भारतीय मसालों – Live Halchal

भारतीय मसालों पर हांगकांग और सिंगापुर ने लगाई रोक
हांगकांग के सीएफएस ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने को कहा है जबकि सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने ऐसे मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है। वहीं भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में कथित तौर पर कीटनाशक पाए जाने के मामले में अमेरिका भी जानकारी जुटा रहा है। साथ ही एफएसएसएआइ मसालों की गुणवत्ता की जांच कर रहा है।

भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में कथित तौर पर कीटनाशक पाए जाने के मामले में अमेरिका भी जानकारी जुटा रहा है। हांगकांग के खाद्य नियामक सेंटर फार फूड सेफ्टी (सीएफएस) ने कहा था कि इन मसालों में कीटनाशक, एथिलीन आक्साइड पाया गया जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, एफडीए रिपोर्टों से अवगत है। हम इस बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि हांगकांग के सीएफएस ने उपभोक्ताओं से इन उत्पादों को न खरीदने को कहा है, जबकि सिंगापुर की खाद्य एजेंसी ने ऐसे मसालों को वापस लेने का निर्देश दिया है। जिन चार उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें एमडीएच का मद्रास करी पाउडर, एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच सांभर मसाला मिक्स और एमडीएच करी पाउडर मिक्स मसाला शामिल हैं।

एफएसएसएआइ मसालों की गुणवत्ता की जांच कर रहा

एमडीएच और एवरेस्ट ने मामले पर टिप्पणी नहीं की है, हालांकि एवरेस्ट ने पहले कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। उसके उत्पाद सुरक्षित हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) भी मसालों की गुणवत्ता की जांच कर रहा है।

एमडीएच और एवरेस्ट से गुणवत्ता जांच का विवरण उपलब्ध कराने को कहा

भारत के मसाला निर्यात नियामक ने एमडीएच और एवरेस्ट से गुणवत्ता जांच का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। कंपनियों को यह बताने के लिए कहा गया है कि उत्पादों का परीक्षण कैसे किया गया और क्या सभी नियमों का पालन किया गया। भारत ने सिंगापुर और हांगकांग के खाद्य सुरक्षा नियामकों से विवरण मांगा है। वाणिज्य मंत्रालय ने सिंगापुर और हांगकांग में भारतीय दूतावासों को इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है।

हांगकांग ने इन भारतीय मसालों की बिक्री पर लगाई रोक
हांगकांग सरकार के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही मसालों में कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड के होने का दावा किया गया।

हांगकांग की सरकार ने भारत के मशहूर मसाला ब्रांड्स एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चार उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हांगकांग की सरकार का दावा है कि जांच में इन मसालों में कीटनाशक पाया गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। हांगकांग सरकार ने मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले सिंगापुर की सरकार ने भी भारतीय मसाला ब्रांड्स पर रोक लगा दी थी।

हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध
हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी विभाग ने बताया है कि कई मसाला उत्पादों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड मिला पाया गया है। हांगकांग की सरकार ने लोगों से इन उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है और साथ ही इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया। जिन मसालों पर रोक लगाई गई है, उनमें एमडीएच का उत्पाद मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स मसाला पाउडर और करी पाउडर मिक्स मसाला और एवरेस्ट का उत्पाद फिश करी मसाला शामिल है। हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और तुरंत उन्हें दुकानों में बिक्री की जगह से हटाने के निर्देश के साथ ही पहले से मौजूद उत्पादों को वापस भेजने का निर्देश दिया था।

सिंगापुर ने भी लगाया था बैन
हांगकांग सरकार के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही इनमें कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड के होने का दावा किया गया। कैंसर पर रिसर्च करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि एथीलीन ऑक्साइड इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। हांगकांग की सरकार ने बताया है कि उनके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 50 हजार डॉलर का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। हाल ही में सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट के फिश करी मसाला में कीटनाशक होने का दावा करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।