भारतीय तटरक्षक बल – Live Halchal

भारतीय तटरक्षक बल में युवाओं के लिए निकली बंपर पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन
अगर आपका सपना भी देश की समुद्री सुरक्षा सीमा में नौकरी करना हैं, तो भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने नाविक (General Duty, Domestic Branch) और यांत्रिक (Mechanical, Electrical, Electronics) पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। भारतीय तटरक्षक बल ने कुल 630 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यदि आप भी भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट
joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन प्रक्रिया 11 जून, 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून, 2025 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं आवेदन
भारतीय तटरक्षक बल में आवेदन करने के लिए पदानुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
नाविक (General Duty) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने कक्षा बारहवीं गणित और भौतिक विषय से उत्तीर्ण की हो।

नाविक ( Domestic Branch) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
यांत्रिक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं/बारहवीं के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में दो से चार वर्ष का डिप्लोमा किया हो।

आयु-सीमा
किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन
भारतीय तटरक्षक बल में चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा। नाविक (General Duty) और नाविक ( Domestic Branch) के पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 21,700 रुपये और यांत्रिक पद पर चयनित उम्मीदवार को 29,200 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं
इसके बाद होम पेज पर Online Application for CGEPT 01/2026 & 02/2026 batch लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन करके अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।अंतिम समय में कोई परेशानी न हो इसके लिए फॉर्म को डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए भर्ती
भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो रही है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा वस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय के अधीन भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने सहायक कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 2026 बैच के लिए जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 05 दिसंबर, 2024 से 24 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का उद्देश्य जनरल ड्यूटी (GD) और तकनीकी शाखाओं में 140 रिक्तियों को भरना है।

रिक्ति विवरण (Vacancy Details)

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

जनरल ड्यूटी (GD): जनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषय शामिल हों। डिप्लोमा धारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पाठ्यक्रम में भौतिकी और गणित शामिल हों।

इस पद के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2000 और 30 जून, 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।

तकनीकी शाखा: इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास नौसेना वास्तुकला, मैकेनिकल, मरीन, ऑटोमोटिव, मेक्ट्रोनिक्स या संबंधित क्षेत्रों जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भी पात्र हैं।

इसके अलावा, उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2000 और 30 जून, 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection process)

भारतीय तटरक्षक सहायक कमांडेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया में पांच चरण शामिल है, जो इस प्रकार है:

चरण एक में कोस्ट गार्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (CGCAT) शामिल है, जो एक कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट है जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिसमें अंग्रेजी, तर्क, संख्यात्मक क्षमता, सामान्य विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं।

चरण दो प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) है, जिसमें कम्प्यूटरीकृत संज्ञानात्मक बैटरी परीक्षण (CCBT) और चित्र बोध और चर्चा परीक्षण (PP&DT) शामिल हैं।

चरण तीन अंतिम चयन बोर्ड (FSB) है, जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।

चरण चार में चयनित अभ्यर्थियों के लिए नई दिल्ली स्थित बेस अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

चरण पांच प्रवेश है, जहां चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application fee)
भारतीय तटरक्षक सहायक कमांडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
अब वैध ईमेल और मोबाइल नंबर प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
आवेदन पत्र भरें और फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।

भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू
भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेशी मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नाव भारतीय क्षेत्र में बह गई थी। तटरक्षक बल ने कहा कि चार अप्रैल को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज अमोघ ने बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव (बीएफबी) सागर को भारतीय जल क्षेत्र में बहते हुए देखा।

नाव का हुआ था स्टीयरिंग गियर खराब

तटरक्षक बल ने कहा कि चार अप्रैल को दिन में 11: 30 बजे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज ‘अमोघ’ ने बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव (बीएफबी) ‘सागर’ को भारतीय जल क्षेत्र में बहते हुए देखा। जांच के लिए टीम को भेजा गया। पता चला कि स्टीयरिंग गियर खराब होने के कारण नाव भारतीय जल क्षेत्र पहुंच गई थी।

भारत ने बांग्लादेश को दी घटना की जानकारी

टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन बीएफबी का पतवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। मौसम की अनुकूल स्थिति को देखते हुए बीएफबी को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर लाने का निर्णय लिया। इस बीच भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ने बांग्लादेश तटरक्षक बल को घटना की जानकारी दी।

बांग्लादेश तटरक्षक बल ने बांग्लादेश तट रक्षक जहाज ‘कमरुज्जमां’ को बीएफबी को खींचने के लिए तैनात किया।

‘कमरुज्जमां’ शाम लगभग पौने सात बजे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पहुंचा।

‘अमोघ’ ने बांग्लादेशी मछुआरों को बीएफबी के साथ ‘कमरुज्जमां’ को सौंप दिया।

भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट भर्ती के लिए आज है आवेदन की आखिरी तारीख
कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय तटरक्षक (ICG) बल में सहायक कमांडेंट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2024 से चल रही है। यह भर्ती (ICG Assistant Commandant Recruitment 2024) प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 6 मार्च को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे ICG के भर्ती पोर्टल, joinindiancoastguard.cdac.in पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेट भर्ती (Coast Guard Assistant Commandant Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क 300 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म को डाउनलोड करके सेव कर लेना चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन?

भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में स्नातक होना चाहिए। सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। वहीं, सहायक कमांडेंट टेक्निकल के लिए मेकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 1999 से पहले तथा 30 जून 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के अधिसूचना (ICG Assistant Commandant Notification 2024) देखें।

भारतीय तटरक्षक बल में 260 नाविक भर्ती के लिए आवेदन कल से
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। आइसीजी द्वारा रोजगार समाचार में प्रक्राशित कराए गए नाविक भर्ती विज्ञापन के अनुसार नॉर्थ, वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और अंडमान एवं निकोबार रीजन/जोन में कुल 260 नाविक की भर्ती की जानी है।

ऐसे करें आवेदन

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindiancoastguard.cdac.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 13 फरवरी 2024 से शुरू होनी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 27 फरवरी तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आवेदन से पहले जानें योग्यता

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2002 से पहले तथा 31 अगस्त 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।