भारतीय छात्र – Live Halchal

ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से मुंह मोड़ रहे भारतीय छात्र
ब्रिटेन के प्रति छात्रों के कम होते रुझान का कारण वीजा प्रतिबंध बताया जा रहा है। इस साल की शुरुआत से छात्रों पर अपने परिवार के आश्रितों, जीवनसाथी या बच्चों को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यह कमी ऐसे समय में हो रही है जब विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रवासी समूह सरकार से ग्रेजुएट रूट योजना के तहत पोस्ट रोजगार वीजा प्रस्ताव को सुरक्षित नहीं रखने की पैरवी कर रहे हैं।

ब्रिटेन के उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रित भारतीय छात्रों का रुझान कम हो रहा है। गृह विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इस वर्ष समाप्त हुए वित्त वर्ष में भारतीय छात्रों को 1,16,455 प्रायोजित अध्ययन वीजा जारी किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21,717 कम है। इनमें से 94,149 छात्र मास्टर डिग्री कोर्स के लिए ब्रिटेन पहुंचे और मास्टर स्तर पर यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 21,800 कम है।

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ओएनएस) पर आधारित यूके होम ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 तक ब्रिटेन में अध्ययन के लिए भारतीय छात्र आवेदकों में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह 2022 की तुलना में शुद्ध प्रवासन में कुल 10 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को इन आंकड़ों से खासी राहत मिलेगी, क्योंकि 4 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए उन्होंने प्रवासन पर अंकुश को प्रमुख मुद्दा बनाया है। हालांकि, छात्र वीजा के आंकड़े उन विश्वविद्यालयों के लिए परेशानी का सबब हैं, जो विदेशी छात्र शुल्क पर निर्भर हैं।

वीजा प्रतिबंधों से घट रहा रुझान
ब्रिटेन के प्रति छात्रों के कम होते रुझान का कारण वीजा प्रतिबंध बताया जा रहा है। इस साल की शुरुआत से छात्रों पर अपने परिवार के आश्रितों, जीवनसाथी या बच्चों को लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यह कमी ऐसे समय में हो रही है जब विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रवासी समूह सरकार से ग्रेजुएट रूट योजना के तहत पोस्ट रोजगार वीजा प्रस्ताव को सुरक्षित नहीं रखने की पैरवी कर रहे हैं। यह सुविधा डिग्री के अंत में कार्य अनुभव प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, इसके चलते भारतीय छात्र अधिक संख्या में ब्रिटेन को अपना उच्च शिक्षा गंतव्य चुनते हैं। इस वर्ष मार्च तक ग्रेजुएट रूट योजना अब तक के सर्वाधिक भारतीय छात्रों (64,372) ने वीजा प्राप्त किए, जो कि ब्रिटेन की ओर से दिए गए कुल वीजा संख्या का 46 प्रतिशत है।

अमेरिका के ओहियो में भारतीय छात्र की मौत, पुलिस जांच जारी
वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मृतक छात्र के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की गई है वहीं छात्र के शव को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ।

अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब अमेरिकी राज्य ओहियो में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर आई है। इसकी जानकारी न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को दी। दूतावास ने कहा कि पुलिस जांच चल रही है। हमारा भारत में परिवार के संपर्क में बना हुआ है। टीआरए सहित हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं, मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मृतक छात्र के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वहीं, छात्र के शव को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओहियो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र श्री उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौतें बढ़ रही हैं

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौतें बढ़ रही हैं। इससे पहले मार्च में, एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड इलाके से लापता हो गया था, जिसके कुछ दिन बाद पीड़ित के परिवार से फोन करके फिरौती मांगी गई थी। वहीं परिवार ने विदेश मंत्रालय से अपने बेटे को खोजने का आग्रह किया था।

हैदराबाद का रहने वाला एक छात्र अमेरिका में लापता

हैदराबाद के मूल निवासी मोहम्मद अब्दुल अराफात मई 2023 में क्लीवलैंड विश्वविद्यालय से आईटी में स्नातकोत्तर करने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन वह 7 मार्च, 2024 से लापता हैं। उनके पिता मोहम्मद सलीम ने कहा कि दस दिनों के बाद, उन्हें एक फोन आया जहां व्यक्ति कह रहा था कि उनके बेटे (अब्दुल अराफात) का अपहरण कर लिया गया है और 1200 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी गई है।

अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में मिला भारतीय छात्र नील आचार्य का शव
अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि हुई है। नील आचार्य 28 जनवरी से लापता था और उसका शव पर्ड्यू विश्वविद्यालय के परिसर में पाया गया। दरअसल रविवार को मृत छात्र की मां गौरी आचार्य ने X पर एक पोस्ट कर अपने बेटे को ढूंढने की अपील की थी। टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार आज सुबह 11 बजे अधिकारियों ने शव की पहचान की।

रविवार से लापता पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय के अनुसार, सुबह 11 बजे अधिकारियों ने पर्ड्यू के परिसर में एक शव की पहचान की। मृतक छात्र की पहचान नील आचार्य के रूप में की गई है।

दरअसल, रविवार को मृत छात्र की मां गौरी आचार्य ने सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर अपने बेटे को ढूंढने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हमारा बेटा नील आचार्य कल 28 जनवरी दोपहर 12:30 से लापता है और वह अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था जिसने नील को पर्ड्यू विश्वविद्यालय छोड़ा था। हम उसके बारे में कोई भी जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें।’

नील की मां ने की थी अपील

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर उनके पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘वाणिज्य दूतावास पर्ड्यू विश्वविद्यालय के अधिकारियों और नील के परिवार के साथ भी संपर्क में है। वाणिज्य दूतावास हर संभव समर्थन और मदद देगा।’ विश्वविद्यालय से स्वतंत्र एक मल्टीमीडिया एजेंसी, पर्ड्यू एक्सपोनेंट के अनुसार, सोमवार को अंतरिम सीएस प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने छात्रों और शिक्षकों को नील आचार्य की मृत्यु की पुष्टि की।

भारतीय छात्र पर हथौड़े से किया वार

इस हफ्ते की शुरुआत में, अमेरिका के जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर के अंदर एक बेघर व्यक्ति ने हथौड़े से बार-बार वार करके एक और भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन घटना की तारीख की पुष्टि नहीं की जा सकी।

विवेक सैनी पर हमला करते हुए देखा गया व्यक्ति कथित तौर पर एक बेघर व्यक्ति है। मामले से परिचित एक व्यक्ति ने एएनआई को बताया कि पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की और तुरंत गिरफ्तारियां की गईं। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते पीड़ित का शव 24 जनवरी को भारत में विवेक के परिवार को वापस भेज दिया गया।