी/गोरखपुर- 38 सर्विस

दानापुर- 60 सर्विस

समस्तीपुर/छपरा/सिवान/हटिया- 36 सर्विस

इंदौर- 18 सर्विस

]]>
अब रेलवे रखेगा सफ़र में आपका ख्याल, रेलवे ने किये ये बड़े इंतजाम https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%9e%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95/184813 Mon, 29 Oct 2018 11:47:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=184813 ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य परेशानी होती है, तो अब टीटीई और रेलवे के अन्य कर्मचारी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे. भारतीय रेलवे सभी रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़‍ियों में फर्स्ट एड चिक‍ित्सा सुविधा दे रही है.  इस चिक‍ित्सा सुविधा को ज्यादा प्रभावी बनाने के ल‍िए कई और इंतजाम …]]>

ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोई भी स्वास्थ्य परेशानी होती है, तो अब टीटीई और रेलवे के अन्य कर्मचारी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे. भारतीय रेलवे सभी रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़‍ियों में फर्स्ट एड चिक‍ित्सा सुविधा दे रही है. 

इस चिक‍ित्सा सुविधा को ज्यादा प्रभावी बनाने के ल‍िए कई और इंतजाम भी किए गए हैं. फर्स्ट एड के तौर सभी तरह की दवाओं, ड्रेसिंग सामग्री से युक्‍त मेडिकल बॉक्‍स और ऑक्‍सीजन सिलेंडर व  डिलीवरी किट समेत आदि की व्‍यवस्‍था की गई है. 

भारतीय रेलवे ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की अनुशंसा के मुताबिक  ये वस्‍तुएं रेलगाड़ी अधीक्षक/गार्ड और स्‍टेशन मास्‍टर/स्‍टेशन अधीक्षकों के पास उपलब्‍ध कराई गई हैं. 

रेलवे ने बताया है कि अगर रेल यात्रा के दौरान कोई बीमार हो जाता है या फिर घायल हो जाता है, तो प्राथम‍िक उपचार की खातिर रेल गाड़ी में व रेलवे स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों से संपर्क साधा जा सकता है. 

रेल गाड़ी और स्टेशनों पर तैनात कर्मचारी जैसे टिकट चेकिंग स्‍टाफ, रेलगाड़ी अधीक्षक, गार्डों, स्‍टेशन मास्‍टर अन्य को प्राथमि‍क चिकित्‍सा प्रदान करने का प्रशीक्षण दिया गया है.  

यही नहीं, अगर सफर के दौरान किसी को गंभीर स्वास्थ्य परेशानी हो जाती है, तो इसमें यात्री के रूप में मौजूद च‍िकित्सकों की सेवाएं ली जा सकती हैं. रेलवे ने बताया कि ऐसे यात्र‍ियों को यात्रा में रियायत दी जाती है. आरक्षण चार्ट में भी इनकी पहचान अलग से दर्शायी जाती है. 

स्‍टेशन मास्‍टरों के पास निकटवर्ती रेलवे/सरकारी/प्राइवेट अस्‍पतालों/क्लीनिकों और एम्‍बुलेंस सेवाओं की सूची रखी गई है. इसमें उनके पते, उपलब्‍ध सुविधाओं और फोन नंबर आदि का ब्‍यौरा दिया गया है.

 

]]>