भारतीय बाजार – Live Halchal

फेस्टिव सीजन में भारतीय बाजार होंगे गुलजार; जमकर होगी खरीदारी
फेस्टिव सीजन 2024 का आगाज हो गया है। इस सीजन भी कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल और डिस्काउंट का फेस्टिवल शुरू हो गया। ऐसे में बाजार विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि इस साल फेस्टिव सीजन की बिक्री में कुल 15 फीसदी की वृद्धि होकर लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार होगा। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

फेस्टिव सीजन का आगाज हो गया है। त्योहारी सीजन में कई लोगों की इनकम में भी वृद्धि होती है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन को लेकर बाजार विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि इस फेस्टिव सीजन बिक्री में 15 फीसदी की वृद्धि देखने को मिल सकती है। ऐसे में कुल बाजार का आकार 2.50 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.87 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे उपभोक्ता मांग, डिजिटल परिवर्तन के साथ ही रिटेल सेक्टर भी प्रेरित होगा।

इन कैटेगरी की बिक्री में होगी वृद्धि

इलेक्ट्रॉनिक्स
बाजार में प्रीमियम स्मार्टफोन और वर्क-फ्रॉम-होम गैजेट्स की बढ़ती मांग की वजह से इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों की बिक्री में 15 फीसदी की वृद्धि के साथ 74,750 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

फैशन और क्लोथ
आज ऑफलाइन और ऑनलाइन शॉपिंग करना लोगों को काफी पसंद आता है। ऐसे में इस कैटेगरी में भी तेजी आने की उम्मीद है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस श्रेणी में कुल बिक्री 46,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

ऑटोमोबाइल
इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और निजी वाहनों मांग में तेजी आ रही है। इस वजह से ऑटोमोबाइल श्रेणी की बिक्री 151,750 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

गहने और सोना
दीवाली और धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में इसकी कुल बिक्री 34,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। डिजिटल गोल्ड को लेकर लोगों की बढ़ती रूचि भी एक प्रमुख वजह है।

घरेलू उपकरण और फर्नीचर
स्मार्ट होम गैजेट्स और बड़े घरेलू उपकरणों की डिमांड के कारण बाजार में कुल बिक्री 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, फर्नीचर की कैटेगरी भी 11,500 करोड़ रुपये तक बढ़ेगी।

ई-कॉमर्स
त्योहारी बिक्री के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में 15% वृद्धि की उम्मीद है, जिससे बाजार ₹28,750 करोड़ तक पहुंच सकता है, क्योंकि उपभोक्ता विशेष ऑफर्स और भारी छूट का लाभ उठाते हैं।

ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट में वृद्धि
ई-कॉमर्स की तेजी के साथ डिजिटल पेमेंट में भी वृद्धि हो रही है। लोग अब कुछ भी सामान खरीदने के लिए EMI और “अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें” जैसे ऑप्शन का चयन करते हैं। यह सभी ऑप्शन भी लोगों को शॉपिंग की तरफ आकर्षित करते हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिर वृद्धि और उच्च उपभोक्ता विश्वास के संकेत के साथ, आगामी त्योहारी सीजन अब तक का सबसे सफल होने की उम्मीद है। खुदरा विक्रेता हाइब्रिड शॉपिंग मॉडल के साथ तैयार हो रहे हैं, जो ऑनलाइन और इन-स्टोर अनुभवों का संयोजन कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ता आसानी से त्योहारी खरीदारी का आनंद ले सकें। हम उपभोक्ता व्यवहार में एक गतिशील बदलाव देख रहे हैं। जहां सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी पारंपरिक श्रेणियां अभी भी प्रमुख हैं, वहीं सस्टेनेबिलिटी और प्रीमियम उत्पादों में नए रुझान त्योहारी सीजन की खरीदारी में नई दिशा जोड़ रहे हैं।

नितिन केडिया, Kedia Fincorp के फाउंडर
2024 के त्योहारी सीजन में विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों में 15% साल-दर-साल वृद्धि की उम्मीद है। इसमें कुल बिक्री 2.87 लाख करोड़ रुपये तर पहुंच सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ऑटोमोबाइल और गहनों जैसी श्रेणियों में मजबूत मांग इस वृद्धि को प्रेरित करेगी, जबकि ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान भारतीय खुदरा क्षेत्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

KIA Sonet Facelift SUV भारतीय बाजार में हुई पेश
भारतीय बाजार में किआ इंडिया ने अपनी नई कार सोनेट फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। नई सोनेट फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड, दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक टीजर जारी किया था। इस कार में ADAS फीचर भी मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो नई सोनेट में सिग्नेचर टाइगर-नोज़ ग्रिल के साथ बूमरैंग-आकार के हेडलैंप क्लस्टर मिलता हैं।

एसयूवी एलईडी टेल लाइट्स से जुड़ी है

डीआरएल अब नीचे की ओर इसमें मिलता हैं इसका डिजाइन काफी दमदार है। इसमें नए बंपर के साथ दोबारा डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया भी है। किनारे पर इसकी प्रोफाइल काफी दमदार है। फिर से इसके डिजाइन किए गए डुअल टोन अलॉय व्हील मिलते हैं। पीछे की तरफ, ये एसयूवी एलईडी टेल लाइट्स से जुड़ी है जो सेल्टोस के समान दिखती है। रियर बम्पर को फिर से डिजाइन किया गया है और इसमें एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी है।

फीचर्स

इसमें 10 कलर ऑप्शन मिल सकता है। इसमें भी सेल्टोस की तरह एक नया प्यूटर ऑलिव एक्सटीरियर कलर थीम मिलने की उम्मीद है। फीचर्स के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हवादार सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक, ड्राइवर सीटों के लिए इलेक्ट्रिक कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड मिलेगा।

सेफ्टी फीचर्स

नए सॉनेट में आगे की टक्कर की चेतावनी, लेन कीप असिस्ट और डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर का ध्यान चेतावनी, हाई-बीम असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट और लीडिंग व्हीकल लेन डिपार्चर अलर्ट जैसे एडीएएस फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टीसीएस, एबीएस, ईबीडी, स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस और बहुत कुछ मिलता है।

इंजन

इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसे तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा।  एक 120 पीएस 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 83पीएस 1.2-लीटर एनए पेट्रोल, और 116पीएस 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। इसमें गियरबॉक्स ऑप्शन में iMT (क्लचलेस मैनुअल), AT और 5-स्पीड मैनुअल शामिल होंगे।

बुकिंग डिटेल्स

मौजूदा मॉडल की कीमत 7.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, नए फीचर्स और डिजाइन के साथ नई सोनेट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। किआ सोनेट फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, निसान मैग्नाइट, रेनॉल्ट किगर और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से जारी है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 25 हजार रुपये में अपने आस -पास के डिलरशिप पर जाकर बुक करा सकते हैं।

Jio यूजर्स को फ्री में मिल रहा है 8GB डेटा
पिछले महीने रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में अपने दो साल पूरे किए थे. अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए जियो सेलिब्रेशन पैक को जारी किया था. इस पैक के तहत सितंबर के महीने में चार दिनों तक लगातार ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा दिया था. साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी थी कि अगले महीने अक्टूबर में यूजर्स को 8GB डेटा दिया जाएगा.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी ने इस डेटा को यूजर्स को देना शुरू कर दिया है, जोकि 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा. हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी हर यूजर के हिसाब से अलग-अलग होगी. अगर आप जियो यूजर हैं और आपका टैरिफ प्लान एक्टिव है तो आप मायजियो ऐप में जाकर अपना जियो सेलिब्रेशन पैक चेक कर सकते हैं.

मायजियो ऐप में जाकर आपको माय प्लान सेक्शन में जाना होगा. यहां आपको प्लान की एक्सपायरी डेट भी नजर आ जाएगी. साथ ही आपको बता दें अगर आपको अभी तक जियो सेलिब्रेशन पैक का फायदा नहीं मिला है तो ये धीरे-धीरे रोल-आउट होने के बाद आप तक पहुंच सकता है.

जियो दिवाली ऑफर

इसके अलावा आपको बता दें टेलीकॉम सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत बनाने लिए अब जियो ने दिवाली धमाका किया है. कंपनी ने एक नया 1,699 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में ग्राहकों को 547.5GB 4G डेटा मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी एक साल की होगी. इस प्लान में ग्राहकों के लिए प्रतिदिन 1.5GB डेटा की लिमिट होगी.

इस रिचार्ज प्लान को ग्राहकों के लिए जारी कर दिया गया है. साथ ही कंपनी ने दिवाली के अवसर पर एक नया ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कंपनी के लगभग सारे रिचार्ज प्लान पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है. ये कैशबैक ग्राहकों को रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में दिया जाएगा, जो मायजियो ऐप में दिखाई देगा.

जियो का नया 1699 रुपये का प्लान कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद 1 साल की वैलिडिटी वाले 4,999 रुपये और 9,999 रुपये वाले प्लान के साथ मौजूद रहेगा. जियो के नए 1,699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 1.5GB डेली डेटा लिमिट के साथ कुल 547.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 SMS और जियो के सारे इंटरटेनमेंट ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की रखी गई है.

इसे हम एक साल की वैलिडिटी के साथ किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा लॉन्च किया गया सबसे बेस्ट प्लान कह सकते हैं. इससे पहले BSNL ने 999 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, लेकिन इसे केवल चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध कराया गया था और डेटा की लिमिट प्रतिदिन 1GB रखी गई थी. साथ ही फ्री कॉलिंग का ऑफर केवल 6 महीनों के लिए रखा गया था. साथ ही BSNL के बाकी सालाना प्लान्स 2,000 रुपये या उससे ज्यादा के हैं.

अब जियो के 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर की बात करें तो इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 100 रुपये से ऊपर के सारे रिचार्ज प्लान पर फुल कैशबैक दिया जा रहा है. ऐसे में ये ऑफर, 149, 198 रुपये, 299 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 448 रुपये, 449 रुपये, 498 रुपये, 509 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये, 1699 रुपये, 1999 रुपये, 4999 रुपये और 9999 रुपये के प्लान में वैलिड होगा.

ये कैशबैक मायजियो ऐप में रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में मिलेगा. हालांकि इसके लिए ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबर होना जरूरी है. इन कैशबैक वाउचर्स का फायदा किसी भी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर कम से कम 5,000 रुपये के कार्ट वैल्यू पर लिया जा सकेगा.